Back
Etawah mandi में धनिया चोरी, CCTV खराबी से किसान ने गेट जाम किया
RJRahul Joshi
Jan 06, 2026 10:10:51
Kota, Rajasthan
जिले की इटावा कर्षि उपजमंडी में मंगलवार को दोपहर 12 बजे एक किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली से धनिए के दो कट्टे चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे खराब होने की जानकारी मिलने पर किसान ने मंडी गेट पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार, किसान अपनी फसल बेचने मंडी आया था। उसने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को डाक लगने वाले स्थान पर खड़ा किया और सोयाबीन की नीलामी देखने चला गया। जब वह वापस लौटा, तो उसकी ट्रॉली से धनिए के दो कट्टे गायब थे।किसान ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फिर मंडी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उसने चोरी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। इस पर मंडी कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।मंडी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 10-15 दिनों से सीसीटीवी की हार्ड डिस्क खराब है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका है।सीसीटीवी खराब होने और चोरी का पता न चलने से नाराज किसान ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंडी के मुख्य गेट को अवरुद्ध कर दिया। इस कारण करीब आधे घंटे तक मंडी में आवाजाही बाधित रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report