Back
करौली के मदनमोहनजी मंदिर में गोवर्धन पूजा ने भक्तों का मेला लगा दिया
ACAshish Chaturvedi
Oct 22, 2025 15:30:18
Karauli, Rajasthan
मदन मोहन जी मंदिर में गोवर्धन पूजा दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, जिला करौली एंकर इंट्रो - दीपोत्सव के त्योहार के तहत बुधवार को गोवर्धन पूजा की गई। करौली के प्रसिद्ध मदनमोहनजी मंदिर में गोवर्धन पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजन कर परिक्रमा दी। भगवान गोवर्धन महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर गूँज उठा। गोवर्धन पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग मदनमोहनजी मंदिर पहुंचे। इस मौके पर मंदिर पुजारियों और पंडित भगवान कटारा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान भगवान गिरी धाम से पूजा अर्चना कर आरती उतारी और प्रसाद लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गोवर्धनजी महाराज की परिक्रमा लगाई। इस मौके पर गिर्राजजी महाराज और भगवान मदनमोहनजी के जयकारे गुंजायमान होते रहे। यहाँ गौरतलब है कि भगवान गोवर्धन की प्रतिमा मदन मोहन मंदिर की गौशाला की गाय की गोबर से बनाई जाती है। मदन मोहन मंदिर की स्थापना के समय से ही मंदिर में गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न घरों में भी गोवर्धन पूजा की गई। इस दौरान मंदिरों में और घरों में भगवान को अन्न कूट की प्रसादी का भोग लगाया। इधर गोवर्धन पूजा के बाद आतिशबाजी से आसमान में सतरंगी नजारा नजर आया। युवाओं-बच्चों ने रात तक पटाखे चलाकर आतिशबाजी का आनंद लिया। आराध्य देव श्रीराधा मदनमोहन महाराज के मंदिर में पंडित भगवान कटारा ने मंदिर गुसाई से गोवर्धन महाराज की मंत्रोच्चारण व विधि-विधान के साथ पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिर की गौशाला की गौ माता का पूजन कर लोगों की खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद भक्तों ने श्री गिर्राजी महाराज के जयकारों के साथ परिक्रमा लगाई। इस दौरान मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। इसके अलावा यहां अनेक मंदिरों व गली-मोहल्ला व घरों पर गिर्राज जी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। जिले में किसानों द्वारा दीपोत्सव पर्व के अवसर पर पशुओं की प्राचीन परंपरानुसार अलग-अलग दिवस को पूजा-अर्चना कर उन्हें मोर के पंखों से बने हार (गण्ड़े) व पीतल से घाण्टरी पहनाई जाती है एवं उन्हें विशेष रुप से सजाया जाता भी है। दीपावली के दिन गाय की पूजा की जाती है।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 24, 2025 13:52:010
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowOct 24, 2025 13:51:490
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowOct 24, 2025 13:51:32Noida, Uttar Pradesh:Vinod Bansal comments on Imran Masood
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowOct 24, 2025 13:51:130
Report
UCUmesh Chouhan
FollowOct 24, 2025 13:51:010
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 24, 2025 13:50:510
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowOct 24, 2025 13:50:230
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 24, 2025 13:50:060
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 24, 2025 13:49:531
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 24, 2025 13:49:370
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 24, 2025 13:49:140
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 24, 2025 13:48:550
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 24, 2025 13:48:410
Report
SSsubhash saheb
FollowOct 24, 2025 13:48:240
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 24, 2025 13:48:000
Report
