Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011

फलोदी में चोरों ने कुम्हार बस्ती के घर से सोना-चांदी चोरी, पुलिस जांच शुरू

RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 02, 2025 06:46:02
Jodhpur, Rajasthan
बीती रात चोरो ने शहर के कुम्हारों का बास क्षेत्र मे एक मकान को निशाना बनाकर घर मे रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के सदस्य सुबह जब उठे ओर कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खूली देखकर उनकी तो पैरो तलै जमीन ही खिसक गई। चोरी की सुचना मिलने पर फलोदी पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मौआना रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAbhijeet Dave
Oct 02, 2025 08:37:49
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के गंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की तीन महिलाओं को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शादी के नाम पर युवकों से ठगी कर फरार हो जाता था। मामला अजमेर के एक युवक से जुड़ा है, जिसने शादी नहीं होने पर एक महिला दलाल से संपर्क किया था। दलाल ने वाराणसी निवासी महिला से उसका रिश्ता कराया। आर्य समाज मंदिर में शादी करवाकर दुल्हन ने युवक से एक लाख 85 हजार रुपए हड़प लिए और अगले ही दिन दरगाह जियारत का बहाना बनाकर फरार हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं बार-बार नाम बदलकर युवकों को ठगने का काम करती थीं। कभी सानिया, तो कभी रिया या चांदनी बनकर वे लोगों को जाल में फँसाती थीं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर अजमेर लाया है और उनसे पूछताछ जारी है। गंज थाना पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और अब तक कई युवकों को इसी तरह ठगा जा चुका है। पुलिस अन्य साथियों और दलालों की खोज भी कर रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 02, 2025 08:37:16
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Oct 02, 2025 08:37:07
Noida, Uttar Pradesh:Saharanpur- मौलाना चांद मियां की धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बाइट- ये मुद्दा ही उठाना गलत है... मोहम्मद साहब किसी एक धर्म के नबी नहीं है सभी के नबी है... आई लव मोहम्मद का नया मुद्दा खड़ा किया जा रहा है इलेक्शन के लिए... ये गलत है... हम मोहम्मद के चाहने वाले है. पर्चा हाथ में लेकर हमें बताने की जरूरत नहीं है. चंद लोग है. जो नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, इस तरह के नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान दिया है। उन्होंने 'आई लव मोहम्मद' के विषय पर बोलते हुए कुछ पीछे से दिए जा रहे बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शास्त्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग 'सर तन से जुदा' करने की धमकी या बयानबाजी करते हैं, उन्हें इससे दिक्कत है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि किसी को भी हिंदुओं के त्योहारों को टारगेट करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने चेताया कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अपने बयान के दौरान, उन्होंने हिंदू समाज को बुजदिल बताया और कहा कि वे अपने धर्म और त्योहारों की रक्षा के लिए पर्याप्त रूप से खड़े नहीं हो रहे हैं। पंडिता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को जागरूक करने और उन्हें जगाने के लिए, वह जल्द ही राजधानी दिल्ली से मथुरा और वृंदावन तक एक यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा हिंदुओं को एकजुट करने और उन्हें अपनी शक्ति का एहसास कराने के उद्देश्य से निकाली जाएगी।
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Oct 02, 2025 08:36:37
Noida, Uttar Pradesh:रीपोर्टर रवि अग्रवाल वोक थ्रु बाइट: हरेश दूधात, SP, पंचमहाल। पंचमहाल::गोधरा में आज दशहरा के दिन मेगा डिमोलिशन अभियान चलाया गया। गोधरा के नगर तलावड़ी क्षेत्र में 33 मकानों को आज जमींदोज किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पुलिस का कड़ा बंदोबस्त。 प्रांत अधिकारी, नगर पालिका चीफ ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी मेगा डिमोलिशन में शामिल हुए。 राजस्व विभाग, नगर पालिका, MGVCL सहित अन्य विभाग इस अभियान में शामिल。 दोपहर तक मेगा डिमोलिशन की कार्रवाई चलेगी। पंचमहाल पुलिस का बड़ा बयान: गोधरा में चल रहे डिमोलिशन कार्य के मामले में पंचमहाल पुलिस का बड़ा बयान。 आज विजयादशमी है, जो असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है。 इस दिन गोधरा में लंबे समय से चल रही असामाजिक गतिविधियों के आरोपियों के घरों को तोड़ा जा रहा है。 गोधरा के बी डिवीजन पुलिस स्टेशन पर हमला करने वाले आरोपियों का भी यही परिणाम होगा。 उनके घर भी कुछ दिनों में तोड़े जाएंगे। गोधरा नगर तलावड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का मामला: प्रशासन ने मात्र 3 घंटों में सभी अवैध अतिक्रमणों को तोड़ दिया。 33 मकानों और 2 प्लॉट्स में किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया。 नगर पालिका ने कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच अतिक्रमण हटाए。 तलावड़ी के आसपास फेंसिंग भी की जाएगी。 अतिक्रमण का मलबा हटाने की कार्रवाई अब शुरू की गई है। विजयादशमी के त्योहार को लेकर कार्रवाई: मंदिर चोरी, रेलवे चोरी और पशु चोरी के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया。 अशक्ति पर शक्ति की जीत हुई。 20 दिनों से इस कार्रवाई की योजना बन रही थी。 आज का दिन विशेष रूप से चुना गया。 पुलिस स्टेशन पर हमला करने वाले आरोपियों के घरों का सर्वे चल रहा है。 शुरुआत में FIR में 88 आरोपी थे, बाद में 127 आरोपियों के नाम सामने आए。 215 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी संपत्तियों का सर्वे चल रहा है。 भविष्य में पुलिस स्टेशन पर हमला करने वाले आरोपियों के अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे。 तीन आरोपियों ने स्वयं पुलिस के पास आकर अवैध मकानों को तोड़ने की सहमति जताई। बाइट: हरेश दूधात, SP, पंचमहाल。
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Oct 02, 2025 08:36:15
Bhiwani, Haryana:रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैनी व अभिषेक बंसल कमेटी सदस्य भिवानी में 100-100 फुट के रावण, मेघनाथ,कुंभकरण के पुतले दहन के लिए खड़े किए पुतले शाम को होगा किया जाएगा दहन प्रदूषण रहित बनाए गए पुतले पुतले बनाने के लिए 20-25 कारीगर गाजियाबाद से बुलाए करीब 20 दिन से पुतले बनाने में लगे हुए कार्यक्रम में भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह, भिवानी विधायक घनश्याम सरार्फ करेंगे शिरकत भिवानी में अग्रसेन रामलीला कमेटी द्वारा भिवानी द्वारा सेठ किरोड़ीमल पार्क मैदान में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। आज शाम को रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ का पुतला दहन किया जायेगा। श्री रामलीला का मंचन एवं भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम भी कमेटी द्वारा रखा गया है।100-100 फुट के पुतले मनाए गए है। विजय बंसल ने कहा कि सेठ किरोड़ीमल पार्क में तीन विराट पुतले बनाए जा रहे हैं। जिसमें 100 फीट ऊंचा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान पहले बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने रामलीला मंचन किया जायेगा। उसके बाद रावण दहन किया गया। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व विजय दिवस के रूप में मनाया जायेगा।। इनसे प्रदूषण ना के बराबर होता है। जो हमारे स्वास्थ्य व समाज के लिए भी अच्छा है। उन्होंने बताया कि पुतले बनाने के लिए 20-25 कारीगर गाजियाबाद से बुलाए हैं। वहीं पिछले करीब 20 दिन से पुतले बनाने में लगे हुए हैं। वहीं रामलीला कमेटी के सदस्य अभिषेक बंसल ने बताया कि रामलीला का उद्देश्य समाज में नशे को दूर करना भी है। रामलीला में मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को अच्छे और बुरे कर्मों के परिणाम के बारे में जागरूक करना भी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। ताकि सुरक्षा में कोई किसी प्रकार की कोई चूक न हो।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Oct 02, 2025 08:35:56
Jhajjar, Haryana:संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने दी शुभकामनाएं। बोले- संघ ने हर क्षेत्र में खड़े किए सबसे बड़े संगठन, पूरे देश को एक सूत्र और राष्ट्रभक्ति में पिरोने का किया काम। धनखड़ ने विजयदशमी के अवसर पर भी लोगों को दी शुभकामनाएं। कहा- विजयदशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक। केंद्र सरकार द्वारा फसलों पर MSP बढ़ाने के फैसले का भी किया स्वागत। बोले- दीपावली के अवसर पर किसानों को मिला है केंद्र सरकार की तरफ से तोहफा। सरकार ने पहले टैक्स में दी छूट, फिर घटाई जीएसटी की दर और अब MSP बढ़ाकर किसानों और आम लोगों को दिया तोहफा। गेहूं, जौं, सरसों, दलहन और तिलहन पर MSP बढ़ोतरी किसानों की आय बढ़ाने की तरफ एक और अच्छा फैसला। इतिहास-चर्चा में आगे- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर झज्जर में संघ कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे और युवा संघ कार्य कर्ताओं को देशभक्ति के पथ पर चलने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने आम लोगों को विजयदशमी के त्यौहार की शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों की फसलों पर MSP बढ़ाये जाने के फैसले का भी स्वागत किया। ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 में स्थापित किया गया था। संघ की जीरो से 100 वर्ष तक की यह यात्रा बेहद गौरवपूर्ण रही। संघ ने हर क्षेत्र में सबसे बड़े संगठन बनाए हैं। शिक्षा, सेवा, राजनीति के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संघ ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने और राष्ट्रभक्ति के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है। ओमप्रकाश धनखड़ ने दशहरे के पर्व की भी लोगों को शुभकामनाएं दी और इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत बताया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों की फसलों पर MSP बढ़ाये जाने के फैसले का भी स्वागत किया। ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि दीपावली पर सरकार ने किसानों को तोहफा दिया है। पहले आम लोगों को इनकम टैक्स में छूट दी गई। इसके बाद जीएसटी की दरें कम की गई और अब किसानों की फसलों पर भी MSP बढ़ोतरी की गई है। जो केंद्र सरकार का बेहतर कदम है। ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि MSP बढ़ाये जाने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। धनखड़ का कहना है कि केंद्र सरकार ने गेहूं, जौं, सरसों, दलहन और तिलहन पर MSP के बढ़ोतरी की है जो किसानों के लिए एक तोहफा है。
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 02, 2025 08:35:35
Noida, Uttar Pradesh:हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा मनाया जा रहा है। इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय का प्रतीक है, उन्होंने लंकापति रावण का वध कर धर्म और सत्य की जीत की रक्षा की थी। अन्य ग्रंथों के मुताबिक इस तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध भी किया था। इसलिए दशहरा को शक्ति की जीत का पर्व कहा जाता है। इस खास अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी कहते है। हर साल नोएडा स्टेडियम में बड़ी धूमधाम से रामलीला मंचन होता है आज 8 के करीब रावण दहन किया जाएगा का 75 फीट मेघनाथ 70 फीट का पुतला तैयार किया गया है रावण 80 फुट का कुंभकरण का 75 फीट मेघनाथ 70 फीट का पुतला तैयार किया गया है
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Oct 02, 2025 08:35:25
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Oct 02, 2025 08:34:30
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर देशभर में दशहरे पर जहां रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, वहीं राजनांदगांव की धरती पर रियासत काल से एक अनोखी परंपरा आज भी जीवित है। यहां लकड़ी और पटाखों से बने विशाल रावण के पुतले नहीं, बल्कि मिट्टी से बना रावण हर साल वध किया जाता है। यह परंपरा करीब डेढ़ सौ साल पहले राजा के जमाने में शुरू हुई थी और आज भी पूरे आस्था और उत्साह से निभाई जा रही है। कहा जाता है कि तत्कालीन राजा ने इस जिम्मेदारी को शहर के ढीमर परिवार को सौंपी थी। तब से लेकर अब तक यह परिवार हर साल मिट्टी का रावण तैयार करता है और दशहरे की शोभायात्रा में इसका वध कराया जाता है। शहद का Shosh Bhagy? दुर्भाग्य से? Correction: शहर का शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, जो पहले राजमहल हुआ करता था, वहीं स्थित राम मंदिर से भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में भगवान राम की सेना के शस्त्र भी शामिल रहते हैं। इस परंपरा की सबसे खास कड़ी होती है राम मंदिर के पुजारियों द्वारा मिट्टी के रावण का वध। इसके बाद स्थानीय निवासी मिट्टी के उस रावण की धूल से तिलक करते हैं और फिर पुतले का विसर्जन पास के तालाब में कर दिया जाता है। माना जाता है कि इस मिट्टी का तिलक लगाने से बुराइयों पर विजय की शक्ति मिलती है। राजनांदगांव की यह परंपरा न सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर है बल्कि यह संदेश भी देती है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, आस्था और अच्छाई के सामने उसका अंत निश्चित है।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 02, 2025 08:34:19
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ:गाजीपुर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मरहूम माफिया मुख्तार अंसारी के गजल होटल की 6 दुकानें खुलीं, लेकिन कुर्क की कार्रवाई बरकरार। दुकानदारों ने जताई खुशी, बोले नवरात्रि में दोहरी खुशी, उमर अंसारी रिहा हुए और सील दुकानें भी खुली। डीएम अविनाश कुमार ने भी दुकान खोले जाने की पुष्टि की, बोले कुर्की नहीं हटी है, उसमें के कुछ दुकानदारों की दुकानें खोली गई हैं। कुछ दुकानदार सुप्रीम कोर्ट गए थे, सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर प्रशासक तहसीलदार से नया एग्रीमेंट कर खुली हैं दुकानें। इस दुकान के नए एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार दुकानों का होगा संचालन, किराया सरकारी कोष में होगा जमा। गाजीपुर में मरहूम माफिया और पूर्व विधायक रहे मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल की 6 दुकानें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोल दी गई हैं। इन दुकानों को 2021 में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रशासन ने सील किया था और इस पर बुलडोजर कार्यवाही भी हुई थी। गजल होटल के दुकानदार आमिर अंसारी ने बताया कि नवरात्रि में उन्हें दोहरी खुशी मिली है, मरहूम मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की जेल से रिहाई और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 6 दुकानें खुलना, हमलोगों के लिए खुश खबर है। मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर कार्यवाही के चलते हमारी दुकानें 2021 से बंद थीं। वहीं इस कार्यवाही पर गाजीपुर के डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि कुर्की नहीं हटी है। कुछ दुकानदार सुप्रीम कोर्ट गए थे, कोर्ट के आदेश से गजल होटल के नियुक्त प्रशासक से नया अनुबंध कर दुकान खोली गई है। इसका किराया सरकारी कोष में जमा होगा। अब दुकानदारों को नए शर्तों के अनुसार इन दुकानों का किराया सरकारी कोष में जमा करना होगा। तहसीलदार सदर को दुकानों का प्रशासक नियुक्त किया गया है। दुकानदारों ने प्रशासन के सहयोग की भी सराहना की है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Oct 02, 2025 08:33:51
Jaunpur, Uttar Pradesh:Kerakat में प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी गई। जौनपुर।जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरहन हउदवा गांव में एक प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि विवाहिता महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है, जबकि उसका पति और ससुर रोज़गार के लिए गुजरात में रहते हैं। इसी बीच महिला से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई। मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top