icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
342011
RKRakesh Kumar Bhardwaj11 Nov 2025, 06:46 pm

जोधपुर में सोनिक बूम: फाइटर जेट की उड़ान से लोगों में दहशत

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर--जोधपुर शहर के मंडोर, लाल सागर, सुरपुरा और आसपास के इलाकों में रात्रि करीब 8 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज और कंपन से लोगों में अफरातफरी मच गई। तेज आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों को लगा कि कहीं कोई बड़ा विस्फोट हुआ है, जबकि कुछ को भूकंप आने का भ्रम हुआ। देखते ही देखते पूरे इलाके में दहशत और अफवाहों का माहौल फैल गया। धमाके की आवाज सुनते ही मंडोर थाने और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन की घंटियां लगातार बजने लगीं। घबराए हुए नागरिक जानकारी लेने के लिए पुलिस को लगातार कॉल कर रहे थे। हाल ही में हुई विस्फोटक घटनाओं के चलते शहरवासियों की चिंता और बढ़ गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत सक्रिय हुईं और विभिन्न स्थानों की जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद मामला स्पष्ट हुआ जब भारतीय वायुसेना की ओर से "X" (पूर्व में ट्विटर) पर आधिकारिक आईडी IDU के माध्यम से जानकारी दी गई कि यह आवाज फाइटर जेट की रूटीन उड़ान के दौरान उत्पन्न सोनिक बूम की थी। बताया गया कि एक फाइटर विमान ने नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान ध्वनि की गति से तेज उड़ान भरी, जिससे यह धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। विशेषज्ञों के अनुसार, जब कोई विमान ध्वनि की गति (लगभग 1,235 किमी प्रति घंटा) से अधिक गति प्राप्त करता है, तो हवा में दबाव तरंगें बनती हैं। ये तरंगें जब जमीन से टकराती हैं, तो सोनिक बूम के रूप में तेज धमाके की आवाज पैदा करती हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे सैन्य अभ्यासों के दौरान घबराएं नहीं, क्योंकि यह वायुसेना की सामान्य प्रशिक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि, मंगलवार रात की यह घटना जोधपुरवासियों के लिए कुछ पलों के लिए असमंजस और दहशत भरा अनुभव साबित हुई।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Muzaffarpur में 22 वर्षीय युवती से छेड़खानी-मारपीट, दुष्कर्म की धमकी, युवक फरार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक और युवती से छेड़खानी कर उसके साथ मारपीट का आरोप, विरोध करने पर रेप की धमकी, घर जानें के दौरान एक युवक ने रास्ते में दिया घटना को दिया अंजाम. मोतीपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने मोतीपुर थाना में आवेदन देकर रवि कुमार नामक युवक पर रास्ते में जाने के दौरान छेड़खानी करने और छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि वह बिहार पुलिस सिपाही की तैयारी के दौरान आरोपी युवक उसके साथ जबरन छेड़खानी करता था और विरोध करने पर दुष्कर्म की धमकी देता था. वहीं रास्ते में घेरकर छेड़खानी करते हुए मारपीट और गाली-गलौज करने के बाद चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है. जब आरोपी ने उसे पर हमला किया तो उसने शोर मचाया तो स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया. फौिलहाल पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दरअसल मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह बिहार पुलिस सिपाही की तैयारी करती है. इसी दौरान रवि कुमार नामक युवक कथित तौर पर उसके साथ जबरन छेड़खानी करता था और बात करने के लिए दबाव बनाता था.पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उससे बात नहीं करने पर दुष्कर्म करने की भी धमकी दी है. पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो रास्ते में घेरकर उसके साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट और गाली-गलौज की गई. इसके बाद जब उसने शोर-गुल मचाया तो स्थानीय लोग शोर-गुल सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया. पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले में पुलिस की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वही मामले को लेकर SDPO 1 सुचित्रा कुमारी ने बताया की एक 22 वर्षीय युवती के साथ घर जाने के दौरान दरिया छपरा पोखर के समीप रवि कुमार नामक युवक पर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है. मामला दर्ज कर लिया गया हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही हैं.
0
0
Report

पटना के गोलघर चौराहे पर नाले में पुलिसकर्मी की मौत, जांच जारी

Patna, Bihar:एंकर--बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गोलघर चौराहा के पास बुधवार सुबह नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हवलदार बच्चा राव सिंघम, हवलदार नंबर 400 के रूप में हुई है। उनके परिचित एएसआई दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, बच्चा राव मंगलवार रात गर्दनीबाग इलाके में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह वर्दी बदलकर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गोलघर चौराहे के पास पेशाब करने के दौरान कथित तौर पर नाले में गिर गए। सुबह तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। बाद में स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर पुलिस کو सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।बताया गया कि बच्चा राव मूल रूप से बेतिया के रहने वाले थे और करीब दो साल पहले रोहतास जिले से उनका तबादला पटना हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। परिचितों के अनुसार, वह सरल और ईमानदार स्वभाव के थे। पुलिस अब मौत के पूरे कारणों की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बालोद में गणेश उत्सव के दौरान आवारा मवेशी समस्या तेज, शहर में आक्रामक दृश्य

Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले में गणेश चतुर्थी का पर्व चल रहा है और ऐसे में शाम होते ही लोग विभिन्न पंडालों के दर्शन करने के लिए निकलते हैं लेकिन बालोद शहर की शुरुआत और अंत तक सभी चौक चौराहे और प्रमुख मार्ग आवारा मवेशियों की चपेट में है जिससे निराकरण होता नजर नहीं आ रहा है पूरे मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार यहां पर पूरी तरह फेल हो चुकी है लगातार गांव वंश की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि हमारे पास एक गौशाला है वह भी पूरी तरह फूल है हाल ही में प्रशासन द्वारा बैठक लेकर गौ रक्षा से जुड़े समूहों से मिलकर कोई ठोस निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि बालोद शहर की शुरुआत दल्लीराजहारा की तरफ से जेल के पास से शुरू होती है जहां पहले मोड़ पर थाने के ठीक सामने मवेशियों का कब्जा रहता है जहां बीते तीन महीने में दुर्घटनाओं में गौवंश की मौत हो चुकी है इसके साथ ही बस स्टैंड वाले मोड के पास, जयस्तंभ चौक के पास, बुधवार बाजार के पास, और मधुचौक जिसके बाद राजहरा चौक फिर झलमला चौक ये सब ऐसे चौक चौराहे हैं जहां मवेशियों का कब्जा रोजाना देखने को मिल जाता है। त्योहारी सीजन में परेशानी गणेश चतुर्थी का पर्व है जगह-जगह पांडाल सजे हुए हैं ऐसे में पांडालों के सामने भी एकत्रित गांव वंश की भीड़ स्पष्ट रूप से शहर में देखी जा रही है नगर पालिका परिषद द्वारा दावा किया जा रहा है कि बीच-बीच में गौ-कैचर के माध्यम से गांव वंश को एकत्र किया जाता है लेकिन किसी तरह की कमी यहां दिखाई नहीं दे रही है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि गौ सेवक और सनातनी होने का दावा करने वाली यह ट्रिपल इंजन की सरकार इस पूरे मामले पर फेल नजर आ रही है।
0
0
Report
Advertisement

बक्सर के नावानगर में ट्रेलर ने पुलिस गश्ती वाहन से टकराकर तीन जवान घायल

Buxar, Bihar:बक्सर के नावानगर में ट्रेलर ने पुलिस गश्ती वाहन से टकराकर तीन जवान घायल। हादसा पचदरवा पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस का गश्ती वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नावानगर थाना के एसआई संजीव कुमार सिंह, पुलिस वाहन चालक ओमप्रकाश सिंह और गृह रक्षक बिहारी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नावानगर थाना की पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। पुलिस गश्ती वाहन पचदरवा पुल से होकर गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से जा टकराया। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए विक्रमगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भी मामले की जानकारी लेने में जुट गए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ट्रेलर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज में कोडीन युक्त कफ सिरप सहित भारी मात्रा में दवाएं बरामद, आरोपी फरार

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज पुलिस ने डेढ़ करोड़ की कोडीन कप सिरप समेत भारी मात्रा में नशीली दवाएं की बरामद, गोदाम में रखकर अवैध तरीके से कोडीन कप सिरप और नशीली दवाओं के तस्करी की आशंका, गोदाम संचालक फिलहाल मौके से हुआ फरार, पुलिस की टीमs तलाश में जुटीं। संगम नगरी प्रयागराज पुलिस ने कल्याणी देवी इलाके से एक मकान में बने गोदाम से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 11,037 शीशियां, इंजेक्शन, कैप्सूल और काफी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की है। बरामद कोडीन युक्त कफ सिरप और दवाओं की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड रुपए बताई जा रही है। मौके से फिलहाल आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। लेकिन भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ ही इंजेक्शन और कैप्सूल बरामद होने से माना जा रहा है कि आरोपी एक बड़ा तस्कर है और संगम नगरी प्रयागराज में गोदाम बनाकर नशीली दवाओं के साथ ही प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की जनपद के आसपास में तस्करी कर रहा था। डीसीपी सागर जैन ने बताया कि मंगलवार को सूचना के आधार पर अतरसुइया पुलिस और औषधि विभाग ने एक मकान में ताबिश दी और इस दबिश के दौरान मौके से 11037 कोडीन युक्त कफ सिरप की शीशियां मिली, इसके अलावा अलग-अलग दवाओं के 11,825 इंजेक्शन, 35,520 कैप्सूल और 1 लाख 61 हजार 400 टैबलेट (दवा) बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ से 2 करोड रुपए बताई जा रही है। फिलहाल कीमत को लेकर अभी आंकलन जारी है। वहीं पुलिस अब आरोपी अरूणि सहगल की तलाश में जुटी है, पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई में जुटी है। डीसीपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा और पूरे नेक्सेस को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी।
0
0
Report

उत्तराखंड में पहली बार SIM Box रैकेट का भंडाफोड़, 114 सिम जब्त

Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में पहली बार अवैध 'SIM Box' टेलीकॉम रैकेट का भांडाफोड़ किया है। साइबर कुमाऊं एसटीएफ ने उधमसिंहनगर के बाजपुर में मुडिया ईदगाह स्थित एक ठिकाने पर अचानक दबिश देकर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया। मौके से मुरादाबाद निवासी शातिर आरोपी कादिर को दबोचा गया, जिसके पास से 2 हाई-टेक SIM Box मशीनें, 77 एंटीना, 114 एयरटेल सिम कार्ड, हाई-स्पीड राउटर और कई डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी VoIP तकनीक से आने वाली बांग्लादेश समेत विदेशी कॉल्स को भारत के लोकल कॉल में तब्दील कर देता था। इससे कॉल रिसीव करने वाले को स्क्रीन पर विदेशी की जगह भारतीय नंबर नजर आता था और अपराधियों की सही लोकेशन पूरी तरह छिप जाती थी। पिछले 7 महीनों से एक्टिव इस नेटवर्क के तार सीधे बांग्लादेशी साइबर गिरोह से जुड़े हैं, जिसका इस्तेमाल 'डिजिटल अरेस्ट' और फर्जी अधिकारी बनकर ठगी जैसे बड़े साइबर क्राइम में किया जा रहा था। इससे सरकारी राजस्व और टेलीकॉम कंपनियों को भारी नुकसान पहुंच रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी 2023 में भी यूपी के मुरादाबाद में इसी जुर्म में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आकर फिर से रैकेट चला रहा था। फिलहाल एसटीएफ आरोपी के बैंक अकाउंट्स, विदेशी कनेक्शनों और फर्जी सिम सप्लाई करने वाले गिरोह की कुंडली खंगाल रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top