Back
जोधपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार
BBBhupendra Bishnoi
Dec 07, 2025 13:02:12
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल–लैपटॉप सहित सट्टा सामग्री बरामद
पुलिस थाना सूरसागर और सीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक एलईडी टीवी सहित सट्टा सामग्री बरामद की है।
पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा व सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
मैच के दौरान दबिश
6 दिसंबर 2025 को भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान सीएसटी प्रभारी मेहराज राम की सूचना पर टीम ने सूरसागर क्षेत्र में दबिश दी। मौके पर पुखराज और अर्जुन गिरी को ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया。
टीम ने मौके से सट्टेबाजी में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
पुखराज, पुत्र स्व. गोपीकिशन डागा, ओर अर्जुन गिरी, पुत्र स्व. हेमगिरी है पुलिस टीम आगे मामले की जांच कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report
107
Report