Back
Jodhpur Cyber Arrest: ₹1.85 Crore Cyber Fraud, Four Arrested
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 15, 2026 15:15:34
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर में “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर 1.85 करोड़ रुपए की बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी मुकेश राव के साथ तिलक सिंह, शिवम तोमर और स्टेट बैंक की शाखा में कार्यरत संविदा कर्मचारी अजय भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को डराकर और फर्जी जांच का झांसा देकर बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के against चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सूचना संकलन के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मामले में परिवादी राजेश माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी कि उनकी 75 वर्षीय बुआ सरस्वती देवी माहेश्वरी के मोबाइल पर 13 फरवरी 2026 को एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार Card से केनरा बैंक में एक खाता खुला है, जिसमें करोड़ों रुपए के फ्रॉड लेन-देन हुए हैं।
आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि वह जांच में सहयोग नहीं करेंगी तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही कहा कि उनके सभी पैसे और एफडी की जांच RBI द्वारा की जाएगी, इसलिए उन्हें बताए गए खाते में रकम जमा करनी होगी। आरोपियों ने यह भी डर दिखाया कि यदि उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो उन्हें छह महीने की सजा हो सकती है।
डर के कारण बुजुर्ग महिला ने 18 फरवरी 2026 को अपने SBI खाते से RTGS के माध्यम से 1 करोड़ 85 लाख 23 हजार रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए।
बैंक कर्मचारी की भूमिका
जांच में सामने आया कि tilak Singh के खाते में यह राशि जमा करवाई गई थी। पूछताछ में tilak Singh ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर अपराध के लिए शिवम तोमर को दिया था। आगे पूछताछ में खुलासा हुआ कि SBI शाखा पाल रोड में कार्यरत संविदा कर्मचारी अजय ने लालच में आकर खातों की व्यवस्था करवाई और मुख्य आरोपी मुकेश राव के लिए काम कर रहा था।
मुकेश राव और उसके साथियों द्वारा ठगी की रकम से डिजिटल करेंसी (यूएसडीटी) खरीदी जाती थी और फिर विदेश में बैठे साइबर ठगों को कमीशन लेकर भेज दी जाती थी۔
गिरफ्तार आरोपी
मुकेश राव (28) निवासी बलदेव नगर, मसूरिया, जोधपुर
तिलक सिंह (19) निवासी शक्ति कॉलोनी, रतनाडा, जोधपुर
शिवम तोमर (30) निवासी कुड़ी भगतासनी, जोधपुर
अजय (25) निवासी जगदंबा कॉलनी, प्रतापनगर, जोधपुर (संविदा बैंक कर्मचारी)
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पीसी रिमांड लिया है और ठगी की राशि बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही एक अन्य आरोपी की तलाश भी जारी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पुलिस या जांच एजेंसी कभी भी “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती। ऐसे किसी भी कॉल या संदेश पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 15, 2026 16:16:3634
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 15, 2026 16:16:1781
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 15, 2026 16:16:03120
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 15, 2026 16:15:5161
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 15, 2026 16:15:3816
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowMar 15, 2026 16:15:2283
Report
At famous siddhapitha Bageshwardham first time sadguru Jaggi Vasudevji's presence in Bundelkhand, Mp
71
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 16:00:46Noida, Uttar Pradesh:Varanasi Breaking
वाराणसी पहुंचे आशाराम बापू
अयोध्या के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन.
132
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 16:00:1386
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 15, 2026 15:47:47165
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 15, 2026 15:47:38146
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 15, 2026 15:47:0794
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 15:46:41100
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 15:46:30107
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 15, 2026 15:46:15158
Report