Back
झालरापाटन आदिवासी छात्रावास में मारपीट: वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 15, 2026 09:30:13
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित आदिवासी छात्रावास में गत 13 मार्च को छात्रों की आपसी कहासुनी के बाद एक छात्र के परिजन और परिचितों ने हॉस्टल में घुसकर कुछ छात्रों के साथ बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की थी। उक्त मामले में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों पर 5-5 हजार रु का इनाम घोषित किया था। इसी मामले में झालरापाटन थाना पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि 13 मार्च को झालरापाटन स्थित आदिवासी आवासीय छात्रावास में कुछ छात्रों के बीच आपसी कहासुनी हो गई थी। परिजनों को पता चलने पर एक छात्र के परिजन व परिचित आदिवासी हॉस्टल में घुस गए और कुछ छात्रों के साथ बेल्टों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद कुछ छात्रों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। वायरल वीडियो और छात्रों की शिकायत के बाद झालरापाटन थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की और मारपीट में शामिल आरोपी सत्तू, जगदीश और मंटूराम भील को बाघेर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। झालरापाटन पुलिस द्वारा गठित टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 15, 2026 10:39:0333
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 15, 2026 10:38:5132
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 15, 2026 10:38:2735
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 10:38:13Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका नवविवाहित जोड़े के रूप में जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। कुलदीप यादव की मां भी उनके साथ थीं।
31
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 15, 2026 10:37:5433
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 15, 2026 10:37:4033
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 15, 2026 10:37:265
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 10:37:150
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 15, 2026 10:37:030
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 15, 2026 10:36:530
Report
ADArjun Devda
FollowMar 15, 2026 10:36:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 10:35:540
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 15, 2026 10:35:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 15, 2026 10:35:070
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 15, 2026 10:34:540
Report