Back
झालावाड़ के पंच गौरव को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए गागरोन जलदुर्ग चित्रकला प्रतियोगिता
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 10, 2025 09:47:05
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ जिला प्रशासन द्वारा पंच गौरव अभियान के तहत आज विश्व धरोहर गागरोन जलदुर्ग परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 5 हजार से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों व कार्मिकों ने भी एक साथ गागरोन दुर्ग की प्रतिकृति को कैनवास पर उतारकर कीर्तिमान स्थापित किया। इस दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर तथा पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया भी स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ाते नजर आए, तो वहीं गागरोन दुर्ग परिसर में बैठकर गागरोन दुर्ग की ही प्रतिकृति बनाते बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान गागरोन दुर्ग परिसर में जिले के पंच गौरव की जानकारी हेतु स्टॉल्स भी आयोजित की गई, जिससे जिले के पंच गौरव में शामिल संतरा, सागवान, कोटा स्टोन, बास्केटबॉल तथा जलदुर्ग गागरोंन की जानकारी को प्रदेश भर में पहुंचाया जा सके। इधर पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए स्कूली छात्र भी आयोजन को लेकर काफी गदगद नजर आए, उन्होंने कहा कि although इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यालय परिसर में भी आयोजित होती रहती है, लेकिन विद्यालय के बाहर जिला प्रशासन द्वारा किया गया यह नवाचार एक सराहनीय कदम है। इससे स्कूली बच्चों को उनकी स्किल दिखाने का भी अवसर मिला है। जिला प्रशासन को इस तरह के आयोजन आगे भी करते रहना चाहिए। इधर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन के दौरान जहां एक और जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने पेंटिंग के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया, तो वहीं पंच गौरव में से एक बास्केटबॉल के सांकेतिक मैच में भी शामिल हुए। बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गागरोन दुर्ग की रामबुर्ज पर किया गया। जहां नन्हे खिलाड़ियों के साथ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ तथा एसपी अमित कुमार ने भी अपने हाथ आजमाएं और साथी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। गागरोन परिसर में संतरा तथा सागवान के पौधों का भी रोपण किया गया। बाद में मीडिया से बात करते हुए जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि झालावाड़ जिले के पंच गौरव संतरा, सागवान, बास्केटबॉल, कोटा स्टोन तथा विश्व धरोहर गागरोन जलदुर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यह अनूठी पहल की गई है। विश्व धरोहर जलदुर्ग गागरोंन अपनी स्थापत्य कला के लिए विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है, इसी का प्रचार प्रसार और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज गागरोन दुर्ग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता भी इसी जलदुर्ग परिसर में आयोजित की गई जहां 5 हजार से अधिक बच्चों ने एक साथ पेंटिंग बनाकर रिकॉर्ड स्थापित किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि बास्केटबॉल के प्रति भी बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए यहां सांकेतिक खेल आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ खेल में हाथ आजमाया। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तथा जिले के पंच गौरव को प्रदेश पर में स्थापित करने के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रखे जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowDec 10, 2025 12:21:080
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 10, 2025 12:21:010
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 10, 2025 12:20:520
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 10, 2025 12:20:410
Report
JPJai Pal
FollowDec 10, 2025 12:20:29Haldwani, Uttar Pradesh:राहुल के किरदार
पर कंगना का वार !
0
Report
JPJai Pal
FollowDec 10, 2025 12:20:230
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 10, 2025 12:19:370
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 10, 2025 12:19:270
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 10, 2025 12:19:150
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 10, 2025 12:18:530
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 10, 2025 12:18:340
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 10, 2025 12:18:260
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 10, 2025 12:18:140
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 10, 2025 12:16:380
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 10, 2025 12:16:160
Report