Back
जालोर के गड्ढों पर कांग्रेस युवाओं ने सीमेंट-कोंकरीट डालकर विरोध प्रदर्शन किया
HBHeeralal Bhati
Dec 11, 2025 11:49:49
Jalore, Rajasthan
जालोर में सड़क पर पड़े करीब 2 साल से गहरे गड्ढों को कांग्रेस के युवा नेताओं के द्वारा सीमेंट व कंकरीट डाल कर मरम्मत कार्य कराया गया। इसके साथ युवाओं ने जालोर विधायक व जिला प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की। बता दें कि जालोर शहर के अस्पताल सर्कल से एसआर पेट्रोल पम्प तक जाने वाली सड़क पर पिछले करीब 2 साल से एक गहरा गड्डा हो रखा है। जहां प्रतिदिन दुपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे। जिसको लेकर आमजन व व्यापारियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। जिसके बाद गुरुवार को जालोर युवा कांग्रेस की टीम ने सड़क पर उतर कर सरकार व प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए। जालौर विधायक व मुख्य सचेतक के खिलाफ नारे बाजी की। जिसके बाद सभी संयुक्त रूप से बजट तैयार कर प्रतीकात्मक रूप से गहरे गड्ढों में सीमेंट व कंकरीट डाल कर गड्ढों को भरा गया और सरकार के विरोध प्रदर्शन भी किया। लक्ष्मण सिंह सांखला ने बताया कि यहां से प्रतिदिन जालोर विधायक व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे समेत प्रशासन के कई अधिकारी प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। लेकिन हर बार इस गड्ढे को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे यहां से गुजरने वाले व्यापारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी अस्पताल होने के कारण यहां से एम्बुलेंस दिन में दो से तीन बार मरीजों को लेकर निकलती है। जिस कारण मरीजों को भी बड़ी परेशानी हो रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह सांखला, पूर्व प्रतिपक्ष नेता बसंत सुथार, सुरेश मेघवाल, सुरेश चौधरी, बशीلال माली, सुरेश सोलंकी व कृष्ण मेघवाल समेत युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
ताज प्रेस क्लब में मकर संक्रांति की धूम,खिचड़ी भोज व संगोष्ठी में जुटे जनप्रतिनिधि अधिकारी व पत्रकार
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
40
Report
1
Report