Back
रामगढ़ के पास गैसLeak के बाद मॉक ड्रिल से सुरक्षा तैयारी तेज
SDShankar Dan
Mar 25, 2026 03:01:33
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा - जैसलमेर
लोकेशन - रामगढ़
रामगढ़ के पास गैस लाईन लीक होने से हड़कम्प
कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबु, मॉक ड्रिल में शामिल हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी
रामगढ़, जैसलमेऱ
रामगढ़ के पास मंगलवार को शाम को गैस लाईन लीक होने से हड़कम्प मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। रामगढ़ में छत्री नाडी के निकट सुबह करीब 12बजे गमनेवाला से बिजलीघर जा रही दस इंची गैस लाईन केKM 82 के पास खुदाई कर रही जेसीबी के कारण पर गैस लाईन में रिसाव हो गया। गैस रिसाव होते ही जेसीबी चालक जेसीबी को वहीं पर छोड़कर भाग गया। उसी दौरान वहां से गुजर रहे दो तीन ग्रामीणों ने जब गैस का रिसाव होते देखा तो अज्ञानतावश नजदीक पहुंच गए। মধ্যে से एक व्यक्ति धारूराम गैस की वजह से बेहाश हो गया तो अन्य ग्रामीण विक्रमसिंह व पृथ्वीसिंह ने गैस रिसाव की सूचना वहां बोर्ड पर लिखे नम्बर 15101 पर कन्ट्रोल रूम में दी। कुछ ही देर में सायरन बजाती दमकल की गाड़ीयां तथा एम्बुलेंस के साथ गैस रिसाव को नियंत्रित करने वाले प्रशिक्षित कार्मिक मौके पर पहुंचे। सबसे पहले बेहोश हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस की सहायता से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। मौके पर पहुंचे प्रशिक्षित कार्मिकों ने गैस लीकेज पर नियंत्रण करने के प्रयास शुरू किए। सूचना पर बीएसएफ व चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। गैल इण्डिया, ओएनजीसी, ऑयल इण्डिया लिमिटेड व अन्य सहयोगी एजेन्सीयों के सहयोग से और मात्र दस मिनट में की लीकेज को ठीक कर दिया। रखरखाव टीम में पृथ्वीसिंह, राजु शेरा, मूलाराम आदि शामिल हुए। गैस लीकेज की खबर रामगढ़ में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें मॉक ड्रिल का पता चला तो सभी ने राहत की सांस ली।
मॉक ड्रिल का मकसद लोगों को जागरूक करना
गैस कम्पनी द्वारा आयोजित की गई मॉक ड्रिल का मकसद लोगों को जागरूक करना है।_ramगढ़ सहित अन्य गांव ढ़ाणीयों से निकल रही गैस की लाईन अगर भविष्य में कभी लीक हो जाए तो उससे निपटने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण कितने तैयार है इसको लेकर गैल इण्डिया लिमिटेड द्वारा रामगढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान गैस तापीय विद्युत गृह के मुख्य अभियन्ता योगेश कटियार, 26वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के तनसिंह, मैनेजर तरुण पंवार, मैनेजर मेकेनिकल चेतन सिंघल,
सीनियर इंजीनियर प्रतीक वाला, सीनियर इंजीनियर, मेकेनिकल यश सोनी,
सीनियर इंजीनियर अजित कुमार, जिनेन्द्र कहर सहित गैल इण्डिया, ओएनजीसी, ऑयल इण्डिया लिमिटेड के अलावा विभिन्न विभागوں के अधिकारी व कर्मचारी, बीएसएफ के जवान तथा स्कूली छात्राएं व ग्रामीण मौजूद थे। मॉक ड्रिल में शामिल हुए एक्सपर्ट ने अपने अपने विचार प्रकट करते हुए इस मॉक ड्रिल को सफल बताया। इस दौरान ग्रामीणों को गैस लाईन की जानकारी के पत्रक वितरित किए गए और अपील की गई कि अगर कहीं भी गैस लाईन में लीकेज हो तो इसकी सूचना तुरन्त कन्ट्रोल रूम में 15101 नम्बर पर देकर एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा करें। वहां मौजूद जानकारों ने बताया कि यह गैस जहरीली नहीं है लेकिन अत्यन्त ज्वलनशील हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowMar 25, 2026 04:09:180
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 25, 2026 04:07:450
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 04:07:32Noida, Uttar Pradesh:A baby seal who was about to go wandering alone, was stopped by Mom
0
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 25, 2026 04:07:220
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 04:07:030
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 04:06:50Noida, Uttar Pradesh:Best friends warming up by the fire
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 04:06:35Noida, Uttar Pradesh:This pupper is bold and gets an Academy Award
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 25, 2026 04:06:260
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 04:05:48Noida, Uttar Pradesh:This guy shows how a self-supporting bridge works, a design originally invented by Leonardo da Vinci between 1485–1487.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 04:05:37Noida, Uttar Pradesh:There was a time when this was a source of pride and respect.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 04:05:31Noida, Uttar Pradesh:Baby's happiness after seeing his best friend
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 04:05:22Noida, Uttar Pradesh:Baby's happiness after seeing his best friend
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 04:04:580
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 25, 2026 04:04:48Noida, Uttar Pradesh:There was a time when this was a source of pride and respect.
0
Report