Back
उदयपुर-जैपुर ट्रेन कनेक्टिविटी संकट: वंदे भारत बंद से यात्रियों को परेशानी
KCKashiram Choudhary
Mar 09, 2026 08:02:00
Jaipur, Rajasthan
जयपुर लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- उदयपुर के लिए ट्रेन कनेक्टिविटी का संकट! वंदे भारत ट्रेन बंद होने से बढ़ी परेशानी सुबह 6 बजे इंटरसिटी के बाद ट्रेन नहीं स्टूडेंट और व्यापारियों के लिए बढ़ी परेशानी वंदेभारत में 80 प्रतिशत तक रहता था यात्रीभार अब नई ट्रेन या वंदे भारत बहाल करने की मांग एंकर जयपुर और उदयपुर, पर्यटन के नक्शे पर राजस्थान के दोनों ही शहर देशी और विदेशी पर्यटकों की प्रमुख पसंद हैं। लेकिन दोनों शहरों के बीच इन दिनों ट्रेन कनेक्टिविटी बदहाल है। जयपुर से उदयपुर के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बंद होने के चलते अब यात्रियों को ट्रेन के सही विकल्प नहीं मिल पा रहे हैं। यह रिपोर्ट देखिए- विमान नहीं (वीओ-1) प्रदेश की पर्यटन नगरी उदयपुर और राजधानी जयपुर के बीच यात्रियों के लिए सुबह की कनेक्टिविटी लगभग खत्म हो गई है। अभी उदयपुर से सुबह 6 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद जयपुर के लिए अगली ट्रेन दोपहर 3:05 बजे है। यही स्थिति जयपुर से है, यानी यात्रियों को करीब 8-9 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे रोजाना जयपुर-उदयपुर-जयपुर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि पहले इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे सुविधाजनक विकल्प थी, लेकिन इसके बंद होने से महत्वपूर्ण रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गई है। रेलवे के ट्रेन ऑपरेशन एक्सपर्ट रजनीश शर्मा के अनुसार करीब एक साल पहले तक उदयपुर से जयपुर के बीच ट्रेन से यात्रा आसान थी। इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी थी। इस ट्रेन में रोजाना करीब 70-80 प्रतिशत यात्रीभार रहता था। लेकिन इस ट्रेन को बंद किए जाने से यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। (वंदे भारत इसलिए थी महत्वपूर्ण बिंदु) - ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन सुबह करीब 8 बजे उदयपुर से होती थी रवाना - दोपहर में जयपुर पहुंचने से स्टूडेंट, व्यापारियों को रहती थी सुविधा - पहले रेलवे ने इस ट्रेन के फेरे घटाकर सप्ताह में तीन दिन कर दिए - ट्रेन को तीन दिन उदयपुर से आगरा के बीच शुरू कर दिया - लेकिन फरवरी से इसे जयपुर से उदयपुर के बीच पूरी तरह बंद किया गया - अब जयपुर से उदयपुर और उदयपुर से जयपुर के लिए ट्रेनें कम - फिलहाल सुबह 6 बजे की ट्रेन है उपलब्ध - जयपुर से उदयपुर के लिए दोपहर 2 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस ही विकल्प - इसके बाद 6-7 घंटे तक रोजाना कोई ट्रेन नहीं - हालांकि दोनों तरफ से 1-2 वीकली ट्रेन, लेकिन ये रोजाना उपलब्ध नहीं - रोजाना चलने वाली ट्रेनें दोनों तरफ से 100 प्रतिशत ऑक्युपेंसी से चल रही - इनमें यात्रियों को कन्फर्म तो दूर कई बार वेटिंग टिकट तक नहीं मिलता - यात्रियों को दोपहर 3:05 बजे या रात 8:30-10 बजे ट्रेन का इंतजार करना पड़ता (वीओ-2) वंदे भारत एक्सप्रेस के बंद होने का सबसे अधिक असर मेवाड़ क्षेत्र के उन विद्यार्थियों पर पड़ रहा है, जो जयपुर में पढ़ाई करते हैं। वहीं व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी मीटिंग, कारोबार और अन्य कामकाज के लिए समय पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मजबूरी में कई यात्रियों को रोडवेज या निजी बसों जैसे महंगे और थकाऊ विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि यदि जयपुर-उदयपुर-जयपुर के बीच नई ट्रेन चलाई जाए या वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर से शुरू किया जाए तो बड़ी राहत मिल सकती है। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि इस महत्वपूर्ण रूट पर रेल कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
OTOP TIWARI
FollowMar 09, 2026 09:09:570
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 09, 2026 09:09:420
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 09, 2026 09:09:270
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 09, 2026 09:09:150
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 09, 2026 09:08:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 09:08:330
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 09, 2026 09:08:14Masanganj, Chhattisgarh:सोशल मीडिया में बच्चों को लेकर वाक्सपोप
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 09, 2026 09:08:010
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 09, 2026 09:07:480
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 09, 2026 09:07:200
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 09, 2026 09:07:100
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 09:06:430
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 09, 2026 09:06:210
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 09, 2026 09:06:040
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 09, 2026 09:05:530
Report