Back
श्रीगंगानगर से जासूस गिरफ्तार: ISI के लिए भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी भेज रहा था
ASAshutosh Sharma1
Dec 01, 2025 14:33:29
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान के श्रीगंगानगर से जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान क़ो भारतीय सेना की ख़ुफ़िया जानकारी भेजता था आरोपी
राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर, पंजाब निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बादल उम्र 34 के रूप में हुई है। ये जासूूस सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में रहकर भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां साझा कर रहा था।
राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस के आईजी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि एजेंसी लगातार पाकिस्तानी गुप्तचर गतिविधियों पर नजर रखती है। इसी निगरानी के दौरान इनपुट मिला कि प्रकाश सिंह राजस्थान, पंजाब और गुजरात क्षेत्रों से सेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं जमा कर सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान भेज रहा है।27 नवंबर 2025 को जानकारी मिली कि संदिग्ध प्रकाश सिंह श्रीगंगानगर के साधूवाली सैन्य प्रतिष्ठान के आसपास देखा गया है। बॉर्डर इंटेलिजेंस टीम ने उसे वहीं डिटेन किया। मोबाइल की जांच में उसके भारतीय, विदेशी—विशेषकर पाकिस्तानी—वॉट्सएप नंबरों से लगातार संपर्क की पुष्टि हुई।संदिग्ध को ज्वाइंट इंटरोगेशन सेंटर, श्रीगंगानगर ले जाकर विभिन्न खुफिया एजेंसी ने गहन पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के समय से ही वह आईएसआई के संपर्क में था।और भारतीय सेना के वाहनों, सैन्य प्रतिष्ठानों, सीमावर्ती क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, पुल-सड़क-रेल मार्ग व नए निर्माण कार्यों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था。
आईएसआई के निर्देश पर उसने भारतीय मोबाइल नंबरों से वॉट्सएप चलाने के लिए कई ओटीपी भी उपलब्ध कराए, ताकि दुश्मन देश भारत में जासूसी नेटवर्क चला सके।इसके बदले वह धनराशि भी प्राप्त करता था।आरोपी पंजाब के जिला फिरोजपुर का निवासी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowDec 10, 2025 11:23:450
Report
AKAtul Kumar
FollowDec 10, 2025 11:23:320
Report
VAVijay Ahuja
FollowDec 10, 2025 11:23:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 10, 2025 11:22:570
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowDec 10, 2025 11:22:380
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 10, 2025 11:22:230
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 10, 2025 11:21:180
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 10, 2025 11:21:060
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 10, 2025 11:20:210
Report
KYKaniram yadav
FollowDec 10, 2025 11:20:090
Report
RSRavi sharma
FollowDec 10, 2025 11:19:500
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 10, 2025 11:19:340
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 10, 2025 11:19:140
Report
RMRoshan Mishra
FollowDec 10, 2025 11:19:020
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 10, 2025 11:18:490
Report