Back
ब्यावर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी से एकता का संदेश
AVArun Vaishnav
Oct 31, 2025 12:06:24
Jaipur, Rajasthan
"रन फॉर यूनिटी" एकता के लिए लगाई दौड़ राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2025) ब्यावर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ब्यावर पुलिस द्वारा “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह (IPS) ने जिला स्तर पर आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी का आयोजन प्रातः 6:30 बजे से जिला मुख्यालय सहित सभी पुलिस थानों पर किया गया। चांग गेट, पुलिस थाना ब्यावर सिटी, मेवाड़ी गेट, साकेतनगर थाना और सदर थाना से एक साथ दौड़ की शुरुआत हुई। इस दौड़ में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएँ, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ करना और देश की एकता के महत्व को उजागर करना है। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि विविधताओं से भरे भारत में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि यह दौड़ केवल एक खेल नहीं, बल्कि एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण के योगदान को नमन करते हुए सभी ने एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को राष्ट्र एकता और समरसता के लिए शपथ भी दिलाई गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 31, 2025 19:00:560
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 31, 2025 19:00:410
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 31, 2025 19:00:160
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 31, 2025 18:48:450
Report
HBHemang Barua
FollowOct 31, 2025 18:48:220
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 31, 2025 18:48:080
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 31, 2025 18:47:540
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowOct 31, 2025 18:47:430
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowOct 31, 2025 18:46:550
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 31, 2025 18:46:020
Report
MSManish Sharma
FollowOct 31, 2025 18:45:390
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 31, 2025 18:45:240
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 31, 2025 18:37:080
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 31, 2025 18:36:520
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 31, 2025 18:36:150
Report