Back
राजस्थान कर्मचारियों का 36 घंटे का उपवास, 12 जनवरी को चेतावनी महारैली का ऐलान
VSVishnu Sharma1
Jan 06, 2026 15:39:25
Jaipur, Rajasthan
शहीद स्मारक पर कर्मचारियों का उपवास शुरू अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने शहीद स्मारक पर 36 घंटे का उपवास शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री महावीर सिहाग के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दो दिवसीय उपवास पर बैठे हैं. राज्य सरकार से महासंघ के सात संकल्पों एवं 11 सूत्री मांग पत्र पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग की गई है. महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अधीनस्थ सेवाओं के कर्मचारियों का कैडर पुनर्गठन नहीं करने, वेतन विसंगति दूर नहीं करने, संविदा कार्मिकों का नियमितीकरण नहीं करने एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति जारी नहीं करने तथा पुरानी पेंशन से छेड़छाड़ करने के विरोध में संघर्ष को तेज करने का निर्णय किया गया है. सरकार द्वारा मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो 12 जनवरी को राजधानी जयपुर में विशाल चेतावनी महारैली आयोजित की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report