Back
राजस्थान विधानसभा सत्र शुरू, डिस्टर्ब एरिया एक्ट और मनरेगा पर कांग्रेस का आक्रामक हमला
VSVishnu Sharma1
Jan 21, 2026 13:48:58
Jaipur, Rajasthan
जयपुर राजस्थान विधानसभा का सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस की ओर से सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। कांग्रेस SIR और मनरेगा को लेकर जयपुर से दिल्ली तक बीजेपी पर हमला कर रही है। डिस्टर्ब एरिया एक्ट को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को विधानसभा में घेरने का ऐलान कर दिया है। राजस्थान विधानसभा का सत्र इस बार हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि बीजेपी जानबूझकर कांग्रेस आइडियोलॉजी के वोट काटने की कोशिश कर रही है, जिसको लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध करने की तैयारी कर रही है। दूसरी तरफ मनरेगा को लेकर कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ चल रहा है। डिस्टर्ब एरिया एक्ट को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरने का ऐलान कर दिया है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने डिस्टर्ब एरिया एक्ट को लेकर कहा, सरकार पर्ची से बनी है। सरकार पर्ची के हिसाब से काम करती है। यह गुजरात मॉडल की पर्ची आई है। यह संवैधानिक भाषा नहीं है, यह राजनीतिक एजेंडे की भाषा है। अभी एरिया की बात कर रहे हैं, कल जिलों को डिस्टर्ब बताएंगे। सरकारी गुंडागर्दी के बिल लाकर शांत प्रदेश को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। राजस्थान में यह षड्यंत्र कभी कामयाब नहीं होगा। डोटासरा ने कहा, किसी की संपत्ति के ऊपर अधिकारियों को बैठाना चाह रहे हैं, ऐसे में राजस्थान में निवेश कैसे आएगा। डिस्टर्ब एरिया में कौन अपनी बच्चियों को रखेगा, कौन संबंध करेगा। यह पूरा षड्यंत्र राजस्थान को अशांत करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष है, हम शांति के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, SIR में नाम काटने का षड्यंत्र किया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर हर बार हमला करते हैं। संविधान इसीलिए बदलना चाहते थे, जिससे एजेंडा स्थापित हो। अधिकारियों को असीमित अधिकार देकर जनप्रतिनिधियों के ऊपर बैठाने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान की विधानसभा में इसका विरोध करेंगे। गुजरात मॉडल राजस्थान में नहीं चलने देंगे। डोटासरा ने कहा, सरकार के ढाई साल निकल गए हैं। सरकार किस तरह के कानून ला रही है, नियम बनाकर किस समुदाय को टारगेट करोगे। उनके मंत्री ने भी कहा है कि हम समुदाय विशेष की बढ़ती हुई आबादी को नियंत्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, राजस्थान में सरकार दंगे भड़काना चाहती है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह का बिल लेकर आ रही है। राजस्थान की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हम सड़क पर भी लड़ेंगे और सदन में भी। डोटासरा ने कहा, पहले से कानून बने हुए हैं, अगर कोई पलायन के लिए मजबूर करता है तो कार्रवाई हो सकती है। गुजरात में भी डर का माहौल बनाकर सत्ता को लूटा जा रहा है। इनको सिर्फ सत्ता चाहिए। यह राजस्थान में भी वही करना चाहते हैं, लेकिन राजस्थान वीरों की धरती है। महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई लेकिन अधीनता स्वीकार नहीं की। यह महाराणा प्रताप का प्रदेश है। पेपर लीक मामला भी राजस्थान में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह पेपर लीक की जांच कर रहे हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन इन के समय में जो पेपर लीक हुए हैं, उनकी भी जांच कर लेनी चाहिए। पेपर लीक के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बीजेपी RPSC को भ्रष्ट बताती थी, लेकिन बीजेपी ने क्या तब्दीली की। बीजेपी के समय अलवर में पेपर आउट हुआ, कक्षा 10 का पेपर चूरू में लीक हुआ, जोधपुर में सेकंड ग्रेड का पेपर लीक हुआ, नवलगढ़ में RAS का पेपर खुला मिला। डोटासरा ने कहा, वसुंधरा राजे की सरकार के समय हो या अशोक गहलोत सरकार के समय या मौजूदा सरकार के समय, अगर किसी ने भी पेपर में बेईमानी की है तो सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। हम उसका स्वागत करेंगे। इसमें कांग्रेस और बीजेपी नहीं है। अगर कांग्रेस और बीजेपी है तो कांग्रेस के लोगों को पकड़ो, कौन-कौन बेईमान है, कौन-कौन चोर है। रोजाना बकबक नहीं करनी चाहिए। बाइट PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास की बाइट 2101ZRJ_JPR_DOTASARA_BT_R 2101ZRJ_JPR_PSK_BT_R यहाँ से भी ले सकते है जूली की बाइट मोबाइल की ही ले।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RIRamawatar Isran
FollowJan 21, 2026 15:04:310
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 21, 2026 15:04:170
Report
RKRavi Kant
FollowJan 21, 2026 15:04:03Noida, Uttar Pradesh:रूस के कमचटका से और भी चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहाँ 130 सालों में सबसे ज़्यादा बर्फबारी हुई है
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 21, 2026 15:03:520
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 21, 2026 15:03:350
Report
HGHarish Gupta
FollowJan 21, 2026 15:03:220
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 21, 2026 15:03:000
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowJan 21, 2026 15:02:490
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 21, 2026 15:02:170
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 21, 2026 15:01:590
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 21, 2026 15:01:410
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowJan 21, 2026 15:01:270
Report
RKRavi Kant
FollowJan 21, 2026 15:01:08Noida, Uttar Pradesh:Master Class on making yogurt: Learn to make market-style yogurt in just 2 minutes
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 21, 2026 15:00:500
Report
RKRavi Kant
FollowJan 21, 2026 15:00:14Noida, Uttar Pradesh:A terrifying moment occurred when a leopard entered the city and clashed with local dogs...
0
Report