Back
मनीष यादव बोले—एक परीक्षा-एक पेपर से भर्ती पारदर्शिता, चयन निष्पक्ष
NSNeha Sharma
Feb 13, 2026 11:19:52
Jaipur, Rajasthan
एक परीक्षा–एक पेपर व्यवस्था लागू हो - मनीष यादव
विधायक मनीष ने युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को मजबूती से उठाया。
SI सहित सभी भर्ती परीक्षाओं में “एक परीक्षा–एक पेपर” व्यवस्था लागू हो - मनीष यादव
प्रदेश के युवा पारदर्शिता चाहते हैं, प्रयोग नहीं- मनीष यादव
युवाओं के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी मनीष यादव
कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने आज विधानसभा सदन में प्रदेश के युवाओं के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दे को मजबूती से उठाया।
विधायक मनीष यादव ने SI सहित सभी भर्ती परीक्षाओं में “एक परीक्षा–एक पेपर” व्यवस्था लागू करने, नॉर्मलाइजेशन प्रणाली समाप्त करने तथा ग्रेड-B भर्तियों से इंटरव्यू हटाने की पुरजोर मांग की। कहा की पार्टीयों में परीक्षा कराने से प्रश्नपत्रों का स्तर समान नहीं रहता और फिर नॉर्मलाइजेशन जैसी विवादास्पद प्रक्रिया अपनानी पड़ती है, जिससे मेधावी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होता है। जब परीक्षा एक ही पारी में हो सकती है, तो युवाओं को अनावश्यक प्रयोग का शिकार क्यों बनाया जाए?पिछली SI भर्ती में सामने आई अनियमितताओं से युवाओं का भरोसा पहले ही कमजोर हुआ है। दो पारी, नॉर्मलाइजेशन और इंटरव्यू — ये तीनों मिलकर चयन प्रक्रिया को संदिग्ध बनाते हैं। प्रदेश के युवा पारदर्शिता चाहते हैं, प्रयोग नहीं।ग्रेड-B तक की भर्तियों से केंद्र और कई राज्य इंटरव्यू खत्म कर चुके हैं, तो राजस्थान में इसे जारी रखने का औचित्य क्या है? अलग-अलग भर्तियों में अलग प्रक्रियाएं युवाओं के साथ दोहरा मापदंड है।जहां अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड 53 हजार पदों पर सिर्फ लिखित परीक्षा से चयन कर रहा है, वहीं हाईकोर्ट की चतुर्थ श्रेणी भर्ती में इंटरव्यू प्रस्तावित करना न्यायसंगत नहीं है।युवाओं के भविष्य से जुड़ी भर्तियों में अलग-अलग नियम नहीं, बल्कि एक समान, पारदर्शी और पूरी तरह मेरिट आधारित भर्ती प्रणाली लागू होनी चाहिए।
युवाओं के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
बाइट मनीष यादव,विधायक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 13, 2026 14:45:190
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 13, 2026 14:38:160
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 13, 2026 14:38:00Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के सरकारी स्कूल में बच्चे के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के दो वीडियो सामने आए हैं
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 14:37:490
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 13, 2026 14:37:160
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 13, 2026 14:37:010
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 13, 2026 14:36:480
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 13, 2026 14:36:320
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 13, 2026 14:36:230
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 13, 2026 14:36:090
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 13, 2026 14:36:020
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:35:490
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 13, 2026 14:35:360
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 13, 2026 14:35:190
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:34:470
Report