Back
जयपुर RTO में रोस्टर बदलाव पर आदेशों की अवहेलना जारी
KCKashiram Choudhary
Jan 22, 2026 09:05:11
Jaipur, Rajasthan
हैडर-
रोस्टर आदेश हवा-हवाई!
परिवहन मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना
मनमर्जी से बदले जा रहे कार्यक्षेत्र
परिवहन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
जबकि अप्रैल और अक्टूबर में हो सकते रोस्टर
जयपुर के दोनों RTO मनमर्जी से कर रहे बदलाव
एंकर
परिवहन विभाग में निचले कार्यालयों में मनमर्जी हावी है। परिवहन मुख्यालय ने आदेश निकाले हुए हैं कि विभागीय कार्मिकों का रोस्टर यानी कार्य क्षेत्र में बदलाव साल में केवल 2 बार अप्रैल और अक्टूबर में ही किया जा सकता है। लेकिन राजधानी जयपुर के ही दोनों आरटीओ मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला, यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
28 सितंबर 2020 को तत्कालीन परिवहन आयुक्त रवि जैन ने आदेश निकाले थे कि परिवहन विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने और कार्मिकों के कार्य आवंटन को सुचारू बनाए रखने के लिए साल में 2 बार ही रोस्टर किया जा सकेगा। इसके तहत परिवहन निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव साल में 2 बार यानी एक अप्रैल और एक अक्टूबर को किया जा सकेगा। जबकि विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी, आईटी और लेखा कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव साल में केवल एक बार यानी एक अप्रैल को ही किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य यह था कि कार्मिक लम्बे समय तक एक ही सीट पर कार्यरत नहीं रहें, जिससे कि विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं मिले। लेकिन यहां तो कार्मिकों के कार्य क्षेत्र में महज 2 से 3 माह में ही बदलाव किया जा रहा है। जयपुर आरटीओ द्वितीय में पिछले कुछ दिनों में कई परिवहन निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। नियमानुसार परिवहन निरीक्षकों का रोस्टर 1 अक्टूबर को किया जाना चाहिए था। लेकिन उस समय जयपुर आरटीओ द्वितीय धर्मेन्द्र चौधरी ने रोस्टर नहीं किया था। लेकिन अब बार-बार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र को बदला जा रहा है।
एंकर
इस तरह हुई आयुक्त के आदेशों की अवहेलना
- जयपुर RTO द्वितीय कार्यालय में आए दिन किए जा रहे रोस्टर आदेश
- 16 जनवरी को परिवहन निरीक्षक राजेश चौधरी के कार्य क्षेत्र में बदलाव
- कार्यालय के साथ-साथ उड़नदस्ते में प्रवर्तन कार्यवाही के लिए लगाया
- इससे पहले 31 दिसंबर को भी किए थे 3 परिवहन निरीक्षकों के आदेश
- निरीक्षक बलवीर सिंह, बिजेन्द्र कुमार को कार्यालय के साथ लगाया था उड़नदस्तों में
- वहीं निरीक्षक मुकुन्द राठौड़ को भी लगाया था उड़नदस्तों में
- जबकि 1 अक्टूबर को जब सभी परिवहन निरीक्षक बदले जाने चाहिए थे
- तब अक्टूबर में एक भी परिवहन निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में नहीं किया था बदलाव
- RTO द्वितीय में पिछले दिनों आधा दर्जन मंत्रालयिक कर्मचारियों का भी कार्यक्षेत्र बदला
वीओ- 2
जयपुर आरटीओ द्वितीय ही नहीं, बल्कि जयपुर आरटीओ प्रथम में भी इसी तरह से कार्मिकों के कार्य क्षेत्र में आए दिन बदलाव किए जा रहे हैं। आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत परिवहन आयुक्त के आदेशों की अवहेलना करते हुए कार्मिकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर रहे हैं। हाल ही आरटीओ प्रथम ने 20 जनवरी को आधा दर्जन कार्मिकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। यहां एक वरिष्ठ सहायक को 2 माह पहले शिकायत के आधार पर हटाया था। लेकिन 20 जनवरी के नए आदेशों में फिर से उसी सीट पर लगा दिया गया है। ऐस में तत्कालीन परिवहन आयुक्त ने परिवहन कार्यालयों में पारदर्शिता के जिस उद्देश्य के साथ रोस्टर की प्रक्रिया के आदेश किए थे, उसी पारदर्शिता को ताक पर रखकर मनमर्जी से कार्मिकों को पोस्टिंग दी जा रही है। देखना होगा कि राजधानी जयपुर में ही आरटीओ अधिकारियों द्वारा की जा रही आदेशों की अवहेलना पर परिवहन मुख्यालय क्या कार्रवाई करेगा ?
- काशीराम चौधरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVishal Kumar
FollowJan 22, 2026 11:52:160
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 22, 2026 11:52:020
Report
MMManoj Mallia
FollowJan 22, 2026 11:51:440
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowJan 22, 2026 11:51:340
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 11:51:130
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 22, 2026 11:50:490
Report
TCTanya chugh
FollowJan 22, 2026 11:50:150
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 22, 2026 11:50:070
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 22, 2026 11:49:450
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowJan 22, 2026 11:49:260
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowJan 22, 2026 11:49:130
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 11:48:470
Report
RKRampravesh Kumar
FollowJan 22, 2026 11:48:150
Report
ADAnup Das
FollowJan 22, 2026 11:46:300
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 22, 2026 11:46:190
Report