Back
जयपुर में गर्मी से पेयजल निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रशासन की तैयारी
DGDeepak Goyal
Mar 07, 2026 06:34:28
Jaipur, Rajasthan
गर्मी से पहले प्रशासन अलर्ट।
जयपुर में हर हाल में होगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति।
kलेक्टर ने समर कंटीजेंसी प्लान की समीक्षा की।
जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा।
जरूरत पड़ने पर टैंकरों से जलापूर्ति के निर्देश।
आगामी ग्रीष्म ऋतु में शहरवासियों को किसी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में जयपुर में हर हाल में निर्बाध और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (PHED) सहित संबंधित विभागों द्वारा तैयार किये जा रहे समर कंटीजेंसी प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए योजना को गंभीरता के साथ तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं का पहले से आकलन कर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी की स्थिति पैदा न हो।शहर में चल रही विभिन्न पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए उन्हें तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित होने की आशंका हो या अतिरिक्त मांग सामने आए। वहां समय पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की प्रभावी व्यवस्था की जाए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 07, 2026 08:00:400
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 07, 2026 08:00:290
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 07, 2026 08:00:200
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 07, 2026 08:00:110
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 07, 2026 07:51:210
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 07:51:020
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 07, 2026 07:50:520
Report
KMKIRAN MANNA
FollowMar 07, 2026 07:50:430
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 07, 2026 07:50:330
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 07, 2026 07:50:29Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALA): LOK SABHA LEADER & CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI ATTENDS INTERACTIVE SESSION WITH IT FRATERNITY AT TECHNOPARK.
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 07, 2026 07:50:230
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowMar 07, 2026 07:50:090
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 07, 2026 07:47:240
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 07, 2026 07:46:530
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 07, 2026 07:46:400
Report