Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

जयपुर में ऑपरेशन एंटी वेनम: 31 मार्च तक नशे के नेटवर्क पर हमला

ASAshutosh Sharma1
Mar 20, 2026 08:08:26
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’: 15 दिन में नशे की कमर तोड़ने का मिशन, 115 हॉटस्पॉट चिन्हित\n\nराजस्थान पुलिस ने तेजी से फैलते नशे के नेटवर्क पर निर्णायक वार करने की तैयारी कर ली है. जयपुर पुलिस रेंज ने ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ के जरिए नशे के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ दिया है. इस ऑपरेशन का लक्ष्य साफ है—31 मार्च तक आठ जिलों में नशे की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करना और 15 दिन में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाना.\n\nराजस्थान पुलिस ने पहली बार नशे के कारोबार को माइक्रो लेवल पर समझते हुए पूरे जयपुर पुलिस रेंज को हॉटस्पॉट के आधार पर बांटा है. 115 थाना क्षेत्रों को नशे की गतिविधियों के अनुसार चार कैटेगरी—जीरो, लो, मीडियम और हाई फ्रीक्वेंसी—में वर्गीकृत किया गया है. इनमें 14 थाने हाई फ्रीक्वेंसी, 49 मीडियम और 52 लो फ्रीक्वेंसी में शामिल हैं, जबकि 32 थानों में अब तक NDPS के तहत एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।\n\nआईजी का सख्त संदेश: “जीरो टॉलरेंस” जयपुर रेंज के अनुसार अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. अगर किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री या तस्करी सामने आती है, तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थानाधिकारी की होगी. सभी एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में नशे के उत्पादन, परिवहन, बिक्री और सेवन के खिलाफ ठोस रणनीति बनाकर कार्रवाई करें.\n\nअभियान के शुरुआती चरण में ही पुलिस ने 30 से ज्यादा केस दर्ज कर 15 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया है. बड़ी मात्रा में गांजा, डोडा पोस्त और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं. पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा. इसके लिए बीएनएस की धारा 107 के तहत कार्रवाई कर अवैध साम्राज्य को ध्वस्त करने की तैयारी है.\n\nहॉटस्पॉट पर विशेष फोकस- जयपुर ग्रामीण में शाहपुरा, मनोहरपुर, आंधी, चंदवाजी और समोड जैसे इलाके हाई फ्रीक्वेंसी जोन में हैं. दौसा, सीकर, भिवाड़ी और कोटपूतली-बहोड़ में भी कई थाना क्षेत्र नशे के बड़े अड्डों के रूप में चिन्हित किए गए हैं. इन इलाकों में अब लगातार रेड, निगरानी और इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 20, 2026 09:34:36
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 20, 2026 09:34:20
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:पहले चार (18,19,19,17 सेकंड के) वीडियो में वीरान बंजर भूमि नजर आ रही यह भूमि क्रमशः 33/2, 33/4, 33/1, 33/3 खसरा नंबर की है, वीडियो (12,13 सेकंड) दिख रही जमीन खसरा नंबर 32 है उक्त जमीन को देख कर प्रतीत हो रहा धान की फसल काटी गई है, आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला गांव का ही एक किसान यहां खेती कर रहा। इसके साथ ही चित्रकोट में PACL के नाम से दर्ज जमीन के टुकड़ों में किसान खेती कर रहे है, मौके पर पता चला कि PACL के नाम से दर्ज भूखण्डों में ना ही किसी का कब्जा है ना ही कही बाउंड्री वाल है और ना ही कही कोई भू स्वामी का बोर्ड लगा हुआ है, राजस्व विभाग की भू नक्शा वेबसाइट में PACL के नाम से उक्त भूखंड दर्ज है। Survey Number 33/2 33/4 33/1 33/3 32
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 20, 2026 09:34:03
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर खाकी के नवाचार से मौतों का सिलसिला थमा। कालाडेरा-रेनवाल रोड पर सड़क हादसों का ग्राफ घटा है। जनवरी 25 से नवंबर 25 तक 20 सड़क हादसे होते थे, जिनमें 17 मौतें and कई घायल होते थे। दिसम्बर 25 से मार्च 26 तक केवल 3 हादसे हुए और मृतकों की संख्या जीरो रही। पुलिस ने स्टेट हाईवे 19 पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनसे निपटने के लिए RS RDC के अधिकारियों से समन्वय किया। सड़क के गढ्ढों को भरवाया गया, कैट आई, रंबल स्ट्रिप, TMB मार्किंग, साइन बोर्ड, ब्रेकर आदि लगाए गए। सड़क के दोनों ओर रिफ्लेक्टर टेप और संकेतक लगाए गए ताकि रात में दृश्यता बढ़े। कालाडेरा थानाधिकारी पूजा पूनियां ने स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कराए। जयपुर ग्रामीण SP के निर्देश पर यह नवाचार जारी है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 20, 2026 09:33:27
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Mar 20, 2026 09:32:14
Una, Himachal Pradesh:हिमाचल सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर लोगों इस बजट से काफी उम्मीदें, बजट को लेकर लोगो ने दी मिली झूली प्रतिक्रिया हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा तीसरा बजट पेश किया जाना है इस बजट को लेकर जी मीडिया ने हिमाचल के लोगो से उनकी प्रतिक्रिया जानी लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं लोगों की माने हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव से पहले जो वेदों किए गए थे जिसमें युवाओं को रोजगार दिए जाने और महिलाओं को ₹1500 महीना दिए जाने की बात कही थी उन वेदों को सरकार पूरा करने के लिए इस बजट में प्रावधान करें लोगों की माने तो युवाों को रोजगार के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ रहा है अगर हिमाचल में ही उन्हें अच्छा रोजगार मिलता है तो उन्हें दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा वहीं उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री से इस बजट में उद्योगी क्षेत्र के अंदर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और टैक्स पॉलिसी को पहले की तरह जारी रखने की मांग की है वही कुछ लोगों ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री अपने इस बजट में शिक्षा स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार दिए जाने को लेकर इस बजट में जरूर प्रावधान करेंगे उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा जिस प्रकार ऑप्स का वायदा पूरा किया है उसी प्रकार युवाओं को रोजगार दिए जाने और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए इस बजट में प्रावधान करने की उन्होंने उम्मीद जाहिर की है
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 20, 2026 09:31:50
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 20, 2026 09:30:35
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर यूपी से बिहार में हो रहा डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने किया कार्रवाई यूपी से बिहार कालाबाजारी कर लेजाया जा रहा 16 ड्रम में रखा डीजल टीम ने पकड़ा पकड़े गये डीजल लगभग 3 हजार लीटर बताया जा रहा है ज्वलनशील पदार्थ के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालो में मचा हड़कंप एक माह पूर्व डीएम ने यूपी से बिहार में हो रहे डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया था आदेश डीएसओ कुशीनगर ने मामले की जाँच करा कार्रवाई की कही बात पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी चौकी पुलिस ने बिहार लेजाते समय पकड़ा ।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 20, 2026 09:30:19
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top