Back
जयपुर में अवैध निर्माण सील, 2 किमी सडक सीमा अतिक्रमण मुक्त
MIMohammad Imran
Jan 06, 2026 13:49:03
Jaipur, Rajasthan
जयपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण सील, 2 किलोमीटर सड़क सीमा अतिक्रमण मुक्त
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की। जोन-08 में शिव एन्क्लेव ग्लैक्सी रॉयल अपार्टमेंट के रूफटॉप पर अनुमोदित नक्शे के विपरीत किए गए अवैध निर्माण को पुख्ता रूप से सील किया गया, वहीं जोन-07 पीआरएन (साउथ) क्षेत्र में करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-08 के अंतर्गत शिव एन्क्लेव ग्लैक्सी रॉयल अपार्टमेंट के रूफटॉप पर टीनशेडनुमा हॉल, वॉशरूम एवं स्विमिंग पूल का निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत पाया गया था। निर्माणकर्ता को जेडीए एक्ट की धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया गया, लेकिन अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा-34(क) के तहत कार्रवाई करते हुए इंजीनियरिंग शाखा की सहायता से गेटों पर ताला-सील चस्पा कर पुख्ता सीलिंग की गई।
इसके साथ ही अपार्टमेंट के नीचे पार्किंग क्षेत्र में लोहे के एंगल और टीनशेड लगाकर किए गए अवैध निर्माण को गैस कटर एवं मजदूरों की मदद से ध्वस्त कर हटाया गया।
वहीं जोन-07 पीआरएन (साउथ) क्षेत्र में हीरাপुरा पुलिस चौकी से हीरापुरा स्कूल, प्रिंस रोड और 200 फीट बायपास रोड तक दोनों ओर सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध सामूहिक अभियान चलाया गया। करीब 80 स्थानों पर लगाए गए टीनशेड, होर्डिंग, साइन बोर्ड, टेबल-कुर्सियां, तिरपाल, रैम्प और लोहे की सीढ़ियों सहित अन्य अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन और मजदूरों की सहायता से हटाकर सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
यह समस्त कार्रवाई मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन श्रीमती शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उप नियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारियों, राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ तथा प्रवर्तन दस्ते की संयुक्त टीम द्वारा संपादित की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report