Back
जयपुर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल: Chandigarh उड़ानें बंद, अमृतसर-कुल्लू सेवाएं प्रभावित
KCKashiram Choudhary
Oct 20, 2025 09:31:53
Jaipur, Rajasthan
2010ZRJ_JPR_WINTER_PKG_R काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- जयपुर से 75 पार होंगी फ्लाइट्स! जी मीडिया पर देखिए आपके काम की खबर सबसे पहले जानिए, क्या रहेगा फ्लाइट शेड्यूल जानिए, किस शहर की नई फ्लाइट होगी शुरू किस शहर की हवाई सेवा होगी बंद चंडीगढ़ के लिए 25 अक्टूबर अंतिम फ्लाइट कुल्लू के लिए भी नहीं मिलेगी हवाई सेवा इस बार शेड्यूल में अमृतसर की फ्लाइट भी नहीं रोज 76 फ्लाइट होंगी संचालित एंकर अब आपको आपकी दैनिक यात्रा से जुड़ी काम की खबर बताते हैं। दिवाली के ठीक बाद 26 अक्टूबर से जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का नया शेड्यूल लागू होने जा रहा है। जयपुर से फ्लाइट संचालन 75 से भी अधिक होने जा रहा है। जी मीडिया की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए, किस नए शहर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा और कहां के लिए फ्लाइट संचालन होगा बंद- वीओ- 1 यदि आप चंडीगढ़ के लिए हवाई यात्रा प्लान कर रहे हैं तो आपको झटका लग सकता है। अभी जहां जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रोजाना 3 फ्लाइट मिल रही हैं, 26 अक्टूबर से एक भी फ्लाइट नहीं मिलेगी। वहीं जोधपुर, जैसलमेर जैसे शहरों के लिए एक बार फिर से सीधी फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के शेड्यूल में यह बदलाव 26 अक्टूबर से लागू होगा। दरअसल अक्टूबर के अंतिम रविवार से विश्वभर के एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव लागू होता है। जयपुर एयरपोर्ट पर भी 26 अक्टूबर से फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल लागू होगा। आपको बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट से वर्तमान में रोजाना 57 घरेलू और 8 इंटरनेशनल फ्लाइट चल रही हैं। 26 अक्टूबर से घरेलू फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर 68 हो जाएगी। हालांकि इंटरनेश्नल फ्लाइट्स की संख्या में कोई बदलाव लागू नहीं होगा। विंटर शेड्यूल में मुम्बई के लिए 2, गुवाहाटी के लिए 2 और दिल्ली के लिए 4 फ्लाइट बढ़ेंगी। वहीं चेन्नई, बेंगलूरु, हैदराबाद, अहमदाबाद के लिए एक-एक नई फ्लाइट शुरू होंगी। ये 15 नई फ्लाइट शुरू होना संभावित - मुम्बई के लिए सुबह 8:15 बजे फ्लाइट AI-2502 होगी शुरू - दिल्ली के लिए दोपहर 1:55 बजे फ्लाइट AI-5096 होगी शुरू - फ्लाइट AI-1834 जयपुर से सुबह 8:30 बजे जाएगी दिल्ली - फ्लाइट AI-1844 जयपुर से दोपहर 1:40 बजे जाएगी दिल्ली - फ्लाइट AI-2762 जयपुर से शाम 4:55 बजे जाएगी दिल्ली - फ्लाइट 6E-5362 जयपुर से सुबह 10 बजे जाएगी चेन्नई - फ्लाइट IX-2921 जयपुर से सुबह 11:20 बजे जाएगी बेंगलूरु - फ्लाइट 6E-6481 जयपुर से शाम 8:25 बजे जाएगी हैदराबाद - फ्लाइट 6E-7524 जयपुर से शाम 6:20 बजे जाएगी अहमदाबाद - फ्लाइट 6E-6429 जयपुर से शाम 7:40 बजे जाएगी गोवा - फ्लाइट 6E-7405 जयपुर से सुबह 10:30 बजे जाएगी जोधपुर - फ्लाइट 6E-7675 जयपुर से सुबह 9:20 बजे जाएगी जैसलमेर - फ्लाइट 6E-748 जयपुर से सुबह 6:40 बजे जाएगी गुवाहाटी - यही फ्लाइट गुवाहाटी से सुबह 10:25 बजे इम्फाल के लिए रवाना होगी - 7 नवंबर से फ्लाइट SG-649 जयपुर से सुबह 10:40 बजे जाएगी गुवाहाटी - 7 नवंबर से फ्लाइट SG-651 जयपुर से शाम 5:20 बजे जाएगी मुम्बई Gfx Out वीओ- 2 बड़ी बात यह है कि जयपुर एयरपोर्ट से इस बार चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा पूरी तरह खत्म होने की आशंका है। अभी तक फाइल फ्लाइट शेड्यूल के मुताबिक चंडीगढ़ के लिए 26 अक्टूबर से एक भी फ्लाइट नहीं चलेगी। हर बाद सर्दियों में अमृतसर के लिए फ्लाइट संचालित होती है, लेकिन इस बार अमृतसर की फ्लाइट भी नहीं मिलेगी। वहीं कुल्लू के लिए संचालित फ्लाइट भी 26 अक्टूबर के बाद बंद होने की आशंका है। Gfx In किस शहर के लिए कितनी फ्लाइट मिलेंगी - मुम्बई के लिए अभी 9, विंटर शेड्यूल में रोज 11 फ्लाइट चलेंगी - दिल्ली के लिए अभी 4 फ्लाइट, विंटर शेड्यूल में रोज 7 फ्लाइट चलेंगी - चेन्नई के लिए अभी 1 फ्लाइट, 26 अक्टूबर से 2 फ्लाइट होंगी संचालित - बेंगलूरु के लिए अभी रोज 7 फ्लाइट, 26 अक्टूबर से 8 फ्लाइट चलेंगी - हैदराबाद के लिए अभी रोज 5 फ्लाइट, 26 अक्टूबर से 7 फ्लाइट चलेंगी - अहमदाबाद के लिए अभी रोज 4 फ्लाइट, 26 अक्टूबर से 5 फ्लाइट चलेंगी - गुवाहाटी के लिए अभी रोज 1 फ्लाइट, विंटर शेड्यूल में रोज 3 फ्लाइट चलेंगी - गोवा के लिए अभी 1 फ्लाइट, विंटर शेड्यूल में रोज 2 फ्लाइट चलेंगी - कोलकाता के लिए अभी 4 फ्लाइट, यथावत 4 फ्लाइट मिलेंगी - पुणे, इंदौर के लिए 3-3 फ्लाइट, उदयपुर के लिए 2 फ्लाइट, यथावत रहेंगी - इंदौर के लिए 3 फ्लाइट, देहरादून के लिए 2 फ्लाइट, यथावत रहेंगी - लखनऊ, बेलगाम, सूरत, भुवनेश्वर के लिए 1-1 फ्लाइट, यथावत रहेंगी - चंडीगढ़ के लिए अभी 3 फ्लाइट, सभी फ्लाइट हो सकती हैं बंद - इसके अलावा कुल्लू की एक फ्लाइट का भी बंद होना संभावित Gfx Out क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowOct 20, 2025 12:24:520
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 20, 2025 12:24:390
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 20, 2025 12:24:150
Report
TSTripurari Sharan
FollowOct 20, 2025 12:23:360
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowOct 20, 2025 12:23:200
Report
RZRajnish zee
FollowOct 20, 2025 12:23:060
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 20, 2025 12:22:520
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 20, 2025 12:22:310
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 20, 2025 12:22:160
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 20, 2025 12:22:020
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 20, 2025 12:21:500
Report
DIDamodar Inaniya
FollowOct 20, 2025 12:21:420
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 20, 2025 12:21:240
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 20, 2025 12:20:500
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowOct 20, 2025 12:20:420
Report