302036
नाहरगढ़ जैविक उद्यान स्थित लॉयन सफारी से खुशखबरी आ रही सामने
Jaipur, Rajasthan:नाहरगढ़ जैविक उद्यान स्थित लॉयन सफारी से खुशखबरी आई है कि शेरनी तारा ने एक शावक को जन्म दिया है। तारा की उम्र लगभग 7 साल है और उसे लॉयन सफारी में शेर शक्ति के साथ रखा गया था। डीसीएफ जगदीश गुप्ता के निर्देशन में, नाहरगढ़ जैविक उद्यान के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर और उनका स्टाफ शावक की निगरानी कर रहे हैं। वर्तमान में शावक की स्थिति क्रिटिकल बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में NEET परीक्षार्थियों के लिए सभी सरकारी बसें निशुल्क: प्रशासन ने सहयोग का किया आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।\nसाथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों हेतु पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें।\nसभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ!0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी: 30 घायल, 6 गंभीर
Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: स्लीपर बस पलटी, 30 घायल, 6 की हालत गंभीर अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में आज सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के चैनज 139.6 पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार करीब 30 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को पिनान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में से करीब 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के थे, जो मध्यप्रदेश के श्योपुर से गोवर्धन भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी बने सिंह मीणा ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया , फिलहाल पिनान अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।0
0
Report
ऋषिकेश होटल में लिफ्ट दुर्घटना: 5 पर्यटक गंभीर, इलाज के लिए एम्स दाखिल
Rishikesh, Uttarakhand:वी.ओ (1) : तीर्थनगरी ऋषिकेश का वीरभद्र रोड बीती रात अचानक चीख-पुकार से दहल उठा। यहाँ स्थित 'होटल तुसक' में दिल्ली-एनसीआर से घूमने आए पर्यटकों के साथ एक जैसा भयानक हादसा हुआ, जिसने सबकी रूह कंपा दी। फरीदाबाद के रहने वाले 5 पर्यटक होटल की पांचवी मंजिल पर डिनर करने गए थे। खाना खाने के बाद जैसे ही वो नीचे आने के लिए लिफ्ट में सवार हुए... अचानक लिफ्ट का तार टूट गया और वो सीधे पांचवीं मंजिल से नीचे जमीन पर आ गिरी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एम्स पुलिस चौकी के प्रभारी देवेंद्र पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहाँ पर्यटक दर्द से कराह रहे थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में एक पर्यटकों के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं, जबकि एक के हाथ में गंभीर चोट है और बाकी दो की हालत भी नाजुक बनी हुई है। वाकई यह एक बेहद डरा देने वाला हादसा है, जो होटलों में सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
झांसी के गरिया गांव के कचरे में भीषण आग, पेड़ झुलसे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गरिया गांव रोड किनारे डले कचरे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की झाड़ियों और हरे-भरे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कचरे में लगी आग काफी दूर तक फैलकर पेड़ों तक पहुंच गई और पेड़ भी जलने लगे। फैल रही आग से डरकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक झाड़ियां जल गई और पेड़ झुलस कर नष्ट हो गए。 झांसी के गरिया गांव रोड सड़क किनारे पड़े सूखे कचरे में अज्ञात कारणों से आग भड़क गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और उसने सूखी झाड़ियों के साथ-साथ सड़क किनारे लगे कई हरे-भरे पेड़ों को भी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर आसपास की बस्तियों, खासकर सुमेर नगर के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को डर था कि रात का समय है आग कहीं रिहायशी इलाके तक न पहुंच जाए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। तब जाकर सुमेर नगर और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तब तक सड़क किनारे लगे कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए।0
0
Report
इस्कॉन रांची महोत्सव में राज्यपाल गंगवार का भव्य स्वागत, 500 से अधिक भक्त
Ranchi, Jharkhand:इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित हरे कृष्ण महोत्सव में झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर इस्कॉन रांची के भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका इस्कॉन संस्था से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली में भी इस्कॉन द्वारा समाजहित में कई सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में भी संस्था धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने इस्कॉन से राज्य के जनजातीय समाज के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करने की اپیل की। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक भक्त शामिल हुए। बाइट: संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल झारखंड0
0
Report
आंचल प्रसूता केंद्र में स्वर्ण प्राशन शिविर, 86 बच्चों को दवा पिलाई गई
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अंतर्गत संचालित आंचल प्रसूता केंद्र में स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 86 बच्चों को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन औषधि पिलाकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे। आयुर्वेद चिकित्सकों ने बताया कि स्वर्ण प्राशन आयुर्वेद की प्राचीन एवं प्रभावी परंपरा है, जिसे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए लाभकारी माना जाता है। इस औषधि में ब्राह्मी, मधु, घृत, स्वर्ण भस्म, वचा सहित कई स्वास्थ्यवर्धक तत्व सम्मिलित होते हैं, जो बच्चों के समग्र विकास में सहायक माने जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार नियमित स्वर्ण प्राशन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तथा मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और खांसी से बचाव में मदद मिल सकती है। शिविर के दौरान अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता और आयुर्वेदिक दिनचर्या के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजन में चिकित्सकों ने बताया कि नियमित रूप से स्वर्ण प्राशन संस्कार कराने से बच्चों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उनके बेहतर विकास में सहायता मिलती है। शिविर के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।0
0
Report
Advertisement
जालौर में पेट्रोल-डीजल खुले कंटेनर से बिक्री रोकने के लिए डीलरों को कड़े निर्देश
Jalore, Rajasthan:जालोर रसद विभाग ने वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल एवं डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले के सभी पेट्रोल पंप डीलरों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं....जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल ने बताया कि सभी डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री खुले कंटेनर, ड्रम या बोतलों में किसी भी स्थिति में नहीं की जाए। साथ ही प्रत्येक पेट्रोल पंप संचालक को ओएमसी मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइन-2024 के अनुसार कम से कम 15 दिन का सीसीटीवी बैकअप सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा...उन्होंने बताया कि यदि किसी पेट्रोल पंप पर खुले कंटेनर, ड्रम या बोतलों में पेट्रोल या डीजल की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो संबंधित डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 और पीईएसओ विस्फोटक नियम-2008 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी संचालकों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा है..0
0
Report
भीनमाल में दिनदहाड़े युवक पर हमला, बदमाशों ने स्कार्पियो से कुचलने की कोशिश की
Jalore, Rajasthan:भीनमाल शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां दिनदहाड़े एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शहर के महावीर चौराहे के पास हुई इस घटना में कई वाहनों में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और बाद में स्कॉर्पियो वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक कैम्पर और स्कॉर्पियो सहित तीन से चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने पहले युवक को घेरा और स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा दिया। बताया जा रहा है कि वाहन से गिराने के बाद हमलावर गाड़ियों से उतरे और लोहे की सरियाँ से युवक पर हमला करना शुरू कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना बेहद भयावह थी और हमलावर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि मारपीट के बाद हमलावरों ने स्कॉर्पियो वाहन को घायल युवक की तरफ दो से तीन बार तेजी से मोड़ा और उसे कुचलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन को कई बार घुमाकर युवक की ओर बढ़ाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग भय के कारण इधर-उधर भागने लगे। पूरी घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है पुलिस हमले के कारण को लेकर जांच कर रही है बताया जा रहा है किसी जमीन विवाद को लेकर युवक पर हमला किया गया। घायल युवक के साथ मौजूद एक युवक ने बताया कि करीब 15 से 20 लोग तीन से चार गाड़ियों में सवार होकर आए थे। सभी के हाथों में हथियार थे और उन्होंने अचानक हमला कर दिया। उसने बताया कि हमले के पीछे के कारणों की जानकारी उसे नहीं है, लेकिन हमला पूरी योजना के तहत किया गया प्रतीत होता है। दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि खुलेआम इस प्रकार की घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है और मामले में जांच की जा रही है.0
0
Report
भक्तों की रक्षा के लिए भगवान ने दिखाया असंभव कार्य संभव—नरसिंह अवतार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ स्थित अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी आस्था उमड़ी। कथा के दौरान संत शम्भूराम ने भगवान नरसिंह अवतार और भक्त प्रह्लाद के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण की यह कथा केवल एक असुर के संहार की नहीं, बल्कि परम भक्ति, अहंकार के पतन और भगवान के अपने भक्तों के प्रति अनन्य प्रेम का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु द्वारा हिरण्याक्ष का वध किए जाने के बाद उसके भाई हिरण्यकशिपु ने प्रतिशोध लेने की प्रतिज्ञा की और कठोर तपस्या कर ब्रह्मा से ऐसे वरदान प्राप्त किए, जिससे वह स्वयं को अजेय समझने लगा। वरदान मिलने के बाद हिरण्यकशिपु अहंकार में डूब गया और उसने अपने अतिरिक्त किसी की पूजा स्वीकार नहीं की। कथा के अनुसार हिरण्यकशिपु की पत्नी कयाधू जब गर्भवती थीं, तब देवर्षि नारद के सान्निध्य में उन्होंने भगवान की महिमा सुनी। गर्भ में पल रहे प्रह्लाद पर इन शिक्षाओं का गहरा प्रभाव पड़ा और बचपन से ही उनमें भगवान नारायण के प्रति अटूट भक्ति जागृत हो गई। प्रह्लाद के हरि भक्ति में लीन रहने से क्रोधित हिरण्यकशिपु ने उन्हें अनेक यातनाएं दीं। पहाड़ से गिराना, हाथियों से कुचलवाना, विष देना और अग्नि में बैठाना जैसे अनेक प्रयास किए गए, लेकिन हर बार भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे। अंत में जब हिरण्यकशिपु ने क्रोध में खंभे पर प्रहार कर पूछा कि क्या भगवान उसमें भी मौजूद हैं, तब खंभे से भगवान नरसिंह प्रकट हुए। उन्होंने हिरण्यकशिपु का वध कर यह सिद्ध किया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं और अधर्म का अंत निश्चित है। संत शंभूराम ने कहा कि यह प्रसंग सिखाता है कि अहंकार कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, ईश्वर की न्याय व्यवस्था के सामने टिक नहीं सकता। सच्ची भक्ति और गुरु के प्रति समर्पण से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम: डूंगरपुर जत्था रवाना
Dungarpur, Rajasthan:दिल्ली में राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम: डूंगरपुर जत्था रवाना देश की राजधानी नई दिल्ली में आस्था, संस्कृति एवं परंपरा की रक्षा तथा जनजागृति के उद्देश्य से जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में भाग लेने के लिए डूंगरपुर जिले से बड़ी संख्या में आदिवासी समाजजन दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस राष्ट्रीय समागम में देशभर से जनजाति समाज के लोग एकत्रित होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश देंगे। डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर भाजपा के आदिवासी कार्यकर्ता सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा के नेतृत्व में एकत्रित हुए। यहाँ से ट्रेन से दिल्ली के रवाना हुए। आदिवासी समाजजनों को रेल द्वारा दिल्ली के लिए रवाना करने के दौरान स्टेशन पर भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर समाज के प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का हौसला बढ़ाया। इसके पहले सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने बताया कि आज कुछ संगठन आदिवासी समाज को अपनी मूल परंपराओं एवं सनातन संस्कृति से विमुख करने का कुप्रयास कर रहे हैं। विविध प्रलोभनों के माध्यम से समाज में भ्रम फैलाकर युवाओं को धर्म परिवर्तन की ओर प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे समय में आदिवासी समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों एवं पहचान की रक्षा के लिए जागरूक और संगठित रहने की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से दिल्ली में राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम कल आयोजित होगा। इस भव्य कार्यक्रम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के लाल किला परिसर से संबोधित करेंगे। इस समागम के माध्यम से पूरे भारत के आदिवासी समाज को अपनी सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त व सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक अवसर मिलेगा।0
0
Report
14 साल बाद कंडार देवता की यमुनोत्री पैदल यात्रा शुरू, क्षेत्र में भक्तिमय माहौल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:बाराहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता 14 साल बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। यात्रा उत्तरकाशी जनपद की परंपरा के अनुसार यमुनोत्री धाम तक जाएगी and देव डोली संग्रालि गांव से शुरू होकर कंवा गांव, कुथनौर, खरसाली तथा मां यमुना के मायके के साथ गंगा दशहरे तक यात्रा करेगी। इसके बाद यात्रा पुन: पींडकी मदेश, गजोली गांव होते हुए संग्राली गांव पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली है।0
0
Report
बकरीद के दौरान शांति बनाए रखने को लेकर प्रशासन की कड़ी तैयारी
Ranchi, Jharkhand:बकरीद के पर्व सुखदेव नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व ASP कोतवाली ने किया, जबकि अध्यक्षता थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा ने की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाज के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बकरीद के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि कुर्बानी से जुड़े किसी भी वीडियो या तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा न करें, ताकि किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। इसके साथ ही त्योहार के दौरान सुबह से ही बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। नगर निगम और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर ASP कोतवाली ने साफ कहा कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की उपद्रवी गतिविधि, अफवाह फैलाने या धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बाइट:अजय तिर्की (अध्यक्ष केंद्रीय सरना समिति) बाइट:अजय सिंह यादव(समाजसेवी)0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में पुलिस गाड़ी ने किसान कुचला; परिजनों में आक्रोश
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी ने एक किसान को कुचल दिया। जिस किसान की घटनाasl पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया था। घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर गुप्ता बांध के समीप की है। मृतक किसान की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा के रहने वाले रामचंद्र भगत का पुत्र रामाशीश भगत के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में पड़ी जनों ने बताया है कि रामाशीश भगत अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर फल मंडी से मुनियप्पा घर जा रहे थे तभी बाजितपुर स्थित गुप्ता बांध के समीप तेज रफ्तार 112 पुलिस गाड़ी ने मोटरसाइकिल में सामने से भीषण टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि रामाशीश भगत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में रामाशीश भगत उसी जगह पुलिस वाले ने छोड़कर मौके से फरार हो गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस गाड़ी का समय रहते हुए उसकी इलाज करने के लिए ले जाते थे उनकी मौत नहीं होती। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर अपना भड़ास और आक्रोश निकला। उन्होंने बताया है कि 112 गाड़ी मटियानी थाना का था जो की काफी तेज गति में गाड़ी लेकर जा रहा था तभी राम आशीष भगत के गाड़ी में जबरदस्त धक्का मार दिया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। तकरीबन 4 घंटे तक सड़क को जाम रखा। मौके पर सदर डीएसपी आनंद पांडे और लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया और सरकारी मुआवजा देने की बात कहा कर मामला शांत हुआ। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि राम आशीष भगत पैसे से किसान थे और अपना खेती-बाड़ी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।0
0
Report
खूँटी में बकरीद तीन दिन: प्रशासन ने हिंदू आघात रोकने की सख्त चेतावनी दी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। Sลग - तीन दिनों तक बकरीद मनाने की बात एसडीओ ने बतायी, लेकिन हिंदू धर्म को आघात पहुँचाने वाले कृत्यों पर होगी सख्त कार्रवाई की बात कही। एंकर - खूँटी में आगामी 28 मई को बकरीद पर्व मनायी जाएगी। उस दिन सुबह नौ बजे तक नमाज अदा करके कुर्बानी दी जाएगी. जिसके लिए एसडीओ दीपेश कुमारी ने मुस्लिम समुदाय से जानकारी प्राप्त की। वहीं लोगों को आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने के निर्देश दी हैं। इस बाबत एसडीओ दीपेश कुमारी ने बतायी कि बकरीद त्यौहार 28, 29, और 30 मई यानि तीन दिनों तक मनाया जाएगा। जिसमें हिंदू समुदाय के द्वारा कुर्बानी में गौकसी किये जाने का विरोध किया है। लोगों ने कहा कि बकरीद मनाएँ पर हिंदू धर्म को आघात लगनेवाले कदम न उठाएँ। प्रशासन को देखना है कि कहीं कोई ग़लत कदम न उठाए। गौहत्या न करे। एसडीओ ने बतायी कि बकरीद के लिए तीन दिनों तक मनाया जाएगा। जो आपसी भाईचारा से होगा। उनसे पूछे जाने पर कहा कि अगर बकरीद में हिंदू धर्म को आघात पहुँचने वाले कदम उठाए जाने पर शख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई कहीं कुर्बानी में गाय काटने की जानकारी मिली तो उनके उपर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भिलाई के अमानुद्दीन खान गिरफ्तार; छावनी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के म्यूअल अकाउंट का पर्दाफाश
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के लिए म्युल आ अकॉउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है आरोपी का नाम अमानुद्दीन खान है जो की भिलाई के कैंप टू का रहने वाला है दरअसल पिछले दिनों हैदराबाद में संचालित ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा पैनल पर कार्यवाही करते हुए दुर्ग पुलिस ने 13 लोगो को गिरफ्तार किया था जिनके कब्जे से लैपटॉप नकदी रकम बैंक अकाउंट संबंधी दस्तावेज एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री जप्त की गई थी सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया था जिसके बाद प्रकरण में विवेचना और आरोपियों से पूछताछ करने के दौरान भिलाई के रहने वाले अमानुद्दीन का नाम सामने आया और बताया गया कि सट्टा संचालन हेतु विभिन्न व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके खातों में पैसा ट्रांसफर करने का काम और म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने का काम अमानुद्दीन किया करता था जिसके बाद पुलिस ने फौरन अमानुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से दो मोबाइल और म्यूल अकाउंट से संबंधित तमाम जानकारियां जप्त की गई फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है.0
0
Report
Advertisement
