Back
NH-48 के पास शाहजहांपुर के नजदीक ट्रक में भीषण आग, चालक सुरक्षित
AYAmit Yadav
Nov 07, 2025 03:35:45
Jaipur, Rajasthan
शाहजहांपुर बॉर्डर के नजदीक खेड़ा बॉर्डर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 (NH-48) देर रात बड़ा हादसा हो गया. हरियाणा बॉर्डर के पास एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई. और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगते ही ट्रक से तेज़ लपटें उठीं और देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जल उठा. हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम जैसी स्थिति बन गई. मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई ड्राइवर और कंडक्टर ने कूद कर जान बचाई देखने वाले ने बताया कि ट्रक में भैंस और गाय की चूरी भरी हुई थी और अचानक ट्रक में आग लग गई आज की सूचना मिलते ही नीमराना ओर बावल हरियाणा की दमकल टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान रेवाड़ी बावल हरियाणा पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुँची और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवलेट कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से पहले ट्रक से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही क्षणों में पूरे वाहन ने आग पकड़ ली. गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली. फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग ने मिलकर आग पर नियंत्रण पा लिया है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग भड़की हो सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
186
Report
316
Report
432
Report
125
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 05, 2025 19:02:20158
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 05, 2025 19:02:02206
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 05, 2025 19:01:44189
Report
163
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowDec 05, 2025 19:00:39197
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 19:00:17Noida, Uttar Pradesh:Flying car Mercedes flies over two cars in a dramatic crash in Romania; the 'pilot' survived, prompting some to joke it was 'Mercedes Airlines'.
152
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 18:46:47Noida, Uttar Pradesh:DONKEY VIRAL IS THIS REAL OR AI
130
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 05, 2025 18:46:31159
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 18:45:38177
Report