Back
ब्यावर में साइबर सुरक्षा रैली से आमजन में जागरूकता फैल गई
AVArun Vaishnav
Oct 10, 2025 07:47:55
Jaipur, Rajasthan
ब्यावर में साइबर अपराधों से बढ़ते खतरे के बीच ब्यावर जिला पुलिस द्वारा आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सिटी थाने से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों — आजाद चौक, गांधी चौक, बस स्टैंड, पुराना बाजार व नगर परिषद मार्ग से होते हुए अंत में साइबर थाने पर संपन्न हुई।
रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में साइबर सुरक्षा से जुड़ी तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर लिखा था — “अंजान लिंक पर क्लिक न करें”, “OTP किसी से साझा न करें”, “फर्जी कॉल से रहें सावधान” आदि संदेश।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रैली का उद्देश्य लोगों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहकर सुरक्षित रहने का संदेश देना रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowOct 10, 2025 13:07:170
Report
NANasim Ahmad
FollowOct 10, 2025 13:06:490
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowOct 10, 2025 13:06:390
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 10, 2025 13:06:110
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowOct 10, 2025 13:06:000
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 10, 2025 13:05:410
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowOct 10, 2025 13:05:280
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowOct 10, 2025 13:05:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowOct 10, 2025 13:04:470
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 10, 2025 13:04:310
Report
SKSandeep Kumar
FollowOct 10, 2025 13:04:00Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर के पहरा गांव उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया जब जमीनी विवाद में 2 महिलाओं ने मिलकर एक महिला संग मारपीट कर दी. फिलहाल पुलिस दोनों पक्ष की महिलाओं के खिलाफ जांच कर रही है
0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowOct 10, 2025 13:03:460
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 10, 2025 13:03:350
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowOct 10, 2025 13:03:250
Report