Back
बगरू में लोकार्पण को लेकर विधायक-पालिका अध्यक्ष के बीच विरोध, भारी पुलिस तैनाती
PSPradeep Soni
Sept 30, 2025 12:01:42
Jaipur, Rajasthan
बगरू (जयपुर)
विकास कार्यों के लोकार्पण को लेकर गरमाई सियासत,
इधर विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण,
उधर पालिकाध्यक्ष मालूराम मीणा का विरोध प्रदर्शन...
पुलिस के पहरे में विधायक कैलाश वर्मा ने दशहरा मैदान में किया विकास कार्यों का लोकार्पण,
पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका के बाहर लोकार्पण कार्यक्रम का किया विरोध,
दशहरा मैदान में नगर पालिका ने करवाए है लाखों रूपये के विकास कार्य,
पालिकाध्यक्ष ने आनन फानन में अधूरे कार्यों का लोकार्पण करने का लगाया आरोप,
लोकार्पण पट्टिका पर बिना अनुमति पालिकाध्यक्ष का नाम लिखने पर दर्ज करवाई आपत्ति,
नगर पालिका अधिकारियों पर विधायक के दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया,
विवाद की आशंका के चलते लोकार्पण समारोह के दौरान भारी पुलिस जाप्ता रहा तैनात。
एंकर... बगरू कस्बे के दशहरा मैदान में नगर पालिका प्रशासन की ओर से करीब 44 लाख रूपये की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने लोकार्पण किया। इनमें हाईमास्ट लाइट, इंटरलॉकिंग टाइल्स, वॉकिंग ट्रैक और चबूतरे का सौंदर्यीकरण आदि कार्य करवाए गए। यह लोकार्पण समारोह कल से ही सियासी गर्माहट का विषय बना हुआ था, नगर पालिका अध्यक्ष मीणा ने कल ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा था कि दशहरा मैदान में हुए सभी विकास कार्य मेरी अनुशंसा से पूरी तरह नगर पालिका के बजट से करवाए गए हैं। इनमें न तो विधायक और न ही सांसद कोष का कोई योगदान है। मीणा के इस दावे का जवाब देते हुए विधायक समर्थकों ने सोशल मीडिया पर वर्मा को इन कार्यों का श्रेय दिया। इसी सियासी तकरार के चलते आज पालिकाध्यक्ष लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और अपने समर्थकों के साथ नगर पालिका कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए लोकार्पण समारोह का विरोध किया。
पालिकाध्यक्ष मीणा ने आरोप लगाया कि विधायक ने अधूरे कार्यों का जल्दबाजी में लोकार्पण कर जनता को भ्रमित किया है। उन्होंने आपत्ति जताई कि पट्टिका पर उनका नाम बिना अनुमति अंकित किया गया है। साथ ही आरोप लगाया कि पालिका के अधिकारी विधायक के दबाव में काम कर रहे हैं।
वहीं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बगरू विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। भाजपा सरकार विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने देगी। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान बगरू उपेक्षित रहा और जनहित के काम रोके गए। ओर अब भी विपक्ष जनहित के कार्यों में रोड़े अटका रहा है, विकास कार्य जनता की सहूलियत के लिए करवाए जाते है और इसमें लगा धन भी जनता का ही होता है。
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा। नगर पालिका के बाहर पालिकाध्यक्ष समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे थान अधिकारी राजेंद्र गोदारा ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटने को कहा, जिस पर पालिकाध्यक्ष और पुलिस अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। संभावित विवाद को देखते हुए पूरे समारोह के दौरान बगरू, बिंदायका ओर सेज पुलिस थानों का भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा。
बाइट - मालूराम मीणा, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका, बगरू।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AOAjay Ojha
FollowSept 30, 2025 13:51:230
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowSept 30, 2025 13:50:100
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowSept 30, 2025 13:49:541
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 30, 2025 13:49:420
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 30, 2025 13:49:320
Report
GMGANESH MOHALE
FollowSept 30, 2025 13:49:210
Report
OSONKAR SINGH
FollowSept 30, 2025 13:49:030
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 30, 2025 13:47:500
Report
MSManish Sharma
FollowSept 30, 2025 13:47:380
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 30, 2025 13:46:570
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 30, 2025 13:46:480
Report
PTPawan Tiwari
FollowSept 30, 2025 13:46:320
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowSept 30, 2025 13:46:22Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है । जिसमें वो किसान से उगाही करते नजर आ रहा है । वहीं लेखपाल की रिश्वतखोरी से भड़के ग्रामीणों ने लेखपाल को निलंबित किए जाने की मांग की है
0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowSept 30, 2025 13:46:100
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 30, 2025 13:45:580
Report