Back
ब्यावर के श्री सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, दो मजदूरों की मौत
AVArun Vaishnav
Oct 20, 2025 06:31:44
Jaipur, Rajasthan
श्री सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा — दो श्रमिकों की मौत, ग्रामीणों का फैक्ट्री गेट पर धरना ब्यावर। ब्यावर की अंधेरी देवरी स्थित श्री सीमेंट औद्योगिक इकाई में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गयी और साथी कर्मचारियों ने घायल दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सरदार सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी अंधेरी देवरी और दिनेश कुमार मौर्य पुत्र भंवरलाल मौर्य निवासी इंद्रा कॉलोनी, मसूदा रोड, ब्यावर के रूप में हुई है। दोनों श्रमिक रविवार दोपहर कोल यार्ड में ऊंचाई पर कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्य के दौरान अचानक रेलिंग टूटने से दोनों नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथी कर्मचारियों ने तत्काल दोनों को अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और फैक्ट्री कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए आरोप लगाया कि सुरक्षा उपकरणों और सेफ्टी मापदंडों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। जब देर शाम तक अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचे तो आक्रोशित कर्मचारी और ग्रामीण लामबंद हो गए तथा श्री सीमेंट के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। देर रात तक धरना जारी रहा और मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। देर रात तक अधिकारियों के बीच बातचीत जारी थी ताकि परिजनों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRohit Kumar
FollowOct 20, 2025 09:16:070
Report
HKHitesh Kumar
FollowOct 20, 2025 09:15:540
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 20, 2025 09:15:150
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 20, 2025 09:15:000
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowOct 20, 2025 09:14:480
Report
OSonkar sharma
FollowOct 20, 2025 09:14:370
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 20, 2025 09:14:260
Report
AMALI MUKTA
FollowOct 20, 2025 09:14:080
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowOct 20, 2025 09:13:520
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 20, 2025 09:13:21Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (UP): CM Yogi Adityanath Feeds Cows At Karsevak Puram Gaushala / Visuals
0
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 20, 2025 09:13:130
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 20, 2025 09:12:550
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 20, 2025 09:12:400
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 20, 2025 09:12:240
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 20, 2025 09:12:090
Report