मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाहरगढ़ टाइगर सफारी का लोकार्पण किया
Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाहरगढ़ टाइगर सफारी का उद्घाटन किया, जिससे अब पर्यटक खुले जंगल में बाघ देख सकेंगे। इससे पहले जयपुर में दो लेपर्ड सफारी, एक एलिफेंट सफारी और एक लायन सफारी संचालित हो रही थी। उद्घाटन समारोह में वन मंत्री संजय शर्मा और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और टाइगर सफारी का दौरा किया। टाइगर सफारी के लिए टिकट शुल्क 200 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इस मौके पर उन्होंने टाइगर के दो शावकों का नामकरण भी किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झाड़ियों में मिले युवक के शव: धुर्वा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सिठियो डैम के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों संजय कुमार सिंह और बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की सुबह सिठियो डैम के पास झाड़ियों में बिट्टू सिंह का शव बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद धुर्वा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिका दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के निर्देशन और हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान मृतक और दोनों आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से बिट्टू सिंह के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।वाराणसी: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवक समेत वृद्ध महिला और वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदलपुरा मार्ग के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से बेहद जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक नौजवान समेत एक वृद्ध महिला और एक वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मातलदेई चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत 108 नंबर एम्बुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
