Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

जनजाति गौरव दिवस बनाम सियासी रणनीति: डूंगरपुर में भाजपा पकड़ मजबूत करने की कोशिश

ASAkhilesh Sharma
Nov 13, 2025 06:38:32
Dungarpur, Rajasthan
जनजाति गौरव दिवस या सियासी रणनीति? आदिवासी बेल्ट में कमजोर पड़ती पकड़ को साधने की कोशिश में जुटी बीजेपी, डूंगरपुर में 15 नवम्बर को मुख्यमंत्री की सभा इसके लिए भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती का राज्य स्तरीय समारोह डूंगरपुर जिले में मनाया जा रहा है | राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आएंगे और वे एसबीपी कॉलेज ग्राउंड में सभा करेंगे। लेकिन इस बार मंच से संदेश सिर्फ गौरव दिवस का नहीं, बल्कि राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश का भी होगा। क्योंकि डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भारत आदीवासी पार्टी (बीएपी) का तेजी से बढ़ता असर बीजेपी की नींद उड़ा रहा है। बीजेपी सरकार की सबसे बड़ी चुनौती खुद उसके भीतर की गुटबाजी और ठप विकास बन गया है। जनजाति क्षेत्र में ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं में बजट अटका पड़ा है | जिससे आदिवासी योजनाएं अटकी हुई हैं। पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता खुले मंच से कार्यकर्ताओं की अनदेखी और काम न होने पर सवाल उठा चुके हैं। समय पर पंचायती राज चुनाव न होना भी बीजेपी के लिए सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री की सभा को कार्यकर्ताओं के मनोबल को संभालने का राजनीतिक “सेल्फ-रिस्क्यू मिशन” माना जा रहा है। हालाकि इस सम्बन्ध में जब भाजपा नेताओं से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये सरकारी कार्यक्रम है और राजनीतिक मंच नहीं है | भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि सभी वर्गों के लिए एक प्रेरक थे | भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती का राज्य स्तरीय समारोह इस वर्ष डूंगरपुर जिले में बनने जा रहा है | जिला प्रशासन व जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से डूंगरपुर शहर के एसबीपी कॉलेज मैदान में समारोह का आयोजन होगा | इसके साथ ही विभाग की ओर से विकास प्रदर्शनी भी लगाईं जायगी | समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराडी भाग लेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती बनाते हुए आमजन को संबोधित करेंगे | बाईट- सुशील कटारा पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा बहरहाल एसबीपी कॉलेज ग्राउंड में डोम निर्माण, मंच साज-सज्जा और जनजाति संस्कृति की प्रदर्शनी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह लगातार बैठकें ले रहे हैं और पूरा प्रशासन सभा को भव्य बनाने में जुटा है। लेकिन जनजाति गौरव दिवस की यह चमक जमीन पर जर्जर हो चुके आदिवासी विकास के मुद्दों को कितना ढक पाएगी यह देखने वाली बात होगी। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 13, 2025 08:17:12
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर बस्सी गांव में पेंथर का मूवमेंट, फूस के लिए बने कमरे में चैन की नींद सो रहा पैंथर,दो थानों का पुलिस जाप्ता मौकै पर,जाजोद खण्डेला पुलिस मौकै पर,कौशल्या देवी मंगावा के घर पर पैंथर,वन विभाग की टीम भी मौकै पर,लोगों की जमा हुइ भीड़,रेस्क्यू करने की तैयारी कर रही वनविभाग की टीम जयपुर टीम भी पहुंची मौकै पर श्रीमाधोपुर इलाके के बस्सी गांव में आज ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पैंथर को गांव के एक घर में देखा गया। जानकारी के अनुसार, पैंथर गांव के बीच स्थित कौशल्या देवी मंगावा के मकान में बने फूस के कमरे में घुस गया और वहां चैन की नींद सो गया। सुबह जब घरवालों ने पैंथर को देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही जाजोद और खंडेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों का पुलिस जाप्ता गांव को चारों तरफ से घेरकर सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया ताकि पैंथर गांव से बाहर न निकल सके और कोई जनहानि न हो। साथ ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। गांव में पैंथर की मौजूदगी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि जयपुर से भी विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है,फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है, लोग घरों में दुबके हुए हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है。
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 13, 2025 08:16:51
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर से गिरफ्तार आतंकी संगठन से जुड़े डॉ. आदिल अहमद की परत दर परत खुलती जा रही है। उसके घर के बाहर कचरे से फ्लाइट का टिकट मिला है, जो 31 अक्तूबर का है। यह टिकट श्रीनगर से दिल्ली का है। इससे साफ स्पष्ट होता है कि धमाके से 10 दिन पहले आदिल दिल्ली में था। वहां से कब सहारनपुर लौटा था यह जांच का विषय है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. आदिल अहमद को सहारनपुर से छह नवंबर में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसके कश्मीर स्थित घर से एके-47 बरामद हुई थी। डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद ही फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री मिली थी। 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका हुआ था। डॉ. आदिल सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ स्थित अमन विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। वह जिस मकान में रहता था, उस पर ताला लगा हुआ है। मकान की लगातार निगरानी की जा रही है। मकान के बराबर और सामने खाली प्लॉट है। घर के बाहर कचरे में डॉ. आदिल का फ्लाइट का टिकट मिला है। टिकट पर आदिल का नाम और तिथि अंकित है। टिकट 31 अक्तूबर का श्रीनगर से दिल्ली का है। यानी डॉ. आदिल ने 31 अक्तूबर को श्रीनगर से दिल्ली की यात्रा की थी। टिकट पर आदिल का नाम दर्ज है। यानी धमाके से 10 दिन पहले आदिल दिल्ली में था। उसके बाद ही सहारनपुर लौटा था। फ्लाइट के टिकट को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 13, 2025 08:15:29
Dungarpur, Rajasthan:सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सागवाड़ा में यूनिटी मार्च का आयोजन लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सागवाडा प्रशासन, भाजपा और विभिन्न संगठनों की ओर से सागवाडा में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया | सागवाडा नगरपालिका से निकले यूनिटी मार्च में सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व विधायक अनिता कटारा, प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए | हाथो में तिरंगा लिए नगरपालिका से रवाना हुआ यूनिटी मार्च. गोल चौराहे से आगे बढ़ते हुए गमलेश्वर तालाब मार्ग से होकर महिपाल खेल मैदान पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में देशभक्ति और एकता को दर्शाते पोस्टर, बैनर व नारों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। वहीं इसके बाद आयोजित हुए कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियो ने संबोधित किया | अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता, अखंडता और मजबूत प्रशासनिक ढांचे की नींव सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से रखी। उन्होंने युवाओं से सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया | वहीं इस मौके पर सभी को देश की एकता व अखंडता की भी शपथ दिलाई गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top