Back
डूंगरपुर में ABVP के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा का स्वागत, चुनाव आंदोलन की चेतावनी
ASAkhilesh Sharma
Dec 06, 2025 12:16:41
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान डूंगरपुर निवासी हर्षित ननोमा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर डूंगरपुर जिले के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय अधिवेशन भाग लेकर राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा के आज डूंगरपुर पहुंचने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया वही स्वागत समारोह का भी आयोजन हुआ। समारोह में हर्षित ननोमा ने कहा कि सरकार किसी भी दल की हो छात्र संघ चुनाव के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे। शहर के अटल बिहारी भवन में आयोजित स्वागत समारोह में जिले भर से आए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री हर्षित का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डूंगरपुर जिले में छात्र संगठन एबीवीपी को मजबूत करने ओर छात्र हितों के लिए हमेशा तत्पर रहकर कार्य करने की बात कही। समारोह के बाद एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने डूंगरपुर में केंद्रीय जनजाति विश्विद्यालय खोलने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की कमी के कारण शैक्षिक प्रतिभाओं को पलायन करना पड़ता है। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद होने के सवाल पर हर्षित ने कहा कि छात्र राजनीति से विद्यार्थी बहुत कुछ सीखता है उसके लिए छात्रसंघ चुनाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2022 से छात्रसंघ चुनाव बंद करवा दिए थे वही वर्तमान भाजपा सरकार भी पिछले 2 सालों से छात्रसंघ चुनाव नहीं करवा रही है। हर्षित ने कहा कि सरकार चाहे किसी भी दल की हो छात्र संघ चुनावे एबीवीपी आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेगी और विधानसभा का घेराव भी करेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPravesh Kumar
FollowDec 06, 2025 13:17:410
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 06, 2025 13:16:560
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 06, 2025 13:16:410
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 06, 2025 13:16:230
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 06, 2025 13:16:060
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowDec 06, 2025 13:15:460
Report
PVPankaj Verma
FollowDec 06, 2025 13:15:270
Report
0
Report
STSANDEEP TIWARI
FollowDec 06, 2025 13:08:4521
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 06, 2025 13:07:2091
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 06, 2025 13:07:05108
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 06, 2025 13:06:51103
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 06, 2025 13:06:26102
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 06, 2025 13:06:0770
Report