Back
डूंगरपुर की सरकारी छतों पर सौर ऊर्जा से 6 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य पूरा
ASAkhilesh Sharma
Mar 07, 2026 06:47:23
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने की मुहिम अब धरातल पर रंग लाने लगी है। डूंगरपुर जिले में सूर्य की ऊर्जा से बिजली संकट को दूर करने के लिए सरकारी इमारतों की छतों का कायाकल्प किया जा रहा है। जिले में कुल 6,000 किलोवाट (6 मेगावॉट) बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत शानदार तरीके से हो चुकी है। अक्षय ऊर्जा के तहत जिले में अभी तक 14 विभागों की छतों पर 229 किलोवाट के पैनल लग गए है जिससे 1100 यूनिट रोजाना बिजली बन रही है। इससे न केवल सरकारी विभागों का बिजली बिल जीरो हो गया है। बल्कि बिजली की खपत में भी कमी आई है। सरकार बिजली की समस्या को दूर करने सोलर पैनल को बढ़ावा दे रही है। केंद्र ओर राज्य सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक सोलर पैनल पर 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। वही अब जिले के सरकारी विभागों की छतों पर भी 6 हजार मेघावाट तक का सोलर पैनल लगाने का टारगेट दिया गया है। बिजली निगम के एसई वीके दोशी ने बताया की सरकार की ओर से ये काम राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरईसीएल) की ओर से करवाया जा रहा है। एजेंसी की ओर से इसके ठेके दिए गए है। प्रताप टेक्नोक्रेट्स कंपनी डूंगरपुर जिले में सोलर पैनल लगाने से लेकर मेंटेनेंस का काम करेगी। जिले में सरकारी विभागों की छत के साथ ही उसकी डिमांड और बिजली की खपत के अनुसार सोलर पैनल लगाए जा रहे है। डूंगरपुर में अभी तक 14 विभागों की छतों पर 229 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो गया है। इससे हर रोज 1100 यूनिट बिजली बन रही है। इससे उन विभागों के बिजली के बिल का खर्च जीरो हो गया है। इससे पहले इन विभागों में हर महीने हजारों रुपए का बिजली बिल आता था। ऐसे में विभागों को बिजली के बिल की समस्या के साथ ही दिन में बिजली गुल होने की समस्या से छुटकारा मिल गया है। इन विभागों की छतों पर लगे सोलर पैनल एसई वी के दोषी ने बताया कि जिले में बिजली निगम के ही एसई ऑफिस, मीटर विंग और पूरे परिसर में 44 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाए गए है। वही महारावल स्कूल परिसर की छत पर 49 किलोवाट का बिजली generation प्लांट लगाया है। रिजर्व पुलिस लाइन, महिला पुलिस बैरक और महिला थाने पर 17-17 किलोवाट के तीन पैनल लगे है। पीडबल्यूडी विभाग, सहकारी समिति, सदर थाना और एक्सईएन ऑफिस क्वालिटी कंट्रोल पीडबल्यूडी पर भी 17-17 किलोवाट के पैनल लग गए है। इनसे रोज 1100 यूनिट बिजली बन रही है। ये बिजली अभी इन विभागों की डिमांड के अनुसार ही है। इसके अलावा 35 सरकारी विभागों की छतों पर सोलर पैनल के लिए स्ट्रक्चर तैयार हो गए है। एक महीने में इनके भी पैनल लगाकर जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पर सबसे बड़ा 700 किलोवाट का पैनल डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज थाना और श्री हरिदेव जोशी जिला अस्पताल डूंगरपुर पर लगे है। केंद्र सरकार की योजना के तहत सोलर पैनल लगाए गए है। इससे अस्पताल में बिजली की समस्या दूर हुई है। वहीं बिजली के बिल के भारी खर्च से भी अस्पताल प्रबंधन को निजात मिली है। अस्पताल में हर महीने अकेले 10 लाख रुपए से ज्यादा का बिल आता था। लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद बिजली के बिल में भारी कटौती हुई हैं। डूंगरपुर जिला प्रशासन और बिजली निगम की यह पहल न केवल सरकारी खजाने पर बिजली बिल के बोझ को कम करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगी। 6 हजार किलोवाट के लक्ष्य की प्राप्ति के बाद डूंगरपुर 'ग्रीन एनर्जी' के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शुमार हो जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 08:03:10Noida, Uttar Pradesh:ये रैली नहीं रैला है: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जी
अमित साह की रैली की भीड़ को देखकर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत
ये रैली नहीं रैला है
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 07, 2026 08:02:580
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 07, 2026 08:02:380
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 07, 2026 08:02:23Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:महंगाई को लेकर लोगों के साथ वॉक थ्रू
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 07, 2026 08:02:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 08:02:090
Report
MSManish Singh
FollowMar 07, 2026 08:01:580
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 07, 2026 08:00:400
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 07, 2026 08:00:290
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 07, 2026 08:00:200
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 07, 2026 08:00:110
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 07, 2026 07:51:210
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 07:51:020
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 07, 2026 07:50:520
Report
KMKIRAN MANNA
FollowMar 07, 2026 07:50:430
Report