Back
दिव्यांग रामसन की गुहार, मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल की मांग
ASAkhilesh Sharma
Jan 06, 2026 09:03:31
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर
डूंगरपुर जिले की विराट पंचायत के कानेला गांव निवासी दिव्यांग रामसन रोत की जिंदगी संघर्षपूर्ण है। बचपन से एक पैर से दिव्यांग रामसन ने जीवन को चलना सीख लिया था, लेकिन एक हादसे ने उसकी जिंदगी बदल दी। हादसे में उसका दूसरा पैर भी टूट गया और वह अब चलने में असमर्थ है। घर वालों ने उसे घर से निकाल दिया है, जिससे उसके सिर पर रहने को छत भी नहीं बची है। वह मंदिर और सड़क पर जीवनयापन करने को मजबूर है। रॉड पहले से उसके दूसरे पैर में लगी थी, जो कुछ समय बाद बाहर निकल गई, फिर उसका ऑपरेशन किया गया है और वह अस्पताल में भर्ती है।
रामसन ने मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए बार-बार आवेदन किया और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व जिला प्रशासन का द्वार खटखटाया, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली। वह दिव्यांग स्कूटी के लिए बीते एक साल से भटक रहा है, पर मदद नहीं मिली। अब वह सरकार से जीवनयापन के लिए मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल और स्वरोजगार की मदद चाहता है।
अधिकारियों के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने डूंगरपुर जिले में 54 मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण का लक्ष्य पूरा किया है; रामसन का नाम 63वें क्रम पर है। जैसे ही सरकार की ओर से ट्राई साइकिल प्राप्त होगी, रामसन समेत अन्य दिव्यांगजन को यह व्यवस्था उपलब्ध कर दी जाएगी। स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विभाग के प्रयास जारी हैं।
रामसन की कहानी व्यवस्था की सच्चाई को उजागर करती है—कागजों में संवेदनशील, लेकिन जमीन पर प्रतीत होती कमी। अब रामसन को सरकार से उम्मीद है कि वह उनकी मदद करेगी और मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल देगी ताकि जीवन कुछ आसान हो सके। बाइट-1 Ramसन रोत, पीड़ित दिव्यांग; बाइट-2 हेमंत सैनी, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता।
यह खबर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर से है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDM Seshagiri
FollowJan 24, 2026 18:30:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 24, 2026 18:16:390
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 24, 2026 18:16:270
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 24, 2026 18:16:000
Report
AGAdarsh Gautam
FollowJan 24, 2026 18:15:410
Report
ADAjay Dubey
FollowJan 24, 2026 18:15:290
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 24, 2026 18:15:120
Report
1
Report
1
Report
YMYadvendra Munnu
FollowJan 24, 2026 18:00:230
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 24, 2026 18:00:110
Report
0
Report