Back
डूंगरपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन जारी
ASAkhilesh Sharma
Dec 01, 2025 07:38:10
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर जिले में मनरेगा में कार्यो की स्वीकृतिया निकालकर श्रमिको को रोजगार देने व किसानो को फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है | धरने के 8 वे दिन पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद सहित युवक कांग्रेस ओर नगर कांग्रेस कमेटी के नेताओं व कार्यकर्ताओ ने धरना देते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | वही कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा | डूंगरपुर कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना आठवें दिन भी जारी है | आज आठवें दिन पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद सहित नगर कांग्रेस ओर युवक कांग्रेस पदाधिकारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए | इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने डूंगरपुर जिले में मनरेगा योजना में स्वीकृतिया नहीं निकलने से श्रमिको को रोजगार नहीं मिलने व किसानो को फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार ने मनरेगा के माध्यम से लोगो को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी थी | लेकिन भाजपा सरकार में डूंगरपुर जिले में मनरेगा का बंटाधार हो रहा है | योजना में जहा काम स्वीकृत नहीं होने से लोगो को रोजगार नहीं मिल रहा है तो वही भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है | मनरेगा से गरीबो के घरो का चूल्हा जलता था लेकिन आज नरेगा में काम नहीं मिलने से श्रमिक रोजगार के लिए गुजरात पलायन करने को मजबूर है | जब से भाजपा सरकार आई है तब पेमेंट नहीं हो रहे है| उन्होंने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowDec 01, 2025 08:25:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 01, 2025 08:25:140
Report
ASArvind Singh
FollowDec 01, 2025 08:24:550
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 01, 2025 08:24:350
Report
MSManish Sharma
FollowDec 01, 2025 08:24:150
Report
MSManish Sharma
FollowDec 01, 2025 08:23:580
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 01, 2025 08:23:390
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 01, 2025 08:23:290
Report
VCVikash Choudhary
FollowDec 01, 2025 08:22:570
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 01, 2025 08:22:360
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowDec 01, 2025 08:22:150
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 01, 2025 08:22:040
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 01, 2025 08:21:460
Report
DRDivya Rani
FollowDec 01, 2025 08:21:100
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 01, 2025 08:20:580
Report