Back
मोदी ने अजमेर से देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन का शुभारंभ, धौलपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम
BSBhanu Sharma
Feb 28, 2026 09:51:31
Dholpur, Rajasthan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए देशव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में धौलपुर जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ सागरपाड़ा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षात्मक टीका है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण से बचाव करता है। एचपीवी संक्रमण आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य कैंसर एवं बीमारियों का कारण बन सकता है। यह टीका विशेष रूप से किशोरियों को कम आयु में लगाया जाता है, क्योंकि संक्रमण से पहले टीकाकरण अधिक प्रभावी होता है और यह कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। उन्होंने बताया कि जिले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागरपाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियां तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरमथुरा पर भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। अंत में उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं और इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें, ताकि जिले को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 28, 2026 11:33:460
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:33:370
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 28, 2026 11:33:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:32:500
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowFeb 28, 2026 11:32:390
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 28, 2026 11:32:280
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 28, 2026 11:32:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 28, 2026 11:32:020
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 28, 2026 11:31:520
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 28, 2026 11:31:440
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 28, 2026 11:31:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:31:270
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 28, 2026 11:31:180
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 28, 2026 11:31:020
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:30:460
Report
