Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

धौलपुर में आरएसी जवानों का नाट्य प्रदर्शन यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता

BSBhanu Sharma
Dec 17, 2025 10:19:13
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर में आरएसी जवानों ने नाट्य रूपांतरण के माध्यम से किया यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक धौलपुर में आरएसी के जवानों ने यातायात नियमों के महत्व को उजागर करने के लिए एक प्रभावशाली नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से वाहन चलाते समय नशा नहीं करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों की पालना का सशक्त संदेश दिया गया। नाटक में नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं और उनके दुष्परिणामों को यथार्थ रूप में दर्शाया गया। नाट्य रूपांतरण में आरएसी जवान विजय सिंह कसाना ने यमराज, रविन्द्र रावत ने चित्रगुप्त, एडिशनल एसपी सुरेश सांखला व उनके पुत्र, बाल कलाकार तथा रविन्द्र ने विभिन्न भूमिकाएँ निभाईं। एडिशनल एसपी सुरेश सांखला और आरएसी के जवान विजय सिंह गुर्जर सहित उनके साथी सिपाहियों ने भी प्रस्तुति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आमजन को सरल व रोचक ढंग से यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया। इस जागरूकता कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने सराहा और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। जनहित में यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल एक सराहनीय प्रयास रहा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SLSanjay Lohani
Dec 17, 2025 11:54:07
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Dec 17, 2025 11:53:54
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Dec 17, 2025 11:53:00
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर के रेप-मर्डर से जुड़े मामले को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट को भेजा। अब कलकत्ता हाई कोर्ट यह मामले में अब तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से पारित किए गए आदेशों पर अमल की मॉनिटरिंग करेगा。 कोर्ट ने CBI की जांच से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट की कॉपी पीड़ित के घरवालों को देने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले पर सुनवाई शुरू की थी लेकिन अब कोर्ट का मानना है कि यह मामला कलकत्ता हाई कोर्ट में भी चल रहा है। इसलिए दो कोर्ट में एक साथ समांतर सुनवाई ठीक नहीं रहेगी。 20 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरो को ड्यूटी के दौरान होने वाली दिक्कतों के सामाधान के लिए दस सदस्य टास्क फोर्स का गठन किया था। इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरिन, महानिदेशक, मेडिकल सर्विसेज (नौसेना) कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से यह भी कहा था कि प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ कोई ज़बरदस्ती की कार्रवाई न की जाए। कोर्ट ने जांच की प्रगति और अपने आदेशों के पालन को लेकर स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी थी। अब यह मामला कलकत्ता हाई कोर्ट में ट्रांसफर हो जाने के बाद हाई कोर्ट ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन और उनके क्रियान्वयन की निगरानी करेगा।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Dec 17, 2025 11:52:49
Delhi, Delhi:गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच शातिर शूटर तीन बड़े हत्याकांड में शामिल थे ये तीनो शूटर्स क़त्ल के बाद सोशल मीडिया पर करते थे ऐलान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर गैंग के पांच शातिर शूटर को गिरफ्तार किया है। इनमे से दोShooters 1 दिसम्बर को चंडीगढ़ में हुई इंद्रप्रीत पैरी की हत्या में शामिल थे। पकड़ में आये शूटर्स के नाम अंकुश, पीयूष पिपलानी, कुँवर बीर, लोवप्रीत और कपिल खत्री है। पुलिस के मुताबिक 1 दिसम्बर को जब पैरी की हत्या की गई थी तो अंकुश और पीयूष शामिल थे। दोनो को हैरी बॉक्सर और आरजू की तरफ से आदेश मिला था। हैरी की हत्या में पीयूष पिपलानी मेन शूटर था। इस्की तलाश में पंजाब में पुलिस लगातार रेड कर रही थी। इस बीच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को जानकारी मिली की कुँवरबीर शान्ति पथ पर आने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाके कुँवर को गिरफ्तार कर लिया, कुँवर के साथ उसके दो साथी लवप्रीत और कपिल भी थे। पूछताछ में पुलिस को में शूटर पीयूष और और उसके साथी अंकुश की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को तीन घंटे बाद सराय काले खान से 8 बजे दिन में गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जो पांच शूटर पकड़े गए हैं ये सभी लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर के लिए काम करते हैं। इनमे पीयूष और अंकुश दोनो करीबी दोस्त है और पांच महीने में तीन हत्याओं में शामिल रहे हैं। हालांकि पीयूष और अंकुश पहले जोगेंद्र के गैंग में थे लेकिन बाद में ये हेयरी बॉक्सर के संपर्क में आये और फिर उनके नेटवर्क के लिए काम करने लगे। दिल्ली दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरजू और हैरी बॉक्सर की तरफ से दो महीने पहले जबरन उगाही और वर्चस्व के लिए दिल्ली में कई लोगों को धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इनके गैंग कुछ लड़कों की गिरफ्तारी भी की थी लेकिन पीयूष और अंकुश का दिल्ली आने का साफ संकेत था कि दिल्ली में पैर जमाने के लिए ये कुछ भी करना चाहते थे। लेकिन वक़्त रहते दिल्ली पुलिस ने इंहे गिरफ्तार कर लिया। पांच महीने तीन क़त्ल 1 दिसम्बर को चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या 5 जून को पिंजौर पंचकूला में कब्बडी खिलाड़ी सोनू नोलता की हत्या 1 सितम्बर को रेस्टोरेंट मलिके आशु महाजन की अमृतसर में हत्या वजह ज्यादातर हत्या के पीछे वजह वर्चस्व के अलावा उगाही भी है लेकिन कब्बडी खिलाड़ी की सोनू नोलता की हत्या के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी क्योंकि पुलिस को इस बात की आशंका थी कि कहीं इन गैंगस्टर्स के निशाने पर कबड्डी लीग तो नही है।
0
comment0
Report
NJNitish Jha
Dec 17, 2025 11:52:30
Mumbai, Maharashtra:हुसैन डलवाई पॉइंट्स सत्ताधारियों ने लोगों का कोई काम किया नहीं है, लोगों का कही आना जाना मुश्किल है, ज्यादा फायदा डेवलपर्स को दिया जा रहा है। नीतेश राने पर – भाजपा ने इसे भौंकने के लिए रखा है, इसके पास कुछ काम नहीं है, ये बस भोक्ता है। मुसलमानों के खिलाफ भौंकने का काम है उसका, ये लोग फासिस्ट लोग है। कंस्टीट्यूशन को माने वाले लोग नहीं है। अजीत पावर और नवाब मलिक पर। – ये जान बुझ कर रहे है, महाविकास आघाड़ी की वोट बैंक को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।, क्यू की उनको पता है उनको वोट ही वैसे मिलेगा। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर मुसलमान का कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो बीजेपी आरएसएस है, राज ठाकरे ऐसा कोई बड़ा प्रॉब्लम है नहीं और आजकल तो उसने मुसलमान के खिलाफ बोलना बंद कर दिया है वैसे भी।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Dec 17, 2025 11:52:12
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के मुस्लिम बोले सबसे आतंकी ट्रंप हथियारों का सौदागर इस्लाम को आतंकवाद बताने की हिम्मत कैसे की - सिडनी में हुई गोलीबारी पर ट्रंप ने कहा— ‘कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद’ की बुरी ताकतों के खिलाफ सभी देशों को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। - भारतीय मुसलमान भड़क गए ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं... मुस्लिमो ने कहा आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता पर ट्रंप इस्लामिक आतंकवाद कहकर इस्लाम का अपमान कर रहे हैं... सबसे बड़ा आतंकवाद का हेड क्वार्टर अमेरिका में है वहीं से आतंकवाद ऑपरेट होता है आतंकी देश पाकिस्तान को ट्रंप चला रहे हैं... दुनिया को आपस में लड़ाना और फिर अपने हथियार बेचकर व्यापार करना यह ट्रंप का काम है... - सिडनी में यहूदियों का मरना ट्रंप को दिख गया पर मुस्लिम दुनिया भर में मरते हैं वह नजर नहीं आते... ट्रंप कायदे में रहे तो ठीक होगा... - पाकिस्तानी मुसलमान ट्रrump का विरोध नहीं कर रहे हैं क्योंकि ट्रंप उनके आका है पर भारतीय मुसलमान के आका ट्रंप नहीं है... (चौपाल मुस्लिमो से बातचीत)
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Dec 17, 2025 11:51:53
Mumbai, Maharashtra:ये महादेव की , शिव की भूमि है मुंबई का DNA ही महादेव हैl हर एक मुंबईकर महादेव से बड़ा किसी को नहीं मानता हैl ये महादेव की ही भूमि है, बाकि सब तो बहुत बाद में आये हैl ये आप राजनीति के एंगेल से देखो ही मतl ये एक हिंदू राष्ट्र है, मुंबई का DNA हिंदुत्तव का है, इसीलिए मुंबईकरों को यही ध्यान में रख कर चुनाव में अपनी राय बनानी चाहिएl क्योकि जो महादेव का भक्त होगा, वो ही मुंबई करो को सुरक्षित रखेगाl वही हमारे मंदिरो को, पूजा पाठ को सुरक्षित रख पायेगा, इसीलिए मुंबई का मेयर I Love Mahadev वाला ही होना चाहिएl आप न्यूयोर्क में जाकर देखिये, लंदन में जाकर देखिये जहाँ जहाँ महादेव को छोड़कर किसी और को चुना है आज वो लोग रो रहे हैl वहां के लोगो का जीना मुश्किल हो रहा है, हिंदुओ को, अन्य धर्म के लोगो को ये सोचना चाहिए की क्या वो अपने धर्म का पालन कर पायेगें या नहीं, इस पर सवाल खड़ा हो गया है इसीलिए जो न्यूयोर्क में हुआ या लंदन में हुआ वो मुम्वई में नहीं होना चाहिएl इसका जवाब I love Mahadev ही है, मुंबई का मेयर जो भी हो वो I love Mahadev मानने वाला होना चाहिएl On Ajit Pawar and Sharad Pawar :- जो जो लोग हमारे देश के खिलाफ बोलता है या कोई काम करता है, हम उसके साथ बैठ ही नहीं सकते है, जिस दाऊद ने इतने मुंबईकरों को मारा, उसके पार्टनर लोगो के साथ हम कैसे बैठ सकते हैl हम हिन्दुत्त्व के लिए कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं करेंगे, चाहे कोई भी साथ आ जाये, अपना झगड़ा मिटाकर एक साथ चुनाव लड़े इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैl आज ही कैबिनेट मीटिंग में एक कमेटी बनाई गयी है जो इसलिए काम करेगी की जिन फोर्ट्स या ऐतिहासिक मूल्यों की जगहों पर हरा कपड़ा डाल कर मजार, मस्जिद बना कर वहां अतिक्रमण करके बैठे है, उन्हें आइडेंटिफाई किया जाये, जो वैध है उस पर कोई कारवाई नहीं होगी, मगर अवैध तरीके से जिन किलो पर छत्रपति शिवाजी महाराज ने, छत्रपति संभाजी महाराज ने हिंदवी साम्रज्य खड़ा किया उन्ही किलो पर कोई हरी चादर डाल कर जिहाद करेंगे, तो उन तमाम जगहों को अतिक्रमण मुक्त करने की जिम्मेदारी दी गयी है, जहा जहाँ अवैध हरी चादर डाली गयी वहां वहां बुलडोज़र चलेगा अबl
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Dec 17, 2025 11:51:31
Sasaram, Bihar:इंडियन क्रिकेटर आकाशदीप का KKR ने लगाई एक करोड़ की बोली, रोहतास के इस गांव में है खुशी खबर सासाराम से है। इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप का इस बार 2026 में होने वाले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चयन हुआ है। उनकी बोली एक करोड़ की लगी है। इसके बाद उनके गांव में लोगों में खुशी है। वही आकाशदीप इन दिनों अपने गांव में ही है। बत दे की सासाराम के पास एक बड्डी गांव है। जहां के रहने वाले आकाशदीप है और आकाशदीप पिछले दो-तीन दिनों से अपने गांव में ही है। आकाशदीप का कहना है कि चुकी वह लगातार बंगाल से खेलते रहे हैं। ऐसे में अपने यहां के टीम के साथ खेलना काफी अच्छा लगेगा। चुकी क्रिकेट संभावनाओं का खेल है। इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि इस बार के आईपीएल में KKR का बहुत बढ़िया प्रदर्शन रहेगा। बता दे की दो दिन पहले आकाशदीप का जन्मदिन भी था। उन्होंने अपना जन्मदिन गांव में ही मनाया। वे एक गांव में साधारण लड़कों की तरह घूमते दिखाई देते हैं। काफी सामान्य जीवन जीने वाले आकाशदीप कहते हैं कि जब भी छुट्टी मिलती है, अपने गांव में चले आते हैं। गांव का सादा जीवन उन्हें बेहद अच्छा लगता है。
0
comment0
Report
MSManish Singh
Dec 17, 2025 11:51:12
Mumbai, Maharashtra:Anchor/भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है जिसमें 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। छह साल की दलित बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक घटना का अंजाम दिया गया है। उक्त मामला भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरौनी गांव की है। घटना के दिन मृत बच्ची के परिजनों ने पूरी रात खोजा, जबकि सुबह में नहर से बच्ची का शव मिली है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में कल देर रात सुनीता देवी अपनी छह साल की बच्ची को सुलाकर बगल के घर गई थी, इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए, गांव के ही एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, उक्त घटना के बाद बच्ची की मौत होने के पश्चात आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्वेश्य से बच्ची का शव नहर में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। वही आज सुबह परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ मृत बच्ची का शव को बरामद किया है। सुरक्षित अंत तक पुलिस की अभिरक्षा में आज आरा सदर अस्पताल में मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ऑफ द कैमरा सदर अस्पताल एक चिकित्सक ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किया गया है। हालांक्यूंकि इसकी अधिकारी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है मगर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही है। इधर पुलिस आरोपी की पहचान कर चुकी है, और नामजद आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। हालांकि इस पूरे वारदात पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Dec 17, 2025 11:50:53
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था को लेकर सातों जिलों धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के अधीक्षकों के साथ जोनल स्तर की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें संगठित अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा और दिशा निर्देश जारी किया गया। वही बैठक के बाद पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि सातों जिलों के पुलिस काफी अच्छे ढंग से अपना काम कर रही है। काफी तेजी और ज्यादा मात्रा में मामलों का निष्पादन हो रहा है, साथ ही अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी तेजी से कार्य हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से चतरा जिले में संगठित अपराध के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गई, उसी आधार पर संगठित अपराध से जुड़े अन्य जिलों में संगठित अपराध से जुड़े सदस्यों की भी संपत्ति जब्त की जाएगी, जिसको लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो अपराधी जेल से बाहर है उनकी सूची तैयार कर उनपर पुलिस के द्वारा लगातार नजर रखा जा रहा है। साथ ही सीसीए के तहत भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, ताकि वो जेल से बाहर आकर पुनः किसी अपराध को अंजाम न दे सके। इसके साथ ही जो अपराधी देश के बाहर बैठकर यहां अपने गुर्गों के द्वारा अपराध को अंजाम देने की कोशिश करते हैं, उन भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए भी कार्य जारी हैं, संबंधित एजेंसी से इस संबंध में लगातार बात चल रही है, जल्द ही देश के बाहर बैठे अपराधियों को भी पकड़कर जेल के भेजा जाएगा।
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Dec 17, 2025 11:50:27
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Dec 17, 2025 11:49:47
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top