icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
328001
BSBhanu Sharma17 Feb 2026, 05:01 am

अतिक्रमण विरोधी अभियान खानापूर्ति, बाजार में प्रशासन-टीम की चूक सामने

Dholpur, Rajasthan:अतिक्रमण,जाम और दुर्घटनाओं से परेशान शहरवासियों की शिकायत पर अभियान, बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण, बड़े वाहनों से हो रही दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति की लगातार मिल रही शिकायतो के बाद नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस के साथ नगर पालिका के कर्मचारी, सफाई निरीक्षक यादवेंद्र तोमर के नेतृत्व में बाजार में निकले और अतिक्रमण को लेकर टीम के कर्मचारियों ने जब कार्रवाई शुरू की और बाजार में दुकानों के आगे लगे टीन-टप्पर और त्रिपलों को हटाया तो गर्ल्स स्कूल से आगे विरोध का सामना करना पड़ा। ऐसे में टीम पूरे बाजार में घूमते हुए बिना कोई ठोस कार्रवाई के वापस लौट गई, क्योंकि टीम का नेतृत्व बिना जिम्मेदार अधिकारी के था, जिसके कारण पूरी कार्यवाही खानापूर्ति साबित हुई नगर पालिका की सफाई निरीक्षक और टीम के नेतृत्व कर रही यादवेंद्र तोमर ने बताया कि प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे ऐसे में टीम के साथ महाराज बाग सर्किल से कार्रवाई शुरू की। गर्ल्स स्कूल तक पहुंचते पहुंचते टीम ने काफी स्थानों पर दुकानों के आगे लगी त्रिपालो सहित बाहर रखे सामान को हटाया। कुछ सामान जप्त भी किया गया है। इसके आगे की कार्रवाई शांतिपूर्ण रूप से की है। सब्जी मंडी में दुकानदारों को पाबंद किया है। कि वह अपने दुकान के बाहर सामान ना रखें किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। वहीं शहर के सीताराम बाजार में बाहर लगे सामान को लेकर दुकानदार विरोध में आ गए तो नगर पालिका की टीम बैक फुट पर दिखाई दी। अभियान के जाते ही फिर से वही स्थिति दी दिखाई :- नगर पालिका द्वारा चलाया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान केवल खानापूर्ति ही साबित हुआ। जैसे ही अभियान में कर्मचारी आगे बढ़े, पीछे से दुकानदार और ठेल-ढकेल, चाट-पकौड़ी वाले अपने पूर्व निर्धारित जगह पर आकर खड़े हो गए। ऐसे में अभियान को लेकर शहर के लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, हॉस्पिटल रोड़ पर बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध :- ट्रैफिक पुलिस टीआई गोविंद सिंह ने बताया तीन दिन पूर्व गर्ल्स स्कूल के पास ट्रक से हुई दुर्घटना के बाद उच्च अधिकारियों ने उक्त रोड को बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में उनकी टीम 2 दिन से लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अब तक दो दर्जन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। पांच ट्रैक्टरों की चालान काटे हैं। बसेड़ी रोड पर स्थित बैंकों के मैनेजर को हिदायद दी है कि वह बैंकों के बाहर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं करें,अन्यथा कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में प्रेमी का टावर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने युवक को नीचे उतारा

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में लड़की के प्यार में पागल युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक टावर पर चढ़ा, युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया कई घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा, फोन से प्यार की शुरुआत के बाद लड़की के गांव में आया युवक, पुलिस ने युवक को काफी समझा- बुझाकर युवक टावर से बीचे उतारा, पुलिस के आश्वासन के बाद युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा, युवक के हाई वोल्टेजड्रामे से 2 घंटे तक पुलिस और ग्रामीण रहे परेशान, एक साल पहले भी हाईवोल्टेज ड्रामा कर चुका युवक, मोबाइल टावर पर चढ़े युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर का मामला।
0
0
Report

शेखपुरा में आग से बचाव के लिए साइकिल रैली ने जनता को जागरूक किया

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के जिला अग्निशमन केंद्र से साईकिल रैली निकाला गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित साईकिल रैली में बड़ी संख्या में युवक युवतियों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली अग्निशमन कार्यालय से निकल स्टेशन रोड, पटेल चौक होते हुए अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद पेट्रोल पंप पहुंच वहा से फिर कार्यालय पहुंच समाप्त हुआ। इस दौरान लोगो ने आग से बचाव को लेकर कई आवश्यक जानकारी लोगो को दिया। इस मौके पर जिला अग्निशमन केंद्र के प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आग से बचाव को लेकर देश भर में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह चलाया जाता है जिसमें आम जनों को आग से बचाव को लेकर कई तरह की जानकारी दिया जाता है। इसी कड़ी में आज साईकिल रैली निकाला गया जिसमे 250 आ ज्यादा लोग साईकिल और मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत कई गतिविधि आयोजित किया जा रहा है ताकि लोग आग से बचाव के बेसिक तरीके सीख और समझ सके ताकि आग पर काबू पा जान माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को मुंबई में 66 अग्निक ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। वीर जवानों की आत्मा की शांति और लोगो में फायर जागरूकता को लेकर देश भर में कार्यक्रम चल लोगो को जागरूकता किया जा रहा है। इस दौरान लोगो को इमरजेंसी नंबर की भी जानकारी दी जा रही है ताकि किसी भी सूचना के लिए आम लोग दमकल के टीम को सूचित करे ताकि टीम मौके पर पहुंच आग की रोकथाम के लिए कदम उठा सके।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में प्रशासन ने 18 नई अपाचे मोटरसाइकिलों से पुलिस गश्ती बढ़ाई, बदमाशों पर दबाव

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से 18 नई अपाचे मोटरसाइकिल दी गई हैं... जिसे राजमहल लोकसभा के झामुमो सांसद विजय हांसदा,महेशपूर विधानसभा के झामुमो विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी सहित अन्य ने इन बाइकों को हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग थाना और ओपी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया...नई बाइक मिलने से अब पुलिस की गश्ती और तेज हो जाएगी...खासकर ग्रामीण और दूर - दराज इलाकों में पुलिस की पहुंच पहले से बेहतर होगी... अधिकारियों का कहना है कि बाइक के जरिए पुलिस जवान जल्दी मौके पर पहुंच सकेंगे, जिससे अपराधियों पर दबाव बनेगा और घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा...इन 18 बाइकों को जिले के अलग-अलग थाना और ओपी में बांटा गया है...इससे हर इलाके में पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी...अब छोटी-बड़ी घटनाओं पर नजर रखना और तुरंत कार्रवाई करना आसान होगा...इस पहल का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा...गश्ती बढ़ने से इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा और लोग खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे...पुलिस भी अब ज्यादा तेजी और भरोसे के साथ काम कर सकेगी...
0
0
Report
Advertisement

जमुई में पारादीप–हldिया–बरौनी क्रूड चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई। सिमुलतला थाना क्षेत्र के बसतपुर जंगल स्थित बड़का सिमर के पास पारादीप–हल्दिया–बरौनी पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज छह दिनों के भीतर सिमुलतला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि 7 अप्रैल की मध्य रात्रि पुलिस ने गश्ती के दौरान चेक बोल्ट लगाकर पाइपलाइन से तेल चोरी करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था। उस दौरान तीन चोर अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। हालांकि मौके से बिना नंबर प्लेट की ग्लेम्बर बाइक, जोड़ी चप्पल, चेक बोल्ट, रेंच, नट-बोल्ट और लोहे की रॉड जैसे उपकरण बरामद किए गए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही थी। सोमवार की मध्य रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर जमुई-बांका सीमा पर स्थित शेखपुरा गांव में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर चौथे आरोपी को बसतपुर गांव से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदर यादव (बांका), राम नारायण यादव (गोरखपुर, यूपी), राम निवास सिंह (वैशाली/छपरा) और ब्रजेश यादव (बसतपुर, जमुई) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि सभी आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में तेल चोरी के गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

योगी ने गोरखपुर जनता दर्शन में 200 शिकायतें सुनीं, मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश की। गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान श्रावस्ती से आई एक महिला के बीमार बच्चे के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। गोरखपुर के गोरखनाथ मन्दिर परिसर में गुरुवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसी दौरान श्रावस्ती से आई एक महिला ने अपने गंभीर रूप से बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई। बच्चे की हालत देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए और महिला को आश्वस्त करते हुए कहा— “घबराइए मत, बच्चे के इलाज में कोई बाधा नहीं आने देंगे।” मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला का आयुष्मान कार्ड तुरंत बनवाया जाए। साथ ही बच्चे के इलाज के लिए विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने की बात भी कही। उन्होंने श्रावस्ती के जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर इलाज का इस्टीमेट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक तरीके से किया जाए। वहीं, अपराध और जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने आत्मीयता दिखाई—उन्हें चॉकलेट देकर दुलारा और आशीर्वाद भी दिया। घबराइए मत, सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top