Back
सरदारशहर के पापड़ उद्योग से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता, सरकार से राहत मांग
NPNavratan Prajapat
Dec 19, 2025 05:04:37
Churu, Rajasthan
सरदारशहर।सरदारशहर का पापड़ उद्योगमहिलाओं की मेहनत से आत्मनिर्भरता की मिसाल,देश-विदेश में है सरदारशहर के पापड़ के स्वाद की पहचानकरीब 70 छोटी-बड़ी पापड़ मिले शहर में संचालितमहिलाओं के दम पर चलता है उद्योगसरदारशहर में करीब 70 छोटी-बड़ी पापड़ मिलें संचालित हैं, जिनसे लगभग 10 हजार महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। इन मिलों के माध्यम से महिलाएं न सिर्फ अपनी आजीविका चला रही हैं, बल्कि अपने परिवारों को भी आर्थिक संबल दे रही हैं। सरदारशहर का पापड़ अपने खास स्वाद और गुणवत्ता के कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय है।देश-विदेश तक सरदारशहर के पापड़ की मांगशहर के पूनमचंद तिवाड़ी कहना हैं कि सरदारशहर के पापड़ विशेष रूप से मारवाड़ी समाज में बेहद पसंद किए जाते हैं। देश के कोने-कोने में बसे मारवाड़ी समाज के कारण यहां के पापड़ की मांग हर राज्य तक पहुंच चुकी है। शादी-विवाह, पार्टियों और रोजमर्रा के भोजन में पापड़ का खास स्थान है। पापड़ की सब्जी भी लोगों की पसंदीदा डिशों में शामिल है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ इटली, दुबई जैसे देशों में भी सरदारशहर के पापड़ की सप्लाई की जा रही है। सरदारशहर आने वाले लोग यहां के पापड़ अपने साथ ले जाना नहीं भूलते, वहीं कई लोग कोरियर के माध्यम से भी इसे मंगवाते हैं।महिलाओं के दम पर चलता है उद्योगशहर की समाजसेविका मोनिका सैनी ने बताया कि पापड़ उद्योग की असली ताकत महिलाएं हैं। Modern मशीनों के दौर में भी हाथ से बेले गए पापड़ की गुणवत्ता और स्वाद अलग ही पहचान बनाता है। मिलों में पुरुषों के साथ-साथ करीब 10 हजार महिलाएं कार्यरत हैं, जो अपने घरों में पापड़ बेलने का काम करती हैं।ऐसे बनते हैं सरदारशहर के पापड़मुख्य रूप से मूंग और मोठ से विभिन्न प्रकार के पापड़ तैयार किए जाते हैं, जिनमें कम और ज्यादा मसालेदार दोनों तरह के पापड़ शामिल हैं।देव पापड़ मिल के संचालक मोहित आंचलिया के अनुसार, पापड़ बनाने की प्रक्रिया सुबह 4 बजे शुरू हो जाती है। मसालों के साथ मूंग और मोठ के आटे को साजी के पानी से गूंथा जाता है, जिसमें हींग मिलाई जाती है। इसके बाद मशीनों से लोइयां तैयार कर महिलाओं को वितरित की जाती हैं। महिलाएं अपने घरों में पापड़ बेलकर शाम तक वापस जमा करा देती हैं। इस काम से एक महिला को प्रतिदिन करीब 300 से 500 रुपये तक की आमदनी हो जाती है।टैक्स बना उद्योग की राह में रोड़ासरदारशहर व्यापार एवं उद्योग संघ के मंत्री अशोक हरचंदानी ने बताया कि सरकार ने पापड़ को तो टैक्स मुक्त कर दिया है, लेकिन पापड़ बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री पर भारी टैक्स लगा हुआ है। साजी और हींग पर 18 प्रतिशत जीएसटी होने से लागत बढ़ जाती है, जिससे मिल मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि पापड़ बनाने की सामग्री को भी टैक्स मुक्त किया जाए और निर्यात के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए, तो यह उद्योग और तेजी से आगे बढ़ सकता है तथा महिलाओं की आय दोगुनी तक हो सकती है।व्यापारी एवं उद्योग संघ अध्यक्ष शिवरतन सराफ ने बताया कि पूर्व मंत्री चंदनमल बैद के कार्यकाल में पापड़ को टैक्स मुक्त किया गया था, लेकिन कच्चे माल पर टैक्स के कारण आज भी परेशानी बनी हुई है। सरकार की उदासीनता के चलते पापड़ बेलने वाली महिलाओं को मेहनताना भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल पा रहा है, जिससे महिलाओं का रुझान धीरे-धीरे इस उद्योग से कम होने लगा हैआत्मनिर्भरता की मजबूत नींवयदि सरकार इस कुटीर उद्योग की ओर विशेष ध्यान दे, कच्चे माल पर टैक्स में राहत दे और निर्यात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करे, तो सरदारशहर का पापड़ उद्योग न केवल और मजबूत होगा, बल्कि इससे जुड़ी हजारों महिलाएं और अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी। सरदारशहर का पापड़ उद्योग आज महिलाओं की मेहनत, स्वाद और स्वावलंबन की सशक्त मिसाल बन चुका है—जिसे आगे बढ़ाने के लिए सरकारी सहयोग की सख्त जरूरत है। जी राजस्थान के लिए चूरू के सरदारशहर से मनोज कुमार प्रजापत की रिपोर्टबाइट 1 - मोहित आंचलिया, संचालक, पापड़ मिलबाइट- 2 मोनिका सैनी, समाजसेविकाबाइट 3 - अशोक हरचंदानी, मंत्री, व्यापार एवं उद्योग संघबाइट 4- शिवरतन सराफ, अध्यक्ष, व्यापार एवं उद्योग संघबाइट - 5 पूनमचंद तिवाड़ी, शहरवासीबाइट- 6 तरुण कुमार, स्थानीय व्यापारीबाइट- 7 रामनिवास सारण, शहरवासीबाइट- 8 सुनील मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowDec 19, 2025 06:37:140
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 19, 2025 06:36:51Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KUMARI SELJA (CONGRESS) ON PROTEST OVER PASSING OF VIKSIT BHARAT GUARANTEE FOR ROZGAR & AJEEVIKA MISSION (GRAMIN) BILL, 2025
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 19, 2025 06:35:580
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowDec 19, 2025 06:35:460
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowDec 19, 2025 06:35:330
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 19, 2025 06:35:250
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 19, 2025 06:34:540
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 19, 2025 06:34:450
Report
SBShowket Beigh
FollowDec 19, 2025 06:34:310
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 19, 2025 06:33:34Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर रेलवे के द्वारा आलमबाग में मॉकड्रिल कराया जा रहा है - रेल दुर्घटनाओं को लेकर.
0
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowDec 19, 2025 06:33:250
Report
KNKumar Nitesh
FollowDec 19, 2025 06:33:060
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 19, 2025 06:32:510
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 19, 2025 06:31:350
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 19, 2025 06:31:27Noida, Uttar Pradesh:सुरेश खन्ना
केशव मौर्या
की बाईट
0
Report