Back
सरदारशहर में नवविवाहिताओं ने गणगौर की बिंदोरी निकाली
NPNavratan Prajapat
Mar 11, 2026 05:17:32
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- सरदारशहर
लोकेशन-सरदारशहर
स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत
मोबाइल-9024381575
@ manoj98346
वार्ड 14 व 16 में नवविवाहिताओ ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर बनाई गणगौर, अब घर-घर जाकर निकाली जाएगी गणगौर माता की बिंदोरी
सरदारशहर में होलीका दहन के दूसरे दिन शुरू हुआ गणगौर का पर्व का शीतला अष्टमी से दूसरा चरण शुरू हो चुका है। गणगौर महोत्सव के दूसरे चरण में नवविवाहिताए अपनी सहेलियों के साथ मिलकर अपने मोहल्ले में स्थित माली की बाड़ी में पहुंची और वहां पर गणगौर बनाई गई। उसके बाद नवयुवाहिताए सजी-धजी गणगौर को अपने सर पर लेकर मोहल्ले से होती हुई अपने घर पहुंची, जहां पर गणगौर का पूजन किया गया। इस अवसर पर नवविवाहिता वर्षा जांगिड़ ने बताया कि गणगौर पर्व का नवविवाहिताओ के लिए एक अलग ही महत्व है। शादी के बाद नवविवाहिताए पहली गणगौर पर अपने पीहर में आकर अपनी सहेलियों के साथ गणगौर की पूजा करती है। नवविवाहिताए अपने सुहाग की लंबी उम्र और कन्याएं अच्छा वर पाने के लिए गणगौर माता की पूजा करती है। युवती स्नेहा जांगिड़ ने बताया कि गणगौर और ईशर की पूजा शिव पार्वती के रूप में की जाती है। होली के दूसरे दिन होलिका दहन की मिट्टी से पिंड बनाकर शीतलाष्टमी तक सुबह पिंड की पूजा की जाती है, और शीतला अष्टमी के दिन कुम्हार के घर जाकर मिट्टी लाकर मिट्टी से गणगौर और ईशर बनाए जाते है, और फिर दोनों समय गणगौर की पूजा की जाती है। शाम के समय में घर-घर जाकर गणगौर माता की बिंदोरी निकाली जाती है। इस दौरान शादी की तरह हल्दी मेहंदी आदि की रस्मे भी निभाई जाती है। नवविवाहिता प्रियल स्वामी ने बताया कि शाम के समय डीजे के साथ नाचते झूलते कुमार के घर जाएंगे और कुमार के घर से मिट्टी लाकर गणगौर बनाएंगे उसके बाद घर घर जाकर गणगौर माता की बिंदोरी निकाली जाएगी और शाम के समय गणगौर माता के गीत गाए जाएंगे और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर गणगौर पूजन कर रही युवति एकता सोनी ने बताया कि हम भी गणगौर पूजन कर रहे हैं और गणगौर के इस त्यौहार का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंवारी कन्या गणगौर माता का पूजन अच्छे वर और अच्छे ससुराल पाने के लिए करती है। इस अवसर पर निशा जांगिड़, एकता सोनी, पूर्वी स्वामी, निकिता सोनी, भारती सोनी, ममता स्वामी, कविता सैन, सिया बिदावत, निशा सैन, अंतिम स्वामी, मेघा स्वामी, अंजलि बिदावत, सोनू, पारु सैन सहित बड़ी संख्या में युवतियां उपस्थिति रही。
बाइट- 1 से 3 गणगौर पूजन करने वाली नवविवाहाएं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 06:36:520
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 11, 2026 06:36:420
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 11, 2026 06:36:240
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 11, 2026 06:36:090
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 11, 2026 06:35:550
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowMar 11, 2026 06:35:490
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 11, 2026 06:35:400
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 11, 2026 06:35:230
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 11, 2026 06:35:110
Report
SGSagar Gaikwad
FollowMar 11, 2026 06:34:510
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 11, 2026 06:34:430
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 11, 2026 06:34:280
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 11, 2026 06:34:120
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 11, 2026 06:33:540
Report
SJSubhash Jha
FollowMar 11, 2026 06:33:430
Report