Back
चूरू में 45 वर्षीय ने ज्वलनशील पदार्थ से खुद को आग के हवाले किया
NPNavratan Prajapat
Dec 11, 2025 11:34:10
Churu, Rajasthan
45वर्षीय व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर खुद को आग के हवाले
चूरू। चूरू के कोतवाली थाना इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है, जहाँ एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया। शहर के वार्ड 23 में अचानक से हुए इस घटनाक्रम से मोहल्ले के लोग भी दहशहत में आ गए और आनन - फानन में परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आग बुझा 45 वर्षीय बाबू सिंह क़ो राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सक और नर्सिंग स्टॉफ झूलसे व्यक्ति का उपचार कर रहे है सूचना पर शहर कोतवाल सुखराम चोटिया, एएसआई सुरेश कुमार और हैड कॉस्टेबल सुभाष मीणा भी अस्पताल पहुंचे और वारदात की जानकारी जुटाई। शहर कोतवाल सुखराम चोटिया ने कहा बाबू सिंह द्वारा स्वयं के आग लगाने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगामी कारवाई करेंगी। वही 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा स्वयं क़ो आग के हवाले करने की वजह घरेलू विवाद भी बताया जा रहा है,जहाँ 45 वर्षीय व्यक्ति ने घर के गेट के बाहर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर खुद क़ो आग के हवाले कर दिया। ये तो गनीमत रही की परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत आग बुझा बाबू सिंह क़ो अस्पताल पहुंचा दिया अन्यथा जरा सी भी देरी बाबू सिंह की जान पर भारी पड़ सकती थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report