Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bikaner334001

बीकानेर नोखा के भाइयों ने भांजों की शादी के लिए करोड़ों का मायरा भरा

RVRaunak Vyas
Nov 03, 2025 05:47:51
Bikaner, Rajasthan
बीकानेर में नोखा में दो भाइयों ने मिलकर भांजों की शादी में अनूठा मायरा भरा है, जिसकी प्रदेशभर में चर्चा हो रही है. दरअसल एक नवंबर 2025 की शाम को नोखा में गिरधारी और जगदीश गोदारा के बच्चों की शादी में मायरा की रस्म हुई. इसमें एक करोड़ 56 लाख का मायरा भरा गया. सीनियाला गांव के निवासी भंवर और जगदीश लेघा ने अपनी बहन मीरा के बच्चों की शादी में मायरा भरा है. भंवर लेघा ने बताया कि दो भांजो की शादी में भरे गए मायरे में एक करोड़ 11 लाख नगद दिए है. वहीं सवा किलो चांदी और 31 भरी सोना दिया। जिसकी कीमत करीब 45 लाख बताई जा रही है. जेपी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक भंवर लेघा और जगदीश लेघा ने अपनी बड़ी बहन मीरा के बच्चों की शादी में मायरा भरा. मीरा के दो बच्चों की शादी है. भंवर लेघा ने बताया कि हम दो भाई और तीन बहनें है. यह हमारे परिवार का पहला मायरा है. हम दो भाइयों ने मिलकर यह मायरा भरा है. बीकानेर में हुए इस डेढ़ करोड़ रुपये के मायरे की चर्चा अब पूरे जिले में जोरों पर है. स्थानीय लोगों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इस भव्य आयोजन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. मायरे में शामिल लोगों ने बताया कि यह सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार और परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक है. दोनों भाइयों ने भांजों के प्रति अपना स्नेह और जिम्मेदारी निभाने के लिए इस मायरे को यादगार बनाया. समारोह में गहनों, कपड़ों और नकदी के साथ-साथ रिश्तों की गहराई झलकती दिखी. बीकानेर जैसे शहर में इस स्तर का मायरा न केवल चर्चा का विषय बना, बल्कि पारिवारिक संस्कारों और राजस्थान की समृद्ध परंपरा का भी शानदार उदाहरण पेश किया.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAKESH SINGH
Nov 03, 2025 12:37:43
Chapra, Bihar:मांझी विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने भाषण के क्रम में बताया कि अमेरिका से भी बढ़िया बिहार की सड़क बनेगी। केन्द्र के पास पैसे की कमी नहीं है। तथा नेता ईमानदारी पूर्वक काम करना शुरू कर दे तो देश का नक्शा बदल जाएगा। देश का विकास अब कोयले की कालिख से निकल कर ईधन तथा सौर से निकलकर हाइड्रोजन तक पहुँच गया है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में वैजनाथ प्रसाद विगल के अध्यक्षता गठबंधन की एक सभा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने आम जनता से पूछ कर गठबंधन के प्रत्याशी रणधीर सिंह को जीत का माला पहनाया। छ नवंबर को एक नंबर का तीर पर बटन दबाकर भारी से भारी मत देकर विधानसभा भेजने का आप लोग काम करें।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Nov 03, 2025 12:37:15
Darbhanga, Bihar:बहादुरपुर में पवन सिंह और शाहनवाज़ हुसैन का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी पर साधा निशाना — कहा “यहाँ सिर्फ पवन सिंह का रिल चलेगा” दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रौनक के बीच शनिवार को बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी के समर्थित में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन पहुंचे। दोनों नेता तारालाही के स्कूल परिसर में आयोजित जनसभा में शामिल हुए, जहां भारी भीड़ जुटी। सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह और शाहनवाज़ हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “पानी में कूदकर ड्रामा करने और रिल बनाने से बिहार की जनता प्रभावित होने वाली नहीं है। यहां सिर्फ पवन सिंह का रिल चलेगा。” दोनों नेताओं ने जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है, और विकास का काम केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है। जनसभा में उपस्थित लोगों ने भी पवन सिंह के समर्थन में जमकर उत्साह दिखाया। स्पीच-पवन सिंह स्पीच-शहनवाज़ हुसैन बाइट -मदन साहनी, प्रत्याशी सह निवर्तमान मंत्री
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Nov 03, 2025 12:37:02
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार सैफ अली खान पर हमले के बाद हरियाणा में बांग्लादेशियों की तलाश, गुरुग्राम से तीन गिरफ्तार गुरुग्राम में अवैध हथियारों के साथ बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने चलाया अभियान चंडीगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनमें सुनील उर्फ तोता, संदीप और रोहित उर्फ कलिया शामिल हैं इनके पास से 02 पिस्टल, 01 देशी कट्टा और 07 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं सुनील उर्फ तोता पर पहले से ही 20 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, मारपीट, लूटपाट और Shasthra Adhinayam (Shastra Adhiniyam) के तहत मामले शामिल हैं वह अपने अन्य साथियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराकर लूटपाट और अन्य अपराधिक वारदातों को अंजाम देने में актив था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने गुरुग्राम से ही एक अन्य साथी से 01 लाख रुपए में अवैध हथियार खरीदे थे वे इन हथियारों का उपयोग लूटपाट और अन्य अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए करने वाले थे गुरुग्राम पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 03, 2025 12:36:09
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: ଦିନେ ପାଠ ପଢ଼ିବା ଯାହାଙ୍କ ପାଇଁ ସ୍ୱପ୍ନ ଥିଲା, ପରିବାର ଚଳାଇବା ପାଇଁ ଯିଏ ପର ଘରେ ମୂଲ ଲାଗୁଥିଲେ ଆଜି ସେଇ ରାଣୀ ଡ଼ାକ୍ତରୀ ପାଠ ପଢ଼ିବେ । କଥାଟି ଆଶ୍ଚର୍ଯ୍ୟ ଲାଗିଲେ ମଧ୍ୟ ସତ । ଡାକ୍ତର ହେବେ, କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ହାଟଡିହି ବ୍ଲକ ବୀଣାପାଟିଆ ଗାଁର ଆଦିବାସୀ ଛାତ୍ରୀ ରାଣୀ ହେମ୍ବମ୍ । ଆସନ୍ତୁ ଦେଖିବା ତାଙ୍କର ସଂଘର୍ଷମୟ ଜୀବନ କାହାଣୀ ସମ୍ପର୍କରେ ଭି.ଓ. ୧-କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ହାଟଡିହି ବ୍ଲକ ଢ଼େଙ୍କା ପଞ୍ଚାୟତ ବୀଣାପାଟିଆ ଗାଁର ରାଣୀ ହେମ୍ବମ ଜଣେ ମେଧାବୀ ଛାତ୍ରୀ ଭାବେ ଦଶମ ଶ୍ରେଣୀରେ ୮୫ % ନମ୍ବର ରଖି ଉତୀର୍ଣ୍ଣ ହେବା ପରେ ଭବିଷ୍ୟତ ରେ ଡାକ୍ତର ହୋଇ ଆଦିବାସୀ ଅଧ୍ୟୁଷିତ ଅଞ୍ଚଳ ରେ ସେବା କରିବାର ସ୍ବପନ ଦେଖିଥିଲେ। ହେଲେ ବାପା ଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ତାଙ୍କ ସ୍ବପ୍ନ କୁ ଭାଙ୍ଗି ଦେଇଥିଲା। ଡାକ୍ତର ହେବେ କଣ ପେଟକୁ ଦିଓଳି ଦିମୁଠା ଦାନା ଯୋଗାଇବାକୁ ଦିନ ମଜୁରିଆ ଭାବେ କାମ ଆରମ୍ଭ କରିଥିଲେ। ଗଣମାଧ୍ୟମ ରେ ରାଣୀ ଙ୍କ ସଂଘର୍ଷ ର କାହାଣୀ ପ୍ରସାରିତ ହେବା ପରେ ଅନେକ ବଦାନ୍ୟ ବ୍ୟକ୍ତି ଙ୍କ ସହଯୋଗ ରେ ସେ ପୁନର୍ବାର ପାଠ ପଢିବା ଆରମ୍ଭ କରିଥିଲେ ଆଉ ଏବେ ଡାକ୍ତରୀ ପ୍ରବେଷିକା ପରୀକ୍ଷାରେ ରାଜ୍ୟ ସ୍ତରରେ ୪୩୮୧ ସ୍ଥାନରେ କୃତକାର୍ଯ୍ୟ ହୋଇ fuଳବାଣୀ ମେଡିକାଲ କଲେଜ ରେ ଡାକ୍ତରୀ ପାଢ଼ିବାକୁ ଚୟନ ହୋଇଛନ୍ତି। ବାଇଟ- ୧ ରାଣୀ ହେମ୍ବମ (ମେଡିକାଲ ପଢ଼ିବାକୁ utiୀର୍ଣ୍ଣ ଛାତ୍ରୀ) ବାଇଟ-୨ ସୁଠା ହେମ୍ବ୍ରମ (ରାଣୀ ଙ୍କ ମା) vo 2- ଏବଂ ଗାଁରେ ଖେଳି ଯାଇଛି ଖୁସିର ମାହୋଲ୍ । ଗାଁର ସୁନା ଝିଅ ରାଣୀ ସେମ୍ବ୍ରମ୍ ଙ୍କୁ ଭେଟି ସଭିଁ ଅଭିନନ୍ଦନ ଜଣାଉଛନ୍ତି । ଆଦିବାସୀ ଛାତ୍ରୀ ଭାବେ ଖଣ୍ଡମଣ୍ଡଳରେ ପ୍ରଥମ ଥର ପାଇଁ ଡ଼ାକ୍ତରୀ ପଢ଼ିବା ପାଇଁ କୃତିତ୍ଵ ହାସଲ କରିଛନ୍ତି ରାଣୀ ହେମ୍ବ୍ରମ୍ । ପଡ଼ୋଶୀଙ୍କ ସହିତ, ଘର ଲୋକ ମଧ୍ୟ ଖୁସିର ବିଭୋର ହୋଇ ଉଠିଛନ୍ତି । ଆଉ ଅଳ୍ପ କେଇଟା ଦିନ ପରେ ରାଣୀ ଡାକ୍ତରାଣୀ ହେବାର ସ୍ବପ୍ନ ପୂରଣ ହେବାକୁ ଯାଉଥିବା ବେଳେ ବର୍ତ୍ତମାନ ମଧ୍ୟ ମେଡିକାଲ ପଢ଼ିବାକୁ କିଛି ଅର୍ଥ ର ආବଶ୍ୟକତା ରହିଛି। ଯଦି କେହି ବଦାନ୍ୟ ବ୍ୟକ୍ତି ତାଙ୍କୁ ସାହାଯ୍ୟ କରନ୍ତି ତେବେ ତାଙ୍କ ସ୍ବପ୍ନ ସାକାର ହୋଇ ପାରିବ ବୋଲି ରାଣୀ କହିଛନ୍ତି। ବାଇଟ ୩-ନିମ୍ବାଇ ମୁର୍ମୁ (ପଡିଶା) ବାଇଟ ୪- ସୋମନାଥ ଦାଶ (ଜିଲ୍ଲା ପରିଷଦ ସଦସ୍ୟ) fvo- ଦୃଢ଼ ଇଚ୍ଛା śକ୍ତି ଆଗରେ ହାର ମାନିଛି ଦାରିଦ୍ରତା। ଦିନ ମଜୁରିଆ ରାଣୀ ଡାକ୍ତରାଣୀ ହେବାକୁ ଯାଉଥିବା ବେଳେ ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳରେ ଖେଳି ଯାଇଛି ଖୁସିର ଲହରୀ。
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Nov 03, 2025 12:35:26
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ । विधानसभा सुजानगढ़ लोकेशन सुजानगढ़ स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया (फोन नंबर हटाया) सुजानगढ़। एआईसीसी की राष्ट्रीय महासचिव पहुंची वेंकटेश्वर मंदिर सांसद शैलजा कुमारी का मंदिर में ट्रस्टी मंजू देवी जाजोदिया एवं व्यवस्थापक मोहन सिंह राठौड़ ने किया स्वागत वेंकटेश्वर बालाजी के दर्शन कर पवित्र उत्सव में लिया भाग पंडित कृष्ण कुमार भट्टर ने करवाई पूजा अर्चना बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा कहा एनडीए के पास बिहार में नहीं है कोई योग्य सीएम का चेहरा बिहार की जनता करेगी सत्ता परिवर्तन : शैलजा कुमारी एंकर : सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर पहुंचकर एआईसीसी की राष्ट्रीय महासचिव शैलजा कुमारी ने पवित्र उत्सव में भाग लिया और पूजा अर्चना कर तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शैलजा कुमारी ने बिहार चुनाव को लेकर एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में उनके पास सीएम का चेहरा नहीं है, जिसके कारण जनता पूरी तरीके से इंडिया गठबंधन के साथ है और हाल ही में राहुल गांधी की यात्राओं के बाद युवाओं में सत्ता परिवर्तन की लहर है, जिसके चलते इंडिया गठबंधन बिहार में सरकार बनाएगा। मंदिर पहुंचने पर मैनेजर मोहनसिंह ने उनका स्वागत किया। पंडित कृष्ण कुमार भट्टर ने विधि विधान से पूजा अर्चना कार्रवाई। बाइट : शैलजा कुमारी, राष्ट्रीय महासचिव एआईसीसी
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Nov 03, 2025 12:34:59
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के युवक की गोवा में हत्या \n\nथार गाड़ी लेने गोवा गया था कपिल\n\nपिता से आखिरी बार फोन पर की थी बात\n\nपिता के गोवा पहुंचने पर हुई हत्या की जानकारी\n\n27 अक्टूबर को घर से निकला था कपिल\n\nगोवा पुलिस ने 3 लोगों को किया है गिरफ्तार \n\nहाथरस के मुरसान के गांव कोरना निवासी 20 साल के कपिल चौधरी की गोवा में हत्या कर दी गई है.. वो थार गाड़ी खरीदने के लिए गोवा गया था... सोमवार सुबह युवक का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों में शोक छा गया... शव का दाह संस्कार गांव के पास किया गया... कपिल मथुरा से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे....परिजनों की माने तो... कपिल 27 अक्टूबर की शाम को थार खरीदने के लिए गोवा जाने की बात कहकर घर से निकले थे... वो अपने साथ लगभग छह लाख रुपए भी ले गए थे और बस से गोवा पहुंचे थे... 30 अक्टूबर को कपिल ने अपने पिता श्रीनिवास को फोन कर बताया कि उसने गाड़ी खरीद ली है... और डीजल के लिए 15 हजार रुपए खाते में डालने को कहा... पिता ने शाम को पैसे ट्रांसफर कर दिए... उसी रात कपिल ने फिर फोन किया, लेकिन वह घबराया हुआ था और रोते हुए बचाने की गुहार लगा रहा था... फोन पर कुछ लोगों को उसे पीटते हुए सुना गया... एक व्यक्ति ने यह भी कहा, "ले आखिरी बार बात कर ले।" इसके बाद फोन बंद हो गया... रात को ही श्रीनिवास ने गोवा के लिए फ्लाइट बुक की और 31 अक्टूबर की सुबह मथुरा के रिश्तेदारों के साथ गोवा रवाना हो गए... वहां पहुंचने पर उन्हें कपिल की हत्या होने की जानकारी मिली.. गोवा के कोलवले पुलिस स्टेशन में कपिल का शव अज्ञात के रूप में दर्ज था... पिता ने पुलिस को पूरी घटना बताई, जिसके बाद जांच शुरू हुई... इस घटना को पांच लोगों ने अंजाम दिया है, जिनमें से तीन को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है....
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Nov 03, 2025 12:34:22
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांँपुर शाहजहांपुर जिला न्यायालय ने नगर पंचायत मीरनपुर कटरा के चुनाव पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव 2023 को शून्य घोषित कर दिया है। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष पर 4 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान शपथ पत्र में आपराधिक मामलों को छुपाया था। दरअसल वर्ष 2023 में कटरा नगर पंचायत चुनाव में मुख्तियार को अध्यक्ष चुना गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष मुख्तार ने चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में आपराधिक मामलों को छुपाया था। जबकि उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे और कई मामलों में चार्जसीट भी कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। दूसरे नंबर पर रही सोनम गुप्ता ने मुख्तार के चुनाव को जिला न्यायालय में चुनौती दी थी। साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा ने फैसला सुनाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव 2023 को शून्य घोषित कर दिया। इसके अलावा अध्यक्ष मुख्तार पर 4 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। कोर्ट के फैसले का दूसरे नंबर पर रही भाजपा की प्रत्याशी सोनम गुप्ता और तीसरे नंबर पर रही पूजा कसना ने खुशी जाहिर की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top