Back
भीलवाड़ा: मांडल पंचायत के प्रशासक कालूराम जाट पदमुक्त, अवैध खनन मामला
MKMohammad Khan
Nov 12, 2025 09:38:12
Bhilwara, Rajasthan
लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल स्थानीय संवाददाता:- जितेंद्र सिंह अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर कालूराम जाट पदमुक्त। मांडल # भीलवाड़ा पंचायत समिति मांडल के प्रशासक एवं निवर्तमान सरपंच कालूराम जाट को पद से हटा दिया गया है। जिला परिषद भीलवाड़ा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि पद पर रहते हुए कालूराम जाट अन्य ग्राम पंचायत क्षेत्र की चारागाह भूमि पर अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त थे। जांच में यह भी प्रमाणित हुआ कि अवैध खनन के चलते जनहानि की घटना घटी, जिसके संबंध में पुलिस थाना बागोर में प्रकरण संख्या 76/2025 दर्ज किया गया है। यह मामला धारा 125, 289, 105 तथा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में जाट का आचरण लोकसेवक की गरिमा के विपरीत, नैतिक एवं प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन माना गया। राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण पर गंभीरता दिखाते हुए कालूराम जाट को ग्राम पंचायत बागोर के प्रशासक पद से पदमुक्त करने का निर्णय लिया है। जिला परिषद की जांच रिपोर्ट और राज्य सरकार के विनिश्चय के बाद यह आदेश विभागीय आदेश क्रमांक 13524345 दिनांक 11 फरवरी 2025 की पालना में जारी किया गया है। ज्ञात रहे कि कालूराम जाट को जिला कलक्टर भीलवाड़ा के आदेश क्रमांक 1265 दिनांक 6 अक्टूबर 2025 के माध्यम से ग्राम पंचायत बागोर का प्रशासक नियुक्त किया गया था। अब सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन अब इस मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की तैयारी में है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
62
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 09, 2025 17:34:1022
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 09, 2025 17:33:5265
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 17:33:4023
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 17:33:25Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अंदर हम लोगों ने Tata Technologies साथ 150+ ITI को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया...
65
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 09, 2025 17:33:0665
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 09, 2025 17:32:5664
Report
64
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 09, 2025 17:32:21Agra, Uttar Pradesh:आगरा
रवड फैक्ट्री में लगी भीषण आग,
फायर बिग्रेड को दी गई सूचना,
सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ी पहुंची मौके पर,
आगरा थाना हरिपर्वत मदिया कटरा सोंठ की मंडी के पास लगी आग
24
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 09, 2025 17:32:0965
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 17:31:5630
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 17:31:4015
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 17:31:2314
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 17:31:060
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 17:30:460
Report