Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bharatpur321001

भरतपुर के तरबीजपुर में स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, मरीज नाहक भटक रहे

DSDevendra Singh
Dec 10, 2025 08:12:19
Bharatpur, Rajasthan
भरतपुर के बयाना उपखंड के गांव तरबीजपुर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की मनमानी मरीजों को भारी पड़ रही है। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र पर न तो समय से डॉक्टर आते है और न ही मरीजों को दवाएं मिल पाती हैं। इससे इलाज के लिए मरीजों को परेशान होने के बाद निजी चिकित्सकों के पास जाने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर विभागीय सेटिंग के चलते महीने में एक दो बार आकर अपनी हाजिरी जरूर लगा देते हैं। कई बार तो उप स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आने वाले मरीज घंटों इंतजार कर निराश होकर घर वापिस लौट जाते है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Mar 04, 2026 05:48:49
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवन में बेकाबू हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि मृतक संजू नाम का युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने हार्वेस्टर नहीं रोका और करीब 50 किलोमीटर तक भागता रहा। ग्राम रूपाधमना में ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। जिसमें ई-स्कूटी, बाइक, ट्रैक्टर और कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य हताहत नहीं हुआ। बाद में चालक ग्राम भिटौरा में हार्वेस्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हार्वेस्टर के अलावा क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। होली पर हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 04, 2026 05:46:03
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top