Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barmer344001

बारमेर में खुले नाले में BSF का ऊंट गिरा; रेस्क्यू जारी, सुरक्षा बढ़ी

DSDurag singh Rajpurohit
Nov 17, 2025 07:11:35
Barmer, Rajasthan
बाड़मेर कलेक्टर कार्यालय के सामने खुले नाले में BSF का ऊंट गिरा, रेस्क्यू जारी। घंटों की मशक्कत के बाद भी ऊंट बाहर नहीं, जवान लगातार प्रयासरत। प्रशिक्षण ऊंट होने से नुकसान की आशंका, अत्यधिक सावधानी बरती जा रही। BSF जवान और स्थानीय लोग मिलकर ऊंट को निकालने की कोशिश में। खुले नाले की खुली लापरवाही उजागर, प्रशासन पर सवाल। ऊंट को बिना चोट पहुंचाए निकालने की कोशिश, टीमें अलर्ट। घटनास्थल पर भीड़ एकत्र, सुरक्षा के लिए जवान मौके पर। संकरा और गहरा नाला, रेस्क्यू टीम को आ रही मुश्किलें। BSF कैंप से अतिरिक्त मदद और उपकरण मंगवाए गए। अधिकारियों की मोनिटरिंग, ऊंट को सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश।
182
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSantosh Kumar
Nov 17, 2025 08:52:25
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Nov 17, 2025 08:52:14
Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक के लिए पहुंचे कलाकार. एनजेडसीसी ने 5 दिसंबर तक घाटों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेड्यूल किया जारी, 4 बैचों में विभिन्न राज्यों के कलाकार दे रहे हैं. दूर-दूर से लोग भारी संख्या में गीता जयंती में पहुंच रहे हैं कलाकारों की कला देखकर झूम उठते कलाकारों के साथ नाचने को मजबूर हो जाते हैं. अपनी प्रस्तुतियां, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम. कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक लेकर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र की तरफ से 6 प्रदेशों के कलाकार पहुँच चुके हैं. इस महोत्सव में 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के घाटों के पर एनजेडसीसी के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. इसके लिए 4 बैचों में महोत्सव के शेड्यूल को बांटा गया है ताकि पर्यटकों का लगातार मनोरंजन किया जा सके.
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Nov 17, 2025 08:51:15
Jamtara, Jharkhand:सऊदी अरब में उमरा यात्रियों की बस दुर्घटना में बड़ी संख्या में भारतीयों की मौत पर झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए सभी लोगों को वे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। इरफान अंसारी ने बताया कि हज कमेटी की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस हादसे में झारखंड के भी कोई यात्री शामिल थे। उन्होंने कहा कि— “अगर झारखंड के लोग इस दुर्घटना में प्रभावित पाए जाते हैं, तो सरकार की ओर से जो भी मुआवज़ा और सहायता देनी होगी, वह तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।”
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Nov 17, 2025 08:50:45
Madhubani, Bihar:मधुबनी में महिला की संदिग्ध मौत, घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव की है। सुबह महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई, परिजनों ने महिला को बासोपट्टी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतिका की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी उमेश यादव की पत्नी दुखनी देवी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाके में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। महिला के मायके वालों ने महिला की मौत की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। एसआई प्रिया कुमारी, मुन्ना कुमार पुलिस जवान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Nov 17, 2025 08:50:29
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 17, 2025 08:50:23
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Nov 17, 2025 08:48:21
Ajmer, Rajasthan:17/11/25 बिजयनगर में एसडीएम ने किया एसआईआर अभियान के बूथ का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश बिजयनगर (अजमेर ) उपखंड अधिकारी दीपशिखा कालवी ने आज बिजयनगर स्थित महात्मा गांधी विद्यालय, कृषि मंडी रोड पर चल रहे स्वीप अभियान के तहत स्थापित बूथों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान में कार्यरत बूथ लेवल ऑफिसर और हेल्प डेस्क के कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें मतदाता जागरूकता और पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय, एसडीएम दीपशिखा कालवी ने अभियान की प्रगति का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि मतदाताओं को सभी आवश्यक जानकारी और सहायता सुचारू रूप से उपलब्ध हो सके एसडीएम दीपशिखा कालवी ने कहा की सरकार के एसआईआर कार्यक्रम के तहत आज बिजयनगर के अनेक बूथों का निरिक्षण किया है साथ ही बीएलओ को कार्य में हो समस्याएं आ रही है उनका निराकरण करने तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर बीएलओ व लोकेश पीपाड़ा, मुकुंद जाजू, एएलएमटी लोकेश वर्मा, मानालाल माली, शंकरलाल पारीक, लक्ष्मणलाल सोनी, कोमल शर्मा तथा अभियान से जुड़े अन्य प्रमुख कार्मिक उपस्थित थे बाइट दीपशिखा कालवी एसडीएम मसूदा
88
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 17, 2025 08:48:00
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा उपखंड के गांव झन्या स्थित देवनारायण मंदिर के पुजारी वासुदेव अपने सहयोगी के साथ आज भगवान देवनारायण की पवित्र जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी देवमाली के लिए लंबी पैदल यात्रा पर रवाना हुए। यह धार्मिक पदयात्रा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बना रही है। पदयात्रा पर रवाना होने से पूर्व, पुजारी वासुदेव और उनके सहयोगी आसाराम का सुहागपुरा भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा और महामंत्री श्यामलाल मीणा द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें पदयात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं तथा भगवान देवनारायण से उनकी यात्रा मंगलमय होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने जयकारे लगाकर पदयात्रियों का उत्साह बढ़ाया और उनकी सफल यात्रा के लिए प्रार्थना की। यह पदयात्रा क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को दर्शाती है।
38
comment0
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
Nov 17, 2025 08:46:13
Dhuri, Punjab:ਧੂਰੀ ਦੇ ਉਵਰਬ੍ਰਿਜ ‘ਤੇ ਪਏ ਵੱਡੇ ਟੋਏ ਅਤੇ ਸੜਕ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਲੋਹੇ ਦੇ ਗਾਡਰ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ ਖਤਰਾ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਇਸ ਪੁਲ ਤੋਂ ਬੇਸ਼ੁਮਾਰ ਵਾਹਨ, ਖ਼ਾਸ ਕਰਕੇ ਸਕੂਰੀ ਬੱਸਾਂ, ਲੰਘਦੀਆਂ ਹਨ, ਅਤੇ ਕਦੇ ਵੀ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਬਣੀ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਉਵਰਬ੍ਰਿਜ ਦੀ ਹਾਲਤ ਕਾਫ਼ੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਖਰਾਬ ਹੈ। ਟੋਏ ਵੱਡੇ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜਗ੍ਹਾ-ਜਗ੍ਹਾ ਲੋਹੇ ਦੇ ਗਾਡਰ ਸੜਕ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੇ ਹੋਏ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਭਾਰੀ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਟਾਇਰ ਫਟਣ ਦਾ ਖਤਰਾ ਸਦਾ ਮੰਡਰਾਉਂਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਰਾਹੋਂ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਲੰਘਦੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ‘ਤੇ ਗੰਭੀਰ svaਲ ਖੜੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਜਦ ਧੂਰੀ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਰੀਸ਼ਵ ਬਾਸਲ ਨਾਲ ਗਲ ਕੀਤੀ ਤਾ ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਲਗਿਆ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਅਧਿਕਾਰੀਆ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਹਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ : ਬਾੲਟਿ : ਸਥਾਨਕ ਲੋਕ ਬਾੲਟਿ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਰਿਸ਼ਵ ਬਾਸਲ ਦਵਿੰਦਰ ਖੀਪਲ ਜੀ ਮੀਡੀਆਂ ਧੂਰੀ
75
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 17, 2025 08:41:53
Mathura, Uttar Pradesh:मांट क्षेत्र में दुखद घटना: चार दिन से लापता दो मासूमों के शव यमुना नदी में मिले मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के मांट मुला गांव में तीन दिन से लापता दो मासूम बच्चों के शव आज सुबह यमुना नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भोला उम्र लगभग 7 वर्ष पुत्र सनी तथा प्रिंस उम्र लगभग 6 वर्ष पुत्र कालिया निवासी मांट मुला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे तीन दिन पहले घर से खेलने के लिए निकले थे। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आखिरी बार यमुना नदी के पास खेलते हुए देखा गया था, जिसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिवारजनों ने खोजबीन की, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह यमुना नदी में दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई।
43
comment0
Report
Advertisement
Back to top