Back
धोरीमन्ना धरना: पूर्व मंत्री रोते हुए बोले, सीमांकन ने बढ़ाया आक्रोश
DSDurag singh Rajpurohit
Jan 06, 2026 14:05:07
Barmer, Rajasthan
धोरीमन्ना धरने पर कैमरे के सामने भावुक हो रो पड़े पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी बारमेर–बालोतरा जिला सीमांकन विवाद ने धोरीमन्ना को एक बार फिर प्रदेश की राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया है। अनिश्चितकालीन धरने के दौरान पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी कैमरे के सामने बोलते-बोलते भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। धरने के दूसरे दिन धोरीमन्ना उपखंड मुख्यालय पर मीडिया से संबोधन करते हुए 78 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की आवाज भर्रा गई, जब उन्होंने क्षेत्रवासियों की पीड़ा और जिले के फेरबदल को लेकर लिए गए फैसले को अन्यायपूर्ण बताया। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रातें गुजार रहे हेमाराम चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरे शरीर में जब तक सांस है, तब तक यह धरना जारी रहेगा।” लेकिन यह कहते-कहते वे खुद को संभाल नहीं पाए और भावुकता अपने चरम पर पहुंच गई। कैमरे के सामने उनका रुक-रुक कर बोलना और आंसू बहना वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ पूरे प्रदेश को भावनात्मक रूप से झकझोर गया। इस दृश्य के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राज्य सरकार पर तीखा हमला बोल चुके हैं और इसे “तुगलकी फरमान” करार दे चुके हैं। वहीं बायतु विधायक हरीश चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। धरना अब चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है और खास बात यह है कि इसमें भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता भी एकजुट नजर आ रहे हैं। हेमाराम चौधरी का कैमरे पर रो पड़ना इस आंदोलन को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा संघर्ष बना रहा है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या जयपुर की सत्ता इस जनआक्रोश और भावनात्मक दबाव को नजरअंदाज कर पाएगी, या फिर सीमांकन के फैसले पर पुनर्विचार होगा। इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report