Back
एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारूप जारी, आपत्तियाँ समय पर दें
RMRam Mehta
Dec 16, 2025 12:50:42
Baran, Rajasthan
एसआईआर का प्रारूप मतदाता सूची जारी\n\nबारां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों छबड़ा, किशनगंज एवं बारां-अटरू के लिए कुल 7 लाख 1 हजार 267 मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान विभिन्न कारणों से 54 हजार 808 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृत्यु, स्थायी रूप से स्थानांतरण, दोहरे नाम और अपात्रता जैसे कारण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन पारदर्शिता के साथ किया गया है, ताकि आमजन अपने नाम की जांच कर सकें। यदि किसी मतदाता को सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन को लेकर आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना हो, तो वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची की जांच अवश्य करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराएं। इस दौरान अंता विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण में बेहतरीन कार्य करने वाले बीएलओ को जिला कलेक्टर द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowDec 16, 2025 14:32:430
Report
RKRaj Kishore
FollowDec 16, 2025 14:32:030
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 16, 2025 14:31:480
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 16, 2025 14:31:30Jaipur, Rajasthan:8 बजे की डिबेट के लिए अरावली पर्वत के विसुअल
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowDec 16, 2025 14:31:200
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 16, 2025 14:30:550
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 16, 2025 14:30:360
Report
SMSandeep Mishra
FollowDec 16, 2025 14:30:170
Report
0
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 16, 2025 14:22:300
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 16, 2025 14:22:100
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 16, 2025 14:21:11Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ଜମାଦାର ପାଲି ଠାରେ ପାଖାପାଖି ଆଠ ହଜାର ପ୍ରାର୍ଥୀ ଗୃହରକ୍ଷୀ ପଦ ପାଇଁ ଲିଖିତ ପରୀକ୍ଷା ଦେଲେ
0
Report
PSPramod Sinha
FollowDec 16, 2025 14:20:590
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 16, 2025 14:20:220
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 16, 2025 14:19:360
Report