Back
बांसवाड़ा में 724 युवाओं को नियुक्ति पत्र, रोजगार और विकास की नई उड़ान
AOAjay Ojha
Feb 28, 2026 09:51:09
Banswara, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
एंकर -बांसवाड़ा शहर के
हरीदेव जोशी रंगमंच पर शनिवार को युवाओं द्वारा एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर विकास और रोजगार के नए अध्याय का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर-कमलों द्वारा देशभर में 16,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास तथा 21,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बांसवाड़ा के हरिदेव जोशी रंगमंच में किया गया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग के नोडल दायित्व अंतर्गत 724 नवचयनित युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर इस ऐतिहासिक अवसर का सहभागी बनाया गया। युवाओं में उत्साह, ऊर्जा और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। वही कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने स्थानीय नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उन्हें निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल रोजगार प्राप्ति का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का है,
कार्यक्रम के दौरान सभी नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल से युवाओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह और गर्व का वातावरण बना रहा। यह आयोजन न केवल विकास परियोजनाओं की सौगात का प्रतीक बना, बल्कि युवा शक्ति के सशक्तिकरण और रोजगार के अवसरों के विस्तार का भी संदेश लेकर आया। बांसवाड़ा की धरती पर आज का दिन युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला साबित हुआ,
युवाओं ने सरकार का नवनियुक्ति पर आभार जताया। सीएचओ पद पर नियुक्त हुए रोड़ कानून? आमेटा ने कहा कि सरकार की संकल्प वाली भावना ने आज जिले के 724 युवाओं के परिवार को खुशियां मिली है। इसी प्रकार घाटोल से कपिल कलाल, प्रकाश मीणा ने भी राजमेस में नियुक्ति पर आभार जताया।
वीओ - कार्यक्रम
बाइट - बांसवाड़ा डीएम डॉ इंद्रजीत यादव
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 28, 2026 11:33:460
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:33:370
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 28, 2026 11:33:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:32:500
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowFeb 28, 2026 11:32:390
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 28, 2026 11:32:280
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 28, 2026 11:32:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 28, 2026 11:32:020
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 28, 2026 11:31:520
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 28, 2026 11:31:440
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 28, 2026 11:31:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:31:270
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 28, 2026 11:31:180
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 28, 2026 11:31:020
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:30:460
Report
