Back
बांसवाड़ा में गर्भवती महिलाओं के Hb बढ़ाने के लिए मुफ्त इंजेक्शन कार्यक्रम शुरू
AOAjay Ojha
Oct 01, 2025 12:31:16
Banswara Rural, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
एंकर- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बांसवाड़ा जिले में नयापन किया है। यहां पर गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन की जांच अनिवार्य रूप से की जा रही है। जिन गर्भवती महिलाओं का एचबी कम है उन्हें फेरिक कार्बाेक्सी माल्टोज का इंजेक्शन लगाकर राहत दी जा रही है। जिसके नतीजे करीब एक माह के अंदर सकारात्मक मिलेंगे। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव एवं सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में जिले में लगातार गर्भवतियों के पोषण और स्वास्थ्य भी ध्यान दिया जा रहा है। बांसवाड़ा जिले में इसी को ध्यान में रखते हुए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत भी गर्भवती महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया। साथ ही एफसीएम इंजेक्शन से लाभांवित किया। यह इंजेक्शन राज्य सरकार निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। निजी क्षेत्र में इसकी लागत हजारों में बताई जाती है। सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने खांदू कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण किया। यहां पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार को गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबीन की जांच की गई। जिसमें तीन महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया। डॉ. राठौड़ ने सभी गर्भवतियों से बातचीत की और उन्हें नियमित जांच करवाने और पोषण संबंधित सलाह दी। साथ ही उनका ममता कार्ड के माध्यम से रिकॉर्ड भी जाँच किया। डॉ. राठौड़ ने कहा कि इस इंजेक्शन से एक माह में उनका हिमोग्लोबीन बढ़ने की पूरी संभावना है। लेकिन फिर भी खानापान पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कुछ टिप्स भी बताए। इस दौरान प्रभारी डॉ हरीश कटारा, आईईसी सीओ अमित शाह, जपाइगो संस्थान से लोकेश शर्मा ने भी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार को लेकर आमजन को जागरूकता संबंधित प्रचार प्रसार किया。
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowOct 03, 2025 19:00:3610
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:252
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:140
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 03, 2025 18:50:202
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 03, 2025 18:50:111
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 03, 2025 18:49:593
Report
D1Deepak 1
FollowOct 03, 2025 18:49:342
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:160
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:060
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 03, 2025 18:48:510
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 03, 2025 18:48:350
Report
PKPankaj Kumar
FollowOct 03, 2025 18:48:250
Report
MSManish Sharma
FollowOct 03, 2025 18:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:47:420
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 03, 2025 18:47:330
Report