Back
बांसवाड़ा में 10 साल से फरार वारंटी विजेंद्र उबा गिरफ्तार
AOAjay Ojha
Nov 10, 2025 04:48:08
Banswara Rural, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
राजतालाब थाना पुलिस ने 10 हजार रुपए के ईनामी स्थाई वारंटी विजेंद्र उबा को गिरफ्तार किया है, जो बीते 10 साल (वर्ष 2015) से फरार था। उदयपुर रेंज के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों की अदालतों से कुल 24 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे। राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। रविवार को पुलिस ने उसे शहर के दाहोद रोड स्थित त्रिपुरा नगर में उसके घर से पकड़ा। राजतालाब थाना अधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उदयपुर के सूरजपोल थाना सहित अन्य थानों में धारा 406 व 420 आईपीसी में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ 23 वारंट को थानों में दर्ज मुकदमों में पेश नहीं होने से जारी हुए हैं, वहीं 24वां वारंट पैरोल पर जाने के बाद जेल में फिर पेश नहीं होने पर जारी हुआ है। इस पर राजतालाब थाना पुलिस ने राजस्थान बंदी अधिनियम की धारा 11 (2) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। रविवार को दिन में आरोपी त्रिपुरा कॉलोनी अपने घर पर होने की पुख्ता सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम के हैड कांस्टेबल महिपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह और पृथ्वीपाल सिंह ने घर चारों ओर से उसके घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavi sharma
FollowNov 10, 2025 06:22:150
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 10, 2025 06:22:07Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN R30 FBD IED MATERIAL RECOVERED
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 10, 2025 06:21:580
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 10, 2025 06:21:460
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 10, 2025 06:21:340
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 10, 2025 06:21:220
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 10, 2025 06:21:060
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 10, 2025 06:20:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 10, 2025 06:20:410
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowNov 10, 2025 06:20:290
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 10, 2025 06:20:210
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 10, 2025 06:20:070
Report
IKIsateyak Khan
FollowNov 10, 2025 06:19:532
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 10, 2025 06:19:094
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 10, 2025 06:18:593
Report