Back
बांसवाड़ा में हेलमेट अभियान: बिना हेलमेट चालकों के चालान, सुरक्षा पर जोर
AOAjay Ojha
Dec 10, 2025 07:51:07
Banswara Rural, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
एंकर- बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। अभियान के दौरान यातायात पुलिस बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रख रही है। बुधवार को दाहोद रोड स्थित नाथेलाब तालाब के पास यातायात पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट चलने वाले कई दोपहिया चालकों के चालान काटे।यातायात पुलिस ASI हरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह सख्ती अपनाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हेलमेट को दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना है।
यातायात पुलिस ने मौके पर लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि हेलमेट न केवल चालान से बचाता है बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। पुलिस ने आगामी दिनों में भी अभियान जारी रखने की बात कही。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report