Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327001

बांसवाड़ा: फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से ग्राम विकास अधिकारी की नियुक्ति, गिरफ्तार

AOAjay Ojha
Oct 27, 2025 14:05:24
Banswara Rural, Rajasthan
बांसवाड़ा फर्जी दिव्यांग प्रणाम पत्र से सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मामला घाटोल थाना पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी क़ो किया गिरफ्तार मूंगाड़ा निवासी लोकेश प्रजापत क़ो किया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी ने फर्जी फर्जी दिव्यांग प्रणाम पत्र से हासिल की थी नौकरी आरोपी दो साल से ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कर रहा था नौकरी अभियुक्त के दस्तावेजों की जांच मे हुआ खुलासा एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन मे थानाधिकारी निर्भय सिंह ने किया गिरफ्तार
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJAMNJAY SINHA
Oct 27, 2025 17:14:08
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के ग्राम अंसुला में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सौजन्य से गणेश महायज्ञ और रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। आज इसकी शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया। इस यात्रा के साथ ही गणेश महायज्ञ और रामकथा की शुरुआत हुई, जिसका शुभारंभ आज शाम 5 बजे से होगा। आयोजन में देशभर के विभिन्न अखाड़ों से आए 1000 से अधिक नागा साधु भी शामिल होंगे। महायज्ञ और कथा का पूर्णाहुति 5 नवम्बर को होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नागा साधु, कथा वाचक और हजारों श्रद्धालु मिलकर प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 27, 2025 17:13:50
Damoh, Madhya Pradesh:साल भर के भीतर सड़कों पर बेसहारा गौ वंश नहीं दिखेगा और हादसों की संख्या कम होगी—पशुपालन मंत्री ने दावा किया है कि सरकार प्रदेश में बड़ी और हाईटेक गौ शालाएं शुरू करेगी और हर जिले में हजारों गौ वंश रखने वाली गौ शालाएं तैयार हो रही हैं. पहले चरण में प्रदेश के 21 जिलों में इन्हें शुरू करने की मंजूरी दी गई है, जबकि धीरे धीरे बाकी जिलों में भी ये शुरू होंगी. आने वाले साल की बारिश के पहले ये गौ शालाएं शुरू हो जाएंगी और साल के अंत तक प्रदेश के सभी जिलों में यह व्यवस्था मूर्त रूप ले लेगी. एक गौ शाला में कम से कम पांच हजार गौ वंश रखे जाएंगे और जिन इलाकों में जमीन अधिक है वहां यह आंकड़ा बढ़ सकता है. गौ शालाओं को हाईटेक बनाने के साथ व्यवसायिक भी बनाया जाएगा ताकि दुग्ध उत्पादन के साथ अन्य उत्पादन भी संभव हो सके और संचालन आसान हो सके. इस कदम से गौ वंश के संरक्षण तथा प्रदेश भर में राहत मिलने की संभावना है.
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Oct 27, 2025 17:13:34
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Oct 27, 2025 17:13:20
Moradabad, Uttar Pradesh:दिल्ली मे UPSC की तैयारी कर रहे राजस्थान के रामकेश मीणा हत्याकांड मे बड़ा खुलासा सामने आया है, हत्या को हादसा बनाने के लिए सिलेंडर के इस्तेमाल की साज़िश रचने वाला सुमित खुद मुरादाबाद में अपने घर में परिवार के साथ सिलेंडर का काम करता है और इसलिए उसने ही अमृता के साथ मिलकर पूरी तरह से ट्रेंड प्रक्रिया के तहत युवक की हत्या कप अंजाम दिया क्योंकि सुमित को पता था कि अक्सर घरेलू सिलेंडर फटने के कारण हादसे होते हैं और यदि वो इस तरह से अंजाम देगा तो हत्या न दिखकर पूरी घटना हादसा में तब्दील हो जाएगी। बताया जा रहा है आरोपी सुमित और अमृता का अफेयर था जिसके कारण दोनों संपर्क में थे, सुमित शादीशुदा है जिसका एक छोटा बच्चा भी है, इस घटना में तीसरा आरोपी संदीप सुमित के घर के सामने ही रहता है और घर आमने-सामने होने के कारण दोस्ती गहरी थी; इसके अलावा संदीप मुरादाबाद पुलिस लाइन में संविदा पर सफाई कर्मचारी का काम भी करता था। Zee मीडिया की पड़ताल करने पर मुरादाबाद आरोपियों के घर पहुंची, अमृता के घर पर उसकी माँ मिली जिसने कैमरे पर कुछ नहीं कहा पर अपनी बेटी को 2024 में बेदखल करने की बात की, जिसके डाक्यूमेंट्स Zee मीडिया को उसकी माँ ने दिए जिनमें माता-पिता के स्टाम्प, एप्लीकेशन और अखबार कटिंग शामिल थे। ऑफ कैमरा अमृता की माँ ने बताया कि अमृता गैर बिरादरी के युवक सुमित के चक्कर में थी और कई बार इसमें झगड़े होते थे जिससे मोहल्ले में बदनामी हुई और उसे बेदखल कर दिया गया। Zee मीडिया ने सुमित के घर की पड़ताल की जहां गेट पर सुमित का परिवार मिला और मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार किया; कहा गया कि लड़की ने फोन करके बुलाया था और फिर घर के अंदर ले जाया गया जहां कैमरे में सुमित के घर में रखे सिलेंडर दिखे जिनका कारोबार सुमित और उसके पिता करते हैं, परन्तु सुमित के पिता ने कैमरे के सामने कुछ बोलने से इनकार किया। इसके बाद Zee मीडिया ने संदीप के घर के सामने रहने वाले दोस्त के यहाँ पहुंची तो उसका परिवार अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए रोने लगा; संदीप की माँ ने बताया कि मेरे बेटे को सुमित ने अपने कपड़े लाने के लिए कहा था जिसे देने गया और इसके बाद फँसा दिया गया। संदीप के पिता और भाई का कहना था कि सुमित ने संदीप को दिल्ली जाने के लिए पैसे और कपड़े मांगे थे, जिसे लेकर दिल्ली ले गया, फिर पुलिस आने पर पता चला कि ऐसा कांड हो गया है। Zee मीडिया की जांच के दौरान तीनों आरोपी के परिवार ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया और कहा कि पुलिस आने पर ही जानकारी मिली, जिसके बादRamkeś मीणा की हत्या ने उनके सपनों को चकनाचूर किया और परिवार के सपनों को छीन लिया।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 27, 2025 17:12:31
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोशल मीडिया पर चल रहे वैचारिक युद्ध को लेकर चिंता है। संघ के प्रांत प्रचारक बाबू लाल ने पूर्व सैनिकों से कहा सोशल मीडिया पर चल रहे वैचारिक युद्ध में आपकी भूमिका क्या हो। अब समाज को लौटाने का वक्त है, जिसके लिए तैयार रहें। अंबावाड़ी जयपुर स्थित स्वस्तिक भवन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जयपुर प्रांत की 23 वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई। भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू हुईं। पूर्व सैनिक परिषद के प्रांत सचिव JWO डाल सिंह शेखावत ने अतिथियों का परिचय कराया व स्वागत भाषण दिया गया। इसके बाद सभी इकाइयों के उपस्थित प्रतिनिधियों का परिचय कराया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने देश में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई और जनसंख्या घटने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि 2035 के बाद भारत में बुजुर्गों की संख्या ज़्यादा होगी। इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। बाबू लाल ने कहा कि आप लोगों ने सेना में रहते हुए दुश्मनों से प्रत्यक्ष युद्ध लड़कर विजय हासिल की, लेकिन वर्तमान युद्ध का एक दूसरा स्वरूप चल रहा है। इसे वैचारिक युद्ध कहते हैं जो सोशल मिडिया के माध्यम से लड़ा जा रहा है। इस युद्ध में पूर्व सैनिकों की क्या भूमिका हो सकती है इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण स्व की भावना तथा नागरिक कर्तव्यों के बारे में बताया। हमारा समय समाज को रिटर्न करने का… परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर ने सभी प्रतिनिधियों से कहा कि जो जज़्बा सेवा के दौरान था वो क़ायम रहना चाहिए। सेना में अर्जित अनुभवों का समाज हित में प्रयोग होना चाहिए। अब हमारा समय समाज को लौटाने का है। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों से दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। इसके बाद प्रदेश सचिव कमांडर बनवारी लाल ने प्रशिक्षण के महत्त्व, परिषद के बायलाज व सदस्यता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में मैनपावर व अधिवेशन में होने वाले खर्च की जानकारी दी। प्रदेश संगठन सचिव कैप्टन हनुमान सिंह ने कहा कि हमें प्रवास के लिए समय देने वाले कार्यकर्ताओं की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों की आयु 70 वर्ष से अधिक है उन्हें संरक्षक बना देना चाहिए। इसके बाद सभी इकाइयों के अध्यक्ष ने अपनी अपनी इकाइयों का वृत्त प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दौसा के जिला अध्यक्ष हवलदार विजेंद्र सिंह ने पूर्व सैनिकों का टोल टैक्स माफ करने व दौसा में सैनिक कल्याण कार्यालय व ECHS खुलवाने के लिए कहा। गंगापुर सिटी के कैप्टन सरदार सिंह ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय को पूर्व की तरह वापस लाने के लिए कहा। इसके बाद प्रांत अध्यक्ष एयर कमोडोर चंदरमौली ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी को तन, मन व धन से सहयोग करना चाहिए। परिषद के प्रांत सचिव JWO डाल सिंह शेखावत ने अगले माह में होने वाली प्रदेश बैठक में सभी इकाइयों के अध्यक्ष व सचिव तथा प्रत्येक इकाई से 2-2 नामित सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
0
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Oct 27, 2025 17:12:12
Masaurhi, Bihar:छठ घाट पर नदी में तैनात SDRF की वोट पलटी। संस्पेंशन ब्रिज के निर्माण के दौरान नदी में गिरे लोहे के स्पोर्ट एंगल में फंसी वोट। मसौढ़ी, पुनपुन नदी घाट पर एक हादसा टल गया। हादसे में SDRF टीम के लोग बाल बाल बचे। दरअसल हुआ यूं कि छठ पर्व को लेकर नदी में SDRF टीम की तैनाती की गई थी। टीम नदी में थीं। इस दौरान वोट का संतुलन बिगड़ा और वह तेज धारा में आगे बढ़ने लगी और नदी में बीच में गिरे लोहे के स्पोर्ट एंगल में फंस कर पलट गई। वोट पर बैठे लोग किसी तरह बाहर निकले। वोट लोहे के एंगल में फंसी रही। घटना पर स्थानीय लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण के दौरान लोहे के सपोर्टिंग एंगल बाढ़ के पानी में गिर गए थे जिन्हें हटाया नहीं गया। पुल के नीचे से वोट दूसरी तरफ नहीं जा पाती है। नदी में लोहे के बड़े बड़े एंगल गिरे हुए हैं, जिनमें कचरा फंसा है। घटना में वोट नदी के बीच से गुजरते वक्त तेज धारा के बहाव में आगे बढ़ गई और लोहे के एंगल में फंस कर पलट गई। लोग बाल बाल बचे। बाद में फंसे हुए वोट को लोगों की मदद से किसी तरह खींच कर बाहर निकाला गया।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Oct 27, 2025 17:11:51
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया नगर परिषद स्थित प्रसिद्ध कॉलेज गंगा घाट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को भक्तिभाव से अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने घाट पर मौजूद हजारों छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से मिलकर उन्हें लोक आस्था का महापर्व छठ की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बिहार के सभी लोगों के लिए भगवान भास्कर से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आरोग्य की प्रार्थना की। श्री सिन्हा ने कहा कि छठ पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और अटूट आस्था का संदेश देता है, और यह पर्व पूरे प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और खुशहाली लेकर आए।
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Oct 27, 2025 17:11:36
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Oct 27, 2025 17:11:24
Jind, Haryana: भाजपा सांसद व अभिनेत्री व कंगना रनौत अचानक पहुँचि जींद लोक निर्माण विश्राम गृह मे ब्रेक फास्ट करने के बाद हुई रवाना मंडी हिमाचल से भाजपा की सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली से पंजाब की तरफ जाते समय अचानक से जींद के विश्राम गृह पहुंची। कंगना कुछ समय तक विश्राम गृह में ठहरी और अपने स्टाफ के साथ ब्रेकफास्ट किया और अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गाड़ी से पंजाब के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से विश्रामगृह कर्मियों के साथ कंगना ने फोटो भी खिंचावए। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के विश्राम गृह पहुंचने की सूचना फैलने पर काफी संख्या में युवा उनसे मिलने व देखने के लिए विश्राम गृह की तरफ दौड़ पड़े लेकिन जब तक कंगना रनौत वहा से जा चुकी थी। गौरतलब है कि कंगना रनौत जानी मानी वालीवुड अभिनेत्री है। जिन्हें तन्नु वेड्स मन्नु और क्वीन जैसी फिल्मों से पहचान मिली। संसद में अपनी बेबाक राय के लिए चर्चा में हैं। सोमवार सुबह कंगना रनौत चार वीआईपी गाडिय़ों के काफिले के साथलोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पहुंची। एक गाड़ी से बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री एवं मंडी हिमाचल से भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने सुरक्षाकर्मियो के साथ उतरी। विश्राम गृह की लाबी मे बैठे कर्मी कंगना रनौत को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कंगना के लिए वीआईपी सूट खोला दिया। कंगना रनौत ने अपने साथ लाए बे्रक फास्ट को अपने स्टाफ के साथ किया。 विश्राम गृह रूकने के बाद वाया फतेहबाद के रास्ते पंजाब के बठिंडा की तरफ निकल गई। कंगना रनौत के आने की सूचना पर खुफिया एजेंसियां भी विश्राम गृह पहुंच गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कंगना रनौत नाश्ता करने के बाद वंहा पर डयूटीरत कर्मियों से भी मिली और फ़ोटो करवाई
0
comment0
Report
MMManoranjan Mishra
Oct 27, 2025 17:11:04
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া: অবশেষে বন দপ্তরের জালে ধরা পড়ল ক্ষিপ্ত হনুমান। পুরুলিয়ার আড়ষা রেঞ্জের তুম্বা ঝালদা গ্রামে ধরা পড়ল সেই হনুমানটি। দুর্গাপুজো থেকেই একদল হনুমান আড়ষা রেঞ্জ এলাকায় প্রবেশ করে । সেগুলির মধ্যে একটি পূর্ণবয়স্ক হনুমান ক্ষিপ্ত হয়ে সাধারণ মানুষের উপর হামলা চালায় । হনুমানের হানায় তুমাজালদা, বামুনডিহা সহ বিভিন্ন গ্রামের প্রায় ১৫ জন আহত হন। আতঙ্কে বাড়ির বাইরে বেরোতে পারছিলেন না গ্রামবাসীরা । ঘটনার খবর পেয়ে বন দপ্তরের টিম আলাদা আলাদা গ্রুপে ভাগ করে হনুমানকে বাগে আনার চেষ্টা চালায় । মোতায়েন করা হয় ট্রাঙ্কুলাইজার টিম । গতকালই ট্রাঙ্কুলাইজার টিমের ছোড়া গুলিতে আহত হয় হনুমানটি । অবশেষে বন দপ্তরের পাতাফাঁদে ধরা পড়ল সেই ক্ষিপ্ত হনুমান । স্বস্তি মিলল এলাকাবাসীর মনে । হনুমনাটিকে রাখা হবে পুরুলিয়ার সুরুলিয়া মিনি জু'তে। আহত গ্রামবাসীদের ক্ষতিপূরণ দেওয়ার আশ্বাস বন দপ্তরের।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Oct 27, 2025 17:10:46
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 27, 2025 17:10:29
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र स्थित झर्रा टिकुरिया मोहल्ले में का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो पक्ष एक दूसरे में लाठी-डंडे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो दीपावली के दूसरे दिन के देर रात्रि है. यह विवाद पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में हो गया था. यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसमें लाठी-डंडे चले. इस घटना में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ, जब गोकुल पासी नामक युवक अपने घर के सामने तेज आवाज वाले पटाखे जला रहा था. इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के विजय पासी और उनके परिवार के सदस्यों से उसकी कहासुनी हो गई. यह मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं. एक पक्ष से गोकुल पासी, राजकुमार पासी और अरविंद पासी को चोटें आई हैं. वहीं दूसरे पक्ष से विजय पासी, अंकित पासी और अजय पासी घायल हुए हैं. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. और एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज हैं और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है.
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 27, 2025 17:10:11
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने चोरी की वारदात से पहले ही दो शातिर चोरों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी चंद्रपाल और राजुलाल कंजर राजस्थान के निवासी हैं, जो एक कार में सवार होकर जावरा इलाके में चोरी की रेकी करने आए थे। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि वे अब तक कुल 13 चोरियों को अंजाम दे चुके हैं, जिसमें मकानों में चोरी, वाहनों और पशुओं की चोरी जैसी वारदातें शामिल हैं। पुलिस अब न्यायालय से दोनों आरोपियों का रिमांड मांगने की तैयारी में है ताकि पुराने मामलों के चोरी गया माल बरामद किया जा सके। बीते दो दिनों से पुलिस जिले के कंजर बाहुल्य इलाकों में अभियान चला रही है, जिसमें कंजर समुदाय के लोगों को अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई जा रही है। पुलिस अपराध में लिप्त कंजरों की पहचान कर, समाज के सहयोग से अपराधमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। दरअसल, कंजर समुदाय का एक हिस्सा अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुका है, लेकिन कुछ लोग अब भी चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल हैं। पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता है, बल्कि अपराधियों के लिए सख्त संदेश भी है।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Oct 27, 2025 17:09:53
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक बस मालिक के दफ्तर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। यह घटना बावल औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में बसें लगाने को लेकर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीव्रता कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं इसमें शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के भी निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें बदमाश दफ्तर में घुसते हुए नजर आ रहे हैं।vdio - पीड़ित बस मालिक ने बताया कि 5-6 हथियारबंद बदमाश उनके दफ्तर में घुसे और जान से मारने तथा उनकी बसें जलाने की धमकी दी। उन्होंने कहा यदि बसें कंपनी में पहुंचीं, तो वे उनमें आग लगा देंगे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 100 से अधिक बसों के मालिकों के दफ्तरों में धमकी दी है। शुरुआती जांच में यह घटना बावल औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों के संचालन से जुड़ी बताई जा रही है। Model Town थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। डीएसपी सुरेंद्र ने जानकारी दी कि रेवाड़ी के पोसवाल चौक स्थित श्याम टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक हरीश को बावल IMT कंपनी में बस लगाने की बात पर धमकी देने का मामला सामने आया था; पुलिस ने मामले को तेज़ी से दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
1
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 27, 2025 17:09:39
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की पवিত্র नगरी मुलताई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार में भरकर लाई जा रही अवैध शराब को पकड़ा है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि बोरदेही की ओर से एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब मुलताई लाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। हालांकि कार चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी दूसरी दिशा में मोड़ ली लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से दो आरोपी और विभिन्न ब्रांड की शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कुल 136 लीटर अवैध शराब जब्त की है,जिसकी कीमत करीब 1 लाख 56 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है。
1
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top