Back
अलवर टाइगर हाफ मैराथन का भव्य समापन: CM शर्मा सहित दिग्गजों ने हरी झंडी दिखाई
JGJugal Gandhi
Feb 08, 2026 06:02:55
Alwar, Rajasthan
अंतरराष्ट्रीय अलवर टाइगर हाफ मैराथन का भव्य समापन, सीएम भजनलाल शर्मा सहित दिग्गजों ने दिखाई हरी झंडी
अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम से आयोजित अंतरराष्ट्रीय अलवर टाइगर हाफ मैराथन का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मैराथन दौड़ को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा और मैराथन के ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में 8 देशों के धावकों सहित 31 इंटरनेशनल एथलीट्स ने भाग लिया। मैराथन का आयोजन 8 विभिन्न कैटेगरी में किया गया, जिसमें विजेता धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अलवर टाइगर मैराथन सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में न जाति की दीवार दिखी और न ही धर्म की—सभी ने उत्साह के साथ भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। यह आयोजन टाइगर कंजर्वेशन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का सशक्त संदेश देता है तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है।
उन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टीम, जिला प्रशासन, अलवर की जनता और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को फिट रहने की प्रेरणा देते हैं और समाज में प्रेम व समानता का संदेश फैलाते हैं। यदि आशीर्वाद रहा तो आने वाले वर्षों में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।
बाइट: भूपेंद्र यादव
वहीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और मैराथन ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा ने अलवर टाइगर मैराथन को एक अनोखी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन फिटनेस के साथ-साथ टाइगर संरक्षण, पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देता है। उन्होंने अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल अलवर बल्कि पूरे राजस्थान में होने चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस मैराथन में पर्यटन विभाग भी पार्टनर है, जिससे पर्यटन को नई पहचान मिल रही है और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
बाइट: दिया कुमारी
बाइट: रणदीप हुड्डा
इस दौरान पैरा दौड़ में शामिल 400 से अधिक दिव्यांग प्रतिभागी भी बेहद उत्साह और जोश के साथ नजर आए। उनकी भागीदारी ने मैराथन को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
बाइट: दिव्यांग प्रतिभागी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 08, 2026 07:48:220
Report
OSONKAR SINGH
FollowFeb 08, 2026 07:48:070
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 08, 2026 07:47:41Noida, Uttar Pradesh:यूपी विधानसभा में सर्वदलीय बैठक शुरू
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बैठक में मौजूद
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे बैठक में मौजूद
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 08, 2026 07:47:340
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 08, 2026 07:47:180
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 08, 2026 07:47:000
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 08, 2026 07:46:460
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 08, 2026 07:46:380
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 08, 2026 07:46:270
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 08, 2026 07:46:170
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 08, 2026 07:45:590
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 08, 2026 07:45:450
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 08, 2026 07:45:220
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 08, 2026 07:34:00Noida, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नाथ सिंह भाजपा विधायक बाईट
बैठक में चर्चा हुई है कि बजट पेश होना है तमाम चीजों को लेकर सदन में चर्चा होनी है तमाम विकास के कामों को लेकर भी सदन में चर्चा होनी है
0
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 08, 2026 07:33:510
Report